Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
    • मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया
    • एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का विशेष अभियान होगा प्रारंभ अटल पार्क से होगा पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ
    • महानआर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में क्रिकेट क्रांति की ओर बढ़ रहा मध्य प्रदेश एमपीएल के शुभारंभ में आकाश सिंह राजपूत ने की भेंट
    • कटरा बाजार एवं विजय टाकीज चौराहा क्षेत्र में नाला सफाई में बाधा बने पक्के अतिक्रमण हटाए गए, सड़क पर रखी सामग्री जप्त की
    • भाजपा की संगठनात्मक शक्ति ही सफलता का आधार : विधायक शैलेंद्र जैन नगर मंडल एवं अंबेडकर मंडल की मासिक बैठकों में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
    • पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में 20 करोड़ लागत से हनौता पर्यटन क्षेत्र के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » स्वच्छता स्वाभिमान अभियान के तहत नगर निगम की विशाल वाहन रैली के माध्यम से दिया गया स्वच्छता जागरूकता संदेश सागरवासीयों कदम बढ़ाओ नगर निगम से ताल मिलाओं, स्वच्छता में सागर को नंबर-1 बनाओं” के गान से गूंजा शहर
    ताजा ख़बरें

    स्वच्छता स्वाभिमान अभियान के तहत नगर निगम की विशाल वाहन रैली के माध्यम से दिया गया स्वच्छता जागरूकता संदेश सागरवासीयों कदम बढ़ाओ नगर निगम से ताल मिलाओं, स्वच्छता में सागर को नंबर-1 बनाओं” के गान से गूंजा शहर

    admin By adminApril 13, 2026No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । सागर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने हेतु प्रत्येक सागरवासी की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखकर नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने और सफाई मित्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा व सम्मान का उद्देश्य लेकर नगर पालिक निगम सागर द्वारा स्वच्छता स्वाभिमान अभियान 2026 के तहत विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। विधायक शैलेन्द्र जैन और महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, प्रदेश मीडिया पेनलिस्ट रिशांक तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण के साथ हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया। नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर भी रैली में शामिल हुए।

    महापौर श्रीमती संगीता तिवारी और निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री के नेतृत्व में जागरूकता वाहन रैली संजयड्राइव रोड किनारे नवनिर्मित घाट से प्रारम्भ होकर शहर भर से होते हुए संविधान चौक पहुंची। रैली में स्वच्छता की गागर हमाओ सागर, मेरा चौराहा मेरा स्वाभिमान, मैं हूँ सागर नगर मित्र, मेरे शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें। घर से थैला खुद ले आएं पॉलीथिन को न अपनाएं। कचरा सड़क पर न फेकें, डस्टबिन का उपयोग करें। गीला सूखा कचरा अलग अलग नीले हरे डस्टबिन में डालेंगे। हर 3 वर्ष में सेप्टीक टेंक की सुरक्षित सफाई निगम की मशीनों द्वारा कराने हेतु हेल्पलाइन नंबर 14420 पर कॉल करें। सफाई मित्र का सम्मान स्वच्छ शहर की पहचान। बनिये नागरिक दक्ष, बाजार को रखिये स्वच्छ। पॉलीथिन का उपयोग करना प्रतिबंधित है सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें आदि संदेशों की तखतियों को हांथों में थाम कर जनप्रतिनिधि व निगमकर्मीयों ने जनजन को स्वच्छता हेतु जागरूक किया। संविधान चौक पर महापौर, निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सफाईकार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सफाईमित्रों का फूलमाला व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

    *स्वच्छता में जनसहभागिता हेतु जनप्रतिनिधियों व अधिकारीयों का संदेश*

    विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने रैली में शामिल होकर कहा की सागर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने के लिए प्रत्येक सागरवासी को आगे आकर स्वच्छता में सहभागिता करना होगी। नगर निगम और सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किये गए नवनिर्माणों और सौन्दर्यीकरण के साथ सशक्त सफाई व्यवस्था से हमारा शहर पहले की अपेक्षा बहुत साफ-स्वच्छ और सुंदर हुआ है। नगर निगम और सफाईमित्रों की मेहनत से आज सागर की हर सड़क, तिराहे-चौराहे, गली-मोहल्ले कचरामुक्त साफ-स्वच्छ दिखते हैं हम नागरिकों का कर्तव्य है निगम के कंधे से कंधा मिलाकर चलें और सदैव अपने घर आँगन सड़क मोहल्ले और शहर को साफ रखने को तत्पर रहें।

    महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा की सागर की सफाई व्यवस्था को श्रेष्ठ बनाने में प्रयासरत समस्त सफाईमित्रों और नगर निगम की टीम सहित अधिकारी कर्मचारियों को बधाई। सफाईकर्मी हमारे शहरी व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी सुरक्षा व सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सागर को स्वच्छ सुंदर बनाये रखने में सभी नागरिक सफाईमित्रों को सहयोग दें, कचरे का उत्पादन कम करने हेतु गीला-सूखा कचरा अलग-अलग कर गीले कचरे से घर पर ही मटकाखाद बनाएं और शेष अन्य कूड़ा कचरा कलेक्शन वाहनों में ही दें, यहां वहां सार्वजनिक स्थल पर न फेकें। सागर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नंबर-1 बनाने के लिए जिम्मेदार नागरिक बनकर साथ निभाएं।

    निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा की डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती के एक दिन पहले आयोजित यह विशाल वाहन रैली नागरिकों में स्वच्छता जागरूकता का बिगुल फूंकेगी। नगर निगम अमले में शामिल अत्याधुनिक सफाई वाहनों सहित अनेक प्रकार की मशीनों से सागरवासी परिचित होंगे और जोर-शोर से की जा रही स्वच्छता में सहभागी बनेंगे।निगम प्रशासन द्वारा अपशिष्ट संग्रहण और निपटान के दौरान संक्रमण के संभावित खतरों को समाप्त करने हेतु वैज्ञानिक तरीकों को अपनाया गया है सभी नागरिक अपने घरों में बने सेप्टीक टेंक की 3 वर्ष में एक बार सफाई मशीन द्वारा अवश्य करायें, सुरक्षित सफाई हेतु हेल्पलाइन नंबर 14420 पर कॉल करें।

    जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने जय गौर जय भारत का नारा लगाते हुए कहा की शहर को स्वच्छ सुंदर बनाये रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है और हम सब सागरवासी अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे सागर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाएंगे।

    रैली का नेतृत्व कर रहे निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा की अब समय आ गया है सागर को देश में प्रथम बनाने का सभी पुरजोर मेहनत करें। निश्चित ही सभी का प्रयास सराहनीय है हमारे शहर ने पिछले वर्ष 73 वे स्थान से ऊपर उठकर देश में 10 वे स्थान पर जगह बनाई थी। देश में प्रथम स्थान पर आना एक बड़ी चुनौती है प्रतिस्पर्धा कठिन है लेकिन हम सभी नगर निगम परिवार अपने सागर शहर परिवार के साथ मिलकर इस चुनौती और कठिनाई को पार करेंगे और हम सब साथ में कम कर सागर को स्वच्छता में नंबर-1 बनायेंगे। स्वच्छता स्वाभिमान अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है कि वे स्वच्छता को एक आदत बनाएं, कचरा न फैलाएं, और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से बचें। सफाई कर्मचारियों का सम्मान करें। निगम प्रशासन भी सफाईमित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण, सुरक्षा उपकरण और कल्याण पर ध्यान केंद्रित करता है। सफाई व्यवस्था सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से हो इसके लिए अत्याधुनिक वाहनों को निगम अमले में शामिल किया गया है। ब्लैक स्पॉट समाप्त कर सौन्दर्य स्थल विकसित करने, घर-घर से कचरा उठाने और कबाड़ से जुगाड़ (कचरे से कला) जैसी पहल को बढ़ावा दिया जा रहा है। शहर में सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों के बेहतर रखरखाव व निर्माण द्वारा स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है। यह अभियान विशेषकर ‘कचरा मुक्त भारत’ की थीम पर केंद्रित है ताकि नागरिक जागरूक बने और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024271
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    By adminJune 5, 20261

    सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खंपुआ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश…

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का विशेष अभियान होगा प्रारंभ अटल पार्क से होगा पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

    June 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.