Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर इमलिया दुगाहा से बड़राहो टपरा सड़क निर्माण हेतु 8.14 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
- सुरखी विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात, 10 करोड़ की लागत से बनेंगे 12 महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्ग ,मंत्री गोविंद राजपूत के विशेष प्रयासों से मिली मंजूरी
- टेंट एवं इवेंट व्यवसायियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे : शैलेंद्र जैन फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश टेंट डीलर वेलफेयर सोसायटी का वार्षिक सम्मेलन आयोजित
- कृष्ण सुदामा प्रसंगो को जीवंत किया डॉ शांभवी की प्रस्तुति ने
- निगमायुक्त ने तिली मार्ग में दुकाने, ठेला आदि व्यवस्थित कराने और अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश
- आईएमए सागर ने वृद्धाश्रम में बताए स्वास्थ्य के गुर, उच्च रक्तचाप- मधुमेह और गिरने से बचाव पर दी जानकारी
- IMA सागर ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर आयोजित किया उच्चस्तरीय CME
- जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा
Author: admin
सागर । बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। यहाँ के रेडियोलॉजी, सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग की संयुक्त टीम ने एक अत्यंत गंभीर मरीज का बिना किसी बड़े ऑपरेशन (चीरा-टांका) के इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी तकनीक से सफल उपचार कर उसे जीवनदान दिया। मरीज पिछले एक महीने से मल्टीपल लिवर एब्सेस (लिवर में मवाद के कई घाव) और सेप्टीसीमिया (खून में फैला गंभीर संक्रमण) से पीड़ित था। संक्रमण शरीर में फैलने के कारण मरीज की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी। *तकनीक जो बनी वरदान* आमतौर पर इस तरह के जटिल मामलों में बड़ा…
सागर । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द राजपूत ने बताया है कि अभी तक 8 लाख 12 हजार किसानों से 44 लाख 16 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। उन्होंने बताया है की तौल पर्ची बनाने का समय शाम 6 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे तक तथा देयक जारी करने का समय रात 12 तक कर दिया गया है। गेहूँ का उपार्जन सप्ताह में 6 दिन सोमवार से शनिवार तक किया जाता है। मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि अभी तक 14 लाख 78 हजार किसानों द्वारा गेहूँ उपार्जन के लिए…
सागर । कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले में चल रहे उपार्जन कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन हेतु एन.एच.-44 सागर-नरसिंहपुर रोड स्थित ग्राम बरकोटी कला अंतर्गत माँ हरसिद्धी वेयर हाउस तथा कृषि मंडी केसली स्थित चना-मसूर खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों उपार्जन केन्द्रों पर चल रही खरीदी प्रक्रिया, उपलब्ध संसाधनों, बारदानों की पर्याप्तता, तौल व्यवस्था तथा अनाज के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती राजनंदनी शर्मा सहित जिला उपार्जन समिति के सदस्य मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती पाल ने माँ हरसिद्धी वेयर हाउस उपार्जन केन्द्र पर निरीक्षण…
सागर् । शहर में किये जा रहे विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों की श्रृंखला हर किसी को आश्चर्य में डाल रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग पाने के उद्देश्य से लगातार ब्लैक स्पॉट समाप्त कर नये-नये आकर्षक सौन्दर्य स्थल विकसित किये जा रहे हैं। इसी प्रकार के विभिन्न सौन्दर्यीकरण कार्यों के छायाचित्रों से अंकित कॉपी रजिस्टर के कबर पेज विद्यार्थियों सहित सभी को सागर की सौन्दर्यगाथा से रूबरू करायेंगे। नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री के नवाचारों से स्थानीय नागरिक प्रेरित होकर स्वच्छताकार्यों में अपने-अपने स्तर पर हाॅंथ बटाने के लिए आगे आ…
सागर । डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय मप्र में , गौर यूथ फोरम की विश्वविद्यालय इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मी को देखते हुए चिड़ियों ,परिंदों के लिए सकोरों को वृक्षों और अन्य स्थानों पर लगाया ! गौर यूथ फोरम की विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष भरत सोनी , महामंत्री हर्ष तिवारी गडर , आर्यन ठाकुर , यशराज ठाकुर, स्नेहा रघुवंशी, सत्यम सैन, पवन दुबे,, अंकित कुमार राय, अदिति जयसवाल, रौनक यादव आदि ने सक्रिय भागेदारी कर अभियान को बढ़ाया !विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों प्रशासनिक भवन और परिसर के पार्कों में 51 सकोरी को व्यवस्थित तरीके से लगाया, जिससे गर्मी…
सागर । कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में बस ऑपरेटर संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भोपाल जाने वाली बसें शुक्रवार 8 मई से मोतीनगर नए बस स्टैंड से भी शुरू होंगी, राहतगढ़ बस स्टैंड पूर्ण रूप से बंद होगा। उक्त निर्णय जिला प्रशासन एवं बस ऑपरेटर संघ की बैठक के बाद लिया गया। बैठक में नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट गगन बिसेन, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तिगुरिया, बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष संतोष पांडे, अतुल दुबे सहित अन्य बस ऑपरेटर मौजूद थे। जिला प्रशासन एवं बस…
सागर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दूरदर्शी, निर्णायक और जन-केंद्रित नेतृत्व की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें हृदय से अभिनंदन दिया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम नरेन्द्र मोदी के प्रति देश की जनता के अटूट भरोसे, गहरे विश्वास, अपार लोकप्रियता और श्रद्धा की स्पष्ट अभिव्यक्ति है। उन्होंने यह भी कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन की जो नई दिशा पकड़ी है, उसी पर जनता ने एक बार फिर अपनी मुहर लगाई…
सागर।जिला बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन सागर के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा भोपाल, इंदौर एवं संबंधित रूटों पर संचालित बसों को भोपाल रोड स्थित नवीन बस स्टैंड से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय पर आपत्ति जताते हुए बस ऑपरेटर्स ने विधायक जैन से मांग की कि बसों का संचालन पूर्व की तरह पुराने बस स्टैंड से ही जारी रखा जाए। बस संचालकों का कहना है कि नए बस स्टैंड से संचालन शुरू होने पर यात्रियों को असुविधा…
सागर । नगर निगम क्षेत्र के जलकर एवं संपत्तिकर उपभोक्ताओं के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जलकर एवं संपत्तिकर की एक वर्ष की राशि एकमुश्त अग्रिम रूप से जमा करने पर छूट का लाभ प्राप्त करने हेतु 6दिन शेष रह गए हैं। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी जलकर की एक वर्ष की राशि अग्रिम जमा करने पर उपभोक्ताओं को 10 मई तक विशेष छूट प्रदान की जा रही है। एक वर्ष का 2400/- रुपए वार्षिक जलकर देय होता है, किंतु एकमुश्त भुगतान करने पर एक माह की राशि 200/- रुपए की…
सागर । जिले की जल संरचनाओं के पुनरुद्धार और प्रशासनिक कसावट को लेकर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सख्त निर्देश दिए हैं। समय-सीमा बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘जलगंगा संवर्धन अभियान’ के तहत मानसून आने से पहले जिले के सभी तालाबों और बावड़ियों को दुरुस्त किया जाए और जल स्रोतों पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। जल संरक्षण और अतिक्रमण पर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जल-संग्रहण की सभी संरचनाओं को वर्षा ऋतु के लिए तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड पर उतरकर तालाबों से अवैध कब्जे हटाने और जल स्रोतों की साफ-सफाई…
