सागर । महापौर श्रीमती संगीता तिवारी के निर्देशानुसार नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से संचालित “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” अभियान के अंतर्गत भगवान गंज वार्ड में 14 वां शिविर सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने सहभागिता करते हुए अपनी समस्याएँ दर्ज कराईं, जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि कई आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

शिविर में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. सुशील तिवारी, एम.आई.सी. सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर,श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, पार्षद श्रीमती अनीता रामू ठेकेदार संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट
रिशांक तिवारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा पहली बार शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को भी लाभान्वित करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र नागरिक योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित न रहे।
महापौर ने कहा कि घरों से निकलने वाला कचरा कचरा वाहनों में ही दें और सड़कों पर न फैलाएँ, ताकि इस वर्ष भी स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर शहर को शीर्ष स्थान दिलाया जा सके।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने कहा कि नगर निगम द्वारा नागरिकों की समस्याओं के निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए पात्र नागरिकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से महापौर जी द्वारा यह पहल प्रारंभ की गई जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और जनता की समस्याओं का शिविर में ही निराकरण किया जा रहा है जिससे लोगों को बेवजह परेशान नहीं होना पड़ रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराएं ।
एम आई सी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर ने कहा कि महापौर द्वारा प्रारंभ की गई यह पहल सराहनीय है, जिससे नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पा रहा है। शिविर में नागरिकों द्वारा समस्या के निराकरण हेतु जो भी आवेदन प्राप्त दिए जाते हैं महापौर द्वारा उन सभी आवेदनों की समीक्षा की जाती है।उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविरों में सहभागिता कर लाभ लेने की अपील की।
भाजपा नेता रामू ठेकेदार ने कहा कि महापौर द्वारा पूरे शहर में करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं। भगवानगंज वार्ड में अभी तक 8 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने महापौर् से सामाजिक कार्यों हेतु एक सामुदायिक भवन निर्माण कराने की मांग की।
शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, कल्याणी पेंशन, संबल कार्ड, समग्र आईडी, राशन पर्ची, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्ट्रीट लाइट, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण, लोक निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
शिविर में भगवान दास बड़कुर,पूरन अहिरवार, उदय ठेकेदार, मुन्ना लाल ठेकेदार,
राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, जया श्रीवास्तव, विक्रम जैन, निगम सचिव मुन्नालाल, देवकुमार चौबे, रैकवार, आसिमा तिर्की, मंगल तिवारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित थे ।