सागर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे के प्रथम नगर आगमन पर सोमवार को होटल रामसरोज पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी द्वारा शॉल तलवार बाबा खाटू श्याम का स्मृति चिन्ह एवं पगड़ी पहनकर स्वागत किया गया साथ ही सागर जिले की महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुश्री मेघा दुबे एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री याकृति जड़िया,प्रदेश महामंत्री ज्योति सिंह राजपूत एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री इंदु चौधरी का स्वागत हुआ। इसके बाद एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर जो एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की थी आज वह अभियान एक संकल्प बन चुका है और हर एक व्यक्ति अपनी मां के नाम से वृक्ष लग रहा है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भावनाओं का एक सुंदर संगम है। यह प्रकृति के प्रति हमारे कृतज्ञता भाव और अपनी मां के प्रति हमारे असीम प्रेम को जोड़ने का एक माध्यम है। जिस प्रकार एक मां निस्वार्थ भाव से अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार एक वृक्ष पूरी मानवता और जीव-जगत के लिए जीवनदायी सिद्ध होता है। और यही मोदी जी के सिद्धांत है। भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुश्री मेघा दुबे ने कहा कि जब हम अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाते हैं, तो वह केवल एक पौधा नहीं रह जाता। वह उस प्रेम और ममता का प्रतीक बन जाता है जो हमें जीवन भर संबल देती है। उसकी देखभाल करना हमें अपनी मां की ममता को सहेजने जैसा अहसास कराता है।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री याकृति जड़िया ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान हमें याद दिलाता है कि मां और प्रकृति, दोनों ही हमारे जीवन की आधारशिला हैं। यदि हम मां के सम्मान में एक पौधा लगाते हैं और उसकी रक्षा करते हैं, तो हम वास्तव में उस ममता को एक स्थायी पहचान दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश की महामंत्री ज्योति सिंह राजपूत एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री इंदु चौधरी ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर साहू,मंडल महामंत्री विकास केसरवानी,कुलदीप खटीक,समाजसेवी स्नेहलता साहू, सन्ध्या भार्गव,सुषमा यादव,पूनम मेवाती,मीना प्रजापति, अमित नामदेव कमलेश डिस्क उर्मिला सहारे,अन्नू चौरसिया,अमृत पटेल,हर्षित चौबे सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।