सागर । खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर में 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थानीय पीटीसी ग्राउंड पर आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि योग से शरीर, मन और चित्त सब स्वस्थ होता है, योग अवश्य करें। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ विचारों का संचरण होता है एवं व्यक्ति स्वस्थ रहेगा तो परिवार, समाज, देश स्वस्थ रहेगा। योग भारत से विश्वभर में पहुंचा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में योग को गाँव – गांव तक पहुंचाया।

12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (Yoga for Healthy Ageing) अर्थात “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर पीटीसी ग्राउंड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय योग कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना व देखा गया। इस दौरान योगाचार्य विष्णु आर्य ने कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को योग के आसनों का अभ्यास करवाया। 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास में भाग लिया।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जब व्यक्ति स्वस्थ रहता है तो परिवार, समाज, देश स्वस्थ रहता है इसलिए हमें योग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग को वैश्विक स्तर पर मान्यता देने का विचार रखा था जिससे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 2014 में हुई। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा पूरे देश में सभी को योग करने के लिए जागरूक किया है और आज सभी जगह योग दिवस पर योग हो रहा है योग करने से मन, शरीर, मस्तिष्क स्वस्थ रहता है, योग सबके लिए लाभदायक है। इसलिए योग अवश्य करें।
इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर के लोगों में योग के प्रति आकर्षण बढ़ा है। उस दौरान उन्होंने सागर को योग नगरी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सागर को गौर नगरी के साथ योग नगरी बनाने के लिए हमें आज संकल्प लेना होगा और जब हम सभी योग करेंगे तो हमारा सागर स्वस्थ सागर बनेगा। हम सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, श्याम तिवारी, कमिश्नर अनिल सुचारी, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, एसडीएम अमन मिश्रा, संभागीय आयुष अधिकारी डॉक्टर जोगेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी सम्मिलित हुए।