सागर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभाकक्ष में आयोजित “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” में नगर निगम सागर की महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं महिला पार्षदों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 16 अप्रैल से लोकसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा होगी। उन्होंने इसे महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और लोकतांत्रिक अधिकारों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली ऐतिहासिक पहल बताया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया गया। उन्होंने शासन व्यवस्था में महिलाओं की प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित करने एवं नीति निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर “महिला नेतृत्व की यात्रा” विषय पर एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें महिला शक्ति के गौरवशाली इतिहास एवं उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत की गई। साथ ही महिला सशक्तिकरण के परिप्रेक्ष्य में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में सागर नगर निगम की पार्षद डॉ. याकृति जड़िया, रोशनी बसीम खान, श्रीमती सविता जिनेश साहू, श्रीमती अनीता रामू ठेकेदार, श्रीमती सोना कनई पटेल, श्रीमती रानी अहिरवार, नीलोफर चमन, श्रीमती रुबी कृष्ण कुमार पटेल, श्रीमती सरिता विशाल खटीक एवं श्रीमती रिचा सिंह सहित प्रदेश भर की नगरीय निकायों की महिला जनप्रतिनिधि उपस्थित रहीं।