Author: admin

जबलपुर। रेल यात्रियों की सुविधा, रेलवे परिसरों में अनुशासन बनाए रखने तथा रेल सेवाओं के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेल अधिनियम, 1989 की विभिन्न धाराओं में संशोधित दंड एवं जुर्माना प्रावधान 19 जून 2026 से प्रभावी हो गए हैं। भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अधिनियम, 2026 के अंतर्गत रेल अधिनियम से संबंधित संशोधित प्रावधान लागू कर दिए गए हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि संशोधित प्रावधानों का उद्देश्य यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर…

Read More

सागर । नगर के नियोजित विकास और औद्योगिक क्षेत्रों के पुनरुद्धार की दिशा में आज विधायक शैलेन्द्र जैन एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने खुरई रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ नक्शे के माध्यम से क्षेत्र की शासकीय भूमि और जर्जर अधोसंरचना की बिंदुवार समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ राजकुमार खत्री, अनुविभागीय अधिकारी अमन मिश्रा, जीएम डीआईसी श्रीमती मंदाकिनी पांडे सहित अन्य अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान बताया गया कि खुरई रोड इंडस्ट्रियल एरिया में मुख्य मार्ग से लगी लगभग 70 हजार…

Read More

सागर । स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और शासकीय कार्यों में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में भारी लापरवाही सामने आई, जहां उपस्थिति पंजी देखने पर 42 अधिकारियों व कर्मचारियों में से 21 लोग अनुपस्थित पाए गए। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने सभी अनुपस्थित स्टाफ का तत्काल 3 दिन का वेतन काटने और अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री अमन मिश्रा, सीएमएचओ डॉ. जी.पी. राय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी…

Read More

सागर । राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा आज जिले के पांच परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने PM SHRI Kendriya Vidyalaya No.1 Sagar, PM SHRI Kendriya Vidyalaya शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा शासकीय कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सागर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही, यातायात प्रबंधन, पार्किंग तथा पुलिस बल की तैनाती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर…

Read More

सागर । शहर की वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी, संगीत और साहित्य के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाली डॉ कविता शुक्ला को सांस्कृतिक क्षेत्र में एक साथ दो उपलब्धियां हासिल हुईं हैं । मिली जानकारी के अनुसार डॉ शुक्ला को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित फेलोशिप दी गई है तो वहीं उन्हें प्रसार भारती के तहत छतरपुर आकाशवाणी में स्वर चयन समिति में भी पुनः नामित किया गया है । उल्लेखनीय है कि डॉ कविता शुक्ला नगर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था श्रुतिमुद्रा की सचिव हैं जो पिछले तीन दशकों से संगीत,साहित्य, लोक संस्कृति एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा…

Read More

सागर। केशवगंज बाड़ा स्थित वीर भारत व्यायाम शाला के पहलवानों एवं स्थानीय नागरिकों ने सागर विधायक शैलेन्द्र जैन को व्यायाम शाला के विकास संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यायाम शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग की गई। इस अवसर पर उपस्थित पहलवानों एवं स्थानीय नागरिकों ने विधायक श्री जैन को अवगत कराया कि क्षेत्र की वीर भारत व्यायाम शाला में बड़ी संख्या में युवा नियमित रूप से व्यायाम एवं कुश्ती का अभ्यास करते हैं। वर्तमान में स्थान की कमी एवं संसाधनों के अभाव के कारण…

Read More

सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों के दूसरे दिन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत राहतगढ़ में आयोजित जनकल्याण शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया, आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, कृषि,…

Read More

सागर । खुरई नगर में राजीव गांधी चौक से चर्च के पीछे तक लगभग 1 किलोमीटर लंबी सड़क पर सीवरेज कार्य के कारण कई दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रही कि आम नागरिक पैदल तक नहीं निकल पा रहे थे। मुख्य सड़क से आने वाले वाहन और बाइक बीच रास्ते में रुक जाते थे और लोगों को लगभग 50 मीटर पहले से वापस लौटकर दूसरा रास्ता ढूंढना पड़ता था। उन्होंने संबंधित कंपनी के अधिकारी आकाश जी को फोन कर मुख्य मार्ग पर स्टॉपर लगाने का अनुरोध किया था ताकि लोग अनावश्यक परेशानी से बच सकें। उन्होंने 10 मिनट में व्यवस्था…

Read More

सागर । सम्यक अभियान द्वारा संचालित 4 वर्षीय ‘इंदिरा ज्योति अभियान यात्रा’ आगामी 21 जून दिन रविवार को सागर आ रही है। इस दौरान शहर में पदयात्रा और विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय सागर (ग्रामीण) पद्माकर नगर मकरोनिया में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई । बैठक सम्यक अभियान की प्रदेश समिति के सदस्य व पूर्व मंत्री हर्ष यादव के मुख्य आतिथ्य और सम्यक अभियान के जिला संयोजक जगदीश यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा एवं महेश जाटव ने की। बैठक…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की शुरुआत उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में यह कमी 57 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसी बीच दुनिया भर के मौसम वैज्ञानिकों का ध्यान हजारों किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर पर केंद्रित हो गया है, जहां एक शक्तिशाली अल नीनो तेजी से विकसित होता दिखाई दे रहा है। अमेरिका के क्लाइमेट प्रेडिक्शन सेंटर (CPC) की 15 जून 2026 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2026 के अंत तक अल नीनो के “वेरी स्ट्रॉन्ग” श्रेणी में पहुंचने…

Read More