Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ब्लड कैंसर के इलाज में नई तकनीकों पर आईएमए सागर का वैज्ञानिक मंथन

    July 12, 2026

    ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

    June 30, 2026

    सेवादल ने किया किन्नर समाज के ताजियों का स्वागत

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ब्लड कैंसर के इलाज में नई तकनीकों पर आईएमए सागर का वैज्ञानिक मंथन
    • ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी
    • सेवादल ने किया किन्नर समाज के ताजियों का स्वागत
    • अनुशासनहीनता एवं कार्य में लापरवाही पर कमिश्नर ने संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा एवं डेयरी विभाग को किया निलंबित
    • योग से शरीर, मन और चित्त सब स्वस्थ होता है, योग अवश्य करें — मंत्री श्री राजपूत 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाग
    • मोतीनगर क्षेत्र के मयंक साहू हत्या प्रकरण में आरोपी मनु सोनी एवं मुख्य आरोपी यश सोनी गिरफ्तार, अब तक कुल 07 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार आरोपी ओम अहिरवार की तलाश जारी
    • अब रेल में बिना टिकिट सहित अन्य कानून तोड़ने पर देना होगा डबल जुर्माना ,रेलवे अधिनियम के कई दंड प्रावधानों/जुर्माना राशि में संशोधन, तत्काल प्रभाव से लागू हुए नए नियम
    • विधायक और कलेक्टर ने खुरई रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया का किया संयुक्त निरीक्षण बहुउपयोगी प्रोजेक्ट्स विकसित करने पर हुई विस्तृत चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » ब्लड कैंसर के इलाज में नई तकनीकों पर आईएमए सागर का वैज्ञानिक मंथन
    ताजा ख़बरें

    ब्लड कैंसर के इलाज में नई तकनीकों पर आईएमए सागर का वैज्ञानिक मंथन

    admin By adminJuly 12, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर शाखा द्वारा ब्लड कैंसर, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, प्रिसीजन मेडिसिन एवं रक्ताधान सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर एक उच्चस्तरीय वैज्ञानिक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरविंद सराफ एवं डॉ. विश्वास सप्रे रहे।

    प्रथम वैज्ञानिक सत्र में प्रसिद्ध हीमैटोलॉजिस्ट डॉ. सचिन बंसल ने “Basics of Bone Marrow Transplant” विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट रक्त कैंसर, एप्लास्टिक एनीमिया तथा अन्य गंभीर रक्त एवं प्रतिरक्षा संबंधी रोगों के उपचार की एक उन्नत एवं प्रभावी पद्धति है। उन्होंने ऑटोलॉगस एवं एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया, उपयुक्त मरीज चयन तथा उपचार की सफलता के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. हर्ष मिश्रा एवं डॉ. नीरज जैन ने की।

    द्वितीय सत्र में डॉ. सैकत दत्ता ने “Precision Medicine in Hematology” विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि आधुनिक आणविक परीक्षण एवं जीन प्रोफाइलिंग की सहायता से प्रत्येक मरीज के लिए उसकी आनुवंशिक विशेषताओं के अनुरूप लक्षित उपचार का चयन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रिसीजन मेडिसिन के माध्यम से उपचार अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं व्यक्तिगत बन रहा है, जिससे रोग नियंत्रण और मरीजों की जीवन गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. ऋषभ जैन ने की।
    तृतीय सत्र में डॉ. अमर गंगवानी ने “Haemovigilance 2026: From Bedside to Database” विषय पर व्याख्यान देते हुए सुरक्षित रक्ताधान, प्रतिकूल रक्ताधान प्रतिक्रियाओं की समय पर पहचान, रिपोर्टिंग एवं रोकथाम के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हीमोविजिलेंस प्रणाली में सक्रिय भागीदारी से रक्ताधान संबंधी जटिलताओं को कम कर मरीजों की सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाया जा सकता है। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. आर. के. बिंदुआ ने की।
    आईएमए सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने कहा कि ऐसे केस-आधारित एवं वैज्ञानिक कार्यक्रम चिकित्सकों के ज्ञान और क्लिनिकल दक्षता को निरंतर समृद्ध करते हैं, जिससे मरीजों को समय पर सटीक निदान एवं आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है।
    सेमिनार में सागर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने भाग लेकर विशेषज्ञों से संवाद किया तथा विभिन्न जटिल क्लिनिकल मामलों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का सफल संचालन आईएमए सागर के सचिव डॉ. रोशी जैन ने किया। अंत में आईएमए सागर ने भविष्य में भी ऐसे उच्चस्तरीय शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से चिकित्सकों के सतत् प्रशिक्षण एवं क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

    June 30, 2026

    सेवादल ने किया किन्नर समाज के ताजियों का स्वागत

    June 26, 2026

    अनुशासनहीनता एवं कार्य में लापरवाही पर कमिश्नर ने संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा एवं डेयरी विभाग को किया निलंबित

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024497

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    ब्लड कैंसर के इलाज में नई तकनीकों पर आईएमए सागर का वैज्ञानिक मंथन

    By adminJuly 12, 20261

    सागर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर शाखा द्वारा ब्लड कैंसर, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, प्रिसीजन मेडिसिन…

    ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

    June 30, 2026

    सेवादल ने किया किन्नर समाज के ताजियों का स्वागत

    June 26, 2026

    अनुशासनहीनता एवं कार्य में लापरवाही पर कमिश्नर ने संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा एवं डेयरी विभाग को किया निलंबित

    June 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ब्लड कैंसर के इलाज में नई तकनीकों पर आईएमए सागर का वैज्ञानिक मंथन

    July 12, 2026

    ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

    June 30, 2026

    सेवादल ने किया किन्नर समाज के ताजियों का स्वागत

    June 26, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024497

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.