Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर
    • 6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक
    • श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
    • ट्रांसपोर्ट नगर एंड मेकेनिक कॉम्प्लेक्स के संचालन के लिए निगमायुक्त ने ट्रांसपोर्टरों और मेकेनिकों के साथ बैठक की
    • सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक: कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां
    • श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में केशवम् बैंड दिल्ली का भजन क्लबिंग कार्यक्रम
    • निगम में नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न विधायक ने कहा क्षेत्रीय एवं सामाजिक संतुलन के साथ प्रतिनिधित्व देने के सरकार के प्रयास का धन्यवाद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : सरोज पांडे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने उद्योगपति सुनील डेंगरे परिवार से की भेंट
    राजनीति

    मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : सरोज पांडे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने उद्योगपति सुनील डेंगरे परिवार से की भेंट

    admin By adminJune 13, 2026No Comments46 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता सरोज पांडे, सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी, कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल तथा अभियान टोली जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” अभियान के अंतर्गत सागर के एस.आर. हेरिटेज पहुंचकर उद्योगपति सुनील डेंगरे, संजय डेंगरे एवं उनके परिवारजनों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़े साहित्य भेंट कर विस्तृत जानकारी दी।

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी भारत मजबूती के साथ खड़ा रहा और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने चुनौतियों का सामना करते हुए विश्व के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने केवल योजनाएं ही नहीं बनाईं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन का अभियान भी चलाया है। योग को वैश्विक पहचान दिलाना, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण एवं डिजिटल क्रांति जैसे अनेक प्रयासों ने भारत को नई दिशा दी है। आज विश्व भारत की ओर आशा और विश्वास के साथ देख रहा है। सरोज पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच केवल सरकार चलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को स्वस्थ, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। भारत की प्राचीन संस्कृति और योग परंपरा को प्रधानमंत्री ने वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है, जिससे विश्वभर में भारत का गौरव बढ़ा है।
    इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों से संबंधित साहित्य भेंट किया तथा डेंगरे परिवार का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उद्योगपति सुनील डेंगरे एवं उनके परिवारजनों ने भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति एवं विकास की सराहना की।
    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे एवं जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर के सागर आगमन पर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लेहदरा नाका पर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, सुमित यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोनी, मनीष चौबे, नीरज यादव, अमित बैसाखिया, रामेश्वर नेमा, गौरव गिरी, नितिन सोनी, आदर्श मिश्रा, अंशुल परिहार, हर्षित, सोनू उपाध्याय, बालकिशन सोनी, सतीश जैन, जय सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा : श्याम तिवारी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

    September 2, 2026

    खंडस्तरीय शिविर में कर्रापुर पहुंची कलेक्टर को पूर्व विधायक ने बताई जनसमस्याएं

    August 29, 2026

    महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बाजार भ्रमण एवं विरोध प्रदर्शन

    August 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    By adminSeptember 4, 20261

    सागर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम रानगिर में डीआईजी शशीन्द्र चौहान द्वारा जनसंवाद…

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026

    श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

    September 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.