Author: admin

सागर। पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि देश की युवा आबादी भारत की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रही है और आने वाले दो दशकों में यही युवा शक्ति देश की अर्थव्यवस्था, उत्पादकता और समग्र विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत की औसत आयु लगभग 28 वर्ष है, जो इसे विश्व की सबसे बड़ी युवा आबादी वाले देशों में शामिल करती है। श्री सिंह ने कहा कि ‘वाशिंगटन एग्जामिनर की एक रिपोर्ट में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने कराधान, न्यायिक प्रक्रियाओं और शिक्षा क्षेत्र में…

Read More

सागर। क्षत्रिय महासभा जिला सागर के तत्वावधान में आगामी 20 अप्रैल को रुद्राक्ष धाम में आयोजित क्षत्रिय समाज सामूहिक कन्यादान विवाह सम्मेलन की आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से ब्लाक स्तरीय समिति गठित की हैं। जिन्हें सम्मेलन हेतु धनसंग्रह गरीब परिवार की कन्याओं के आवेदन लेने और चयन का दायित्व सौंपा गया है पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह की उपस्थिति में क्षत्रिय समाज सामूहिक कन्यादान विवाह सम्मेलन की आयोजन समिति ने विचार विमर्श किया। तदोपरांत विवाह सम्मेलन के लिये धन संग्रह, गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह हेतु आवेदन प्राप्त करने और पात्र परिवारों का चयन करने के लिए…

Read More

सागर।सकल जैन समाज गढ़ाकोटा के तत्वावधान में श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पटेरिया जी में पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन गणाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के पावन सानिध्य में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में विधायक शैलेंद्र जैन उपस्थित हुए और पूज्य गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजन की सराहना की। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजन एवं विधान आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ…

Read More

सागर । नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सपरिवार कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने देवी स्वरूप कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर उनका विधि-विधान से पूजन किया और उन्हें भोजन कराकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम में मंत्री श्री राजपूत की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत, पुत्र आकाश सिंह राजपूत सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर कन्याओं का पूजन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत…

Read More

सागर । सागर-दमोह मार्ग से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां चनाटोरिया टोल प्लाजा के पास एक महिला कार में जिंदा जल गई, जबके हादसे में पति व तीन अन्य लोग सुरक्षित हैं. प्रारंभिक जानकारी में इसे सड़क हादसा बताया जा रहा है पर महिला के परिजनों ने इसे हादसा नहीं साजिश करार दिया है. घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। ससुराल को फोन पर बताया अस्पताल जा रहे हैं । गढ़ाकोटा में रहने वाले डॉ. नीलेश कुर्मी ने देर रात अपने ससुराल में फोन लगाया और बताया कि उसकी पत्नी सीमा (35)…

Read More

सागर । स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री द्वारा कटरा बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री खत्री ने कटरा बाजार के दुकानदारों से संवाद करते हुए उन्हें “सागर नगर मित्र” के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर मित्र अपने प्रतिष्ठान के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा अन्य लोगों को भी गंदगी फैलाने से रोकें और…

Read More

सागर। जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना गोपालगंज पुलिस ने एक और उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 15 वर्षों से पैरोल जंप कर फरार चल रहे 30 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उसी प्रकरण की कड़ी है, जिसमें कुछ दिन पूर्व उसके सगे भाई एवं 30,000 के इनामी आरोपी को जयपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम…

Read More

सागर । वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता हमें उनके जीवन का अनुसरण करना चाहिए एवं व्यक्ति अपनी पहचान खुद बनाता है। उक्त विचार पंचायत ग्रामीण विकास एवं आवास श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने वीरांगना रानी अवंती बाई के जन्म जयंती के अवसर पर सागर में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि 168वीं पुण्यतिथि पर आज हम सभी एकत्र हुए 27 वर्ष की उम्र में अग्रेजों से लड़ाई लड़ी और देश के लिए बलिदान दिया। रानी अवंती बाई से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। हमें उनके आदर्शों…

Read More

सागर। क्षत्रिय महासभा जिला सागर द्वारा आगामी 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व पर रुद्राक्षधाम मंदिर प्रांगण में आयोजित क्षत्रिय समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की 51 सदस्यीय आयोजन समिति गठित की गई है। सम्मेलन की तैयारियों के विषय में 21 मार्च की शाम 4 बजे होटल दीपाली के सभाकक्ष में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई है। क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष लखन सिंह ने बताया है कि क्षत्रिय समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बीपीएल कार्डधारी परिवारों की ही बेटियों का विवाह समाज द्वारा किया जाएगा। इस सम्मेलन में विवाह…

Read More

सागर । आज भारत विश्व मंच पर एक उभरती हुई शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है, लेकिन इस यात्रा की नींव उन बलिदानों पर टिकी है, जिन्हें हमारे वीरों और वीरांगनाओं ने अपने रक्त से सींचा था। दुर्भाग्य से आज का एक वर्ग अपने इतिहास से कटता जा रहा है और राष्ट्रवाद को केवल एक विचार मान बैठा है, जबकि हमारे पूर्वजों के लिए यह जीवन का मूल आधार था। ऐसे समय में 1857 की क्रांति की वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का जीवन हमें न केवल गौरव का अनुभव कराता है, बल्कि युवाओं को अपने कर्तव्यों की याद…

Read More