Author: admin

सागर । कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने विभाग के प्रमुख योजनाओं और संपर्क एवं पोषण ट्रैकर ऐप पर डेटा प्रविष्टि की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि मैदानी स्तर पर काम न करने वाले अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की उपस्थिति दर्ज करने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि ‘पोषण ट्रैकर ऐप’ पर आंगनबाड़ी खोलने और केंद्र पर…

Read More

सागर । स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 में नगर निगम सागर को देश के अग्रणी शहरों में शामिल कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता बनाए रखने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, कचरा संग्रहण एवं जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। साथ ही नागरिकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं कालोनाइजरों से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की जा रही है। इसके बावजूद कुछ दुकानदार एवं नागरिक खुले में कचरा फेंककर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को…

Read More

सागर। भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय में गुरुवार को जिला कोर कमेटी की बैठक उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिला प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विधानसभा वार संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे,प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी लोकेन्द्र पराशर,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, विधायक प्रदीप लारिया, शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत एवं…

Read More

सागर। गुरुवार को भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक तथा भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे एवं प्रदेश मंत्री व सागर जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर की उपस्थिति में आयोजित जिले की मासिक बैठक में सहभागिता की। जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों, सड़क एवं जल व्यवस्था, मेडिकल कॉलेज से संबंधित निर्माण कार्यों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक…

Read More

सागर। भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार, संस्कार और संगठन पद्धति से चलने वाला परिवार है। भाजपा कार्यकर्ता जहां भी जाता है, समाज उसमें पार्टी का चेहरा देखता है, इसलिए कार्यकर्ताओं का आचरण, अनुशासन और व्यवहार ही संगठन की पहचान बनता है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी ने सागर में आयोजित जिला भाजपा की द्वितीय मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया। बैठक में जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, चेतराम अहिरवार…

Read More

सागर । जिले के समग्र विकास के लिए सभी समन्वयक रूप से प्रयास करें। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कराएं। सागर रिंग रोड, बायपास का कार्य शीघ्रता से करें, साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू करें। मध्यप्रदेश सरकार समग्र विकास के लिए संकल्पित है। उक्त विचार उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सागर में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया, विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, जिला पंचायत…

Read More

सागर । जिले के समग्र विकास के लिए सभी समन्वयक रूप से प्रयास करें। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कराएं। सागर रिंग रोड, बायपास का कार्य शीघ्रता से करें, साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू करें। मध्यप्रदेश सरकार समग्र विकास के लिए संकल्पित है। उक्त विचार उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सागर में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया, विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, जिला पंचायत…

Read More

सागर । किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तीखा पलटवार किया है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि किसानों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना बंद करें कांग्रेस । कांग्रेस केवल किसानों को भ्रमित करने और राजनीतिक लाभ लेने का काम कर रही है, जबकि भाजपा सरकार लगातार किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसले लेकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि कांग्रेस को धरना-प्रदर्शन करने के बजाय खरीदी केंद्रों पर पहुंचकर किसानों की सेवा…

Read More

सागर । कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की 136वीं जयंती गुरुवार को शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व मे शहर की शान सीताराम रसोई में मनाई गई। जहां सेवादल परिवार जनों ने निसहाय लोगो को भोजन कराके हार्डिकर जी के जन्मदिन को सार्थक बनाया। डा.हर्डिकर जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर सभी कांग्रेस सेवादल जनों ने उन्हे स्मरण किया। जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने बताया कि डॉ हार्डिकर का जन्म 7 मई 1889 को धारवाड़,कर्नाटक में हुआ था। 1923 में उन्होंने सेवादल की स्थापना की थी। आजादी की लड़ाई में भी उन्हाेंने…

Read More

सागर । महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने जिले के पालक मंत्री एवं मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से सर्किट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर की पेयजल सप्लाई में टाटा कंपनी द्वारा आ रही समस्याओं को विस्तार से बताया। उन्होंने नगर निगम द्वारा पूर्व में डेयरी विस्थापन की मुहिम में आ रही बाधाओं,शहर की बेलगाम ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से बताया। नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कामों में तालमेल की कमी को लेकर भी महापौर ने चिंता व्यक्त की। प्रभारी मंत्री ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से बात सुनते हुए यथा संभव कार्यवाही करने…

Read More