सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अतिक्रमणों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। नगर निगम अतिक्रमण टीम द्वारा मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को हटाया गया।

नगर निगम की टीम ने कटरा बाजार क्षेत्र में सड़कों एवं सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे रखी गई सामग्री को हटाते हुए तीन टेबल एवं एक हाथठेला जप्त किया गया तथा साथ ही संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई भी की गई। कटरा बाजार क्षेत्र में लंबे समय से मार्ग अवरुद्ध होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था, जिससे आम नागरिकों एवं व्यापारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। निगम की कार्रवाई से क्षेत्र में मार्ग सुचारु हुआ तथा आवागमन में राहत मिली।
इसी प्रकार नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने गोपालगंज क्षेत्र में लाल स्कूल के पास रखे गए अवैध ठेले एवं टपरों को हटाया। टीम ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि, सड़क, नाली एवं सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को हटाया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था, स्वच्छता बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण से नागरिकों को परेशानी होती है तथा स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसलिए ऐसे अतिक्रमणों के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटाएं तथा सड़क, नाली एवं सार्वजनिक स्थानों को बाधित न करें। नगर निगम द्वारा शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुगम बनाने के लिए निरंतर अभियान जारी रहेगा। यदि किसी व्यक्ति द्वारा दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो उसके विरुद्ध और कठोर कार्रवाई की जाएगी।