सागर। निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में कटरा बाजार स्थित पं. मोतीलाल नेहरू स्कूल परिसर में जनकल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों, पथ विक्रेताओं एवं हितग्राहियों ने सहभागिता कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आवेदन प्रस्तुत किए।

जनकल्याण मेले में नगर निगम के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक न्याय विभाग, जलप्रदाय, सीवर, नशा मुक्ति अभियान सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराने हेतु आवेदन प्राप्त किए।
मेले में विशेष रूप से प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत पथ विक्रेताओं को उनके व्यवसाय के विस्तार एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बैंकों के माध्यम से 10 हजार, 20 हजार एवं 50 हजार रुपये तक के ऋण हेतु आवेदन जमा कराए गए। साथ ही डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हितग्राहियों को ऑनलाइन भुगतान एवं डिजिटल ट्रांजेक्शन से मिलने वाले लाभों की जानकारी भी दी गई। जनकल्याण मेले में ऐसे पात्र नागरिकों को भी विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया, जो अब तक शासन की सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित थे।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री खत्री ने मेला स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा उपस्थित हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।
कार्यक्रम में उपायुक्त एस.एस. बघेल, प्रभारी कार्यपालन यंत्री संजय तिवारी, राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, एनयूएलएम के सिटी मैनेजर विक्रम जैन, योजना प्रभारी श्रीमती जया श्रीवास्तव, कौतुकेय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।