सागर । स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था, सौंदर्यीकरण कार्यों एवं विकास गतिविधियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान वर्णी कॉलोनी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने तथा गंदगी मिलने पर निगमायुक्त ने संबंधित सफाई दरोगा रंजीत साहू को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर के किसी भी क्षेत्र में कचरे के ढेर या गंदगी पाए जाने पर संबंधित जोन प्रभारी एवं सफाई दरोगा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निगमायुक्त श्री खत्री ने तिलकगंज सब्जी मंडी, महेंद्र मिल क्षेत्र, कटरा बाजार, विजय टॉकीज क्षेत्र, राहतगढ़ बस स्टैंड, शीतला माता मंदिर तथा संजय ड्राइव पहुंचकर सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों एवं सौंदर्यीकरण गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शहर की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों के सहयोग से सागर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।