सागर। शहर के संजय ड्राइव रोड स्थित नव-निर्मित भगवान चित्रगुप्त चौराहे का रविवार को विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक लोकार्पण किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने फीता काटकर चौराहे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के पदाधिकारी, समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नगर विधायक शैलेंद्र जैन के निर्देश पर नगर निगम द्वारा विकसित किए गए इस चौराहे पर भगवान चित्रगुप्त के प्रतीक स्वरूप कलम-दवात की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। लंबे समय से कायस्थ समाज द्वारा शहर के किसी प्रमुख चौराहे का नाम भगवान चित्रगुप्त के नाम पर रखने की मांग की जा रही थी, जिसे अब मूर्त रूप मिल गया है। अब यह स्थल भगवान चित्रगुप्त चौराहा के नाम से जाना जाएगा।
लोकार्पण के उपरांत विधायक निधि से चित्रांश मंगल भवन में एक नवीन कक्ष के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। अतिथियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले देवता हैं और कायस्थ समाज कलम-दवात को उनके प्रतीक स्वरूप पूजता है। इसी भावना के साथ चौराहे पर कलम-दवात की प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त केवल कायस्थ समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के लिए श्रद्धा, ज्ञान और न्याय के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज ने सदैव उन्हें सहयोग और स्नेह दिया है तथा वे भी समाज के हित में सदैव तत्पर रहेंगे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि समाज की मांग पर विधायक शैलेंद्र जैन एवं नगर निगम ने त्वरित पहल करते हुए भगवान चित्रगुप्त चौराहे का निर्माण कराया और कलम-दवात की प्रतिमा स्थापित कर समाज की वर्षों पुरानी भावना को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि सागर का कायस्थ समाज स्वयं को सौभाग्यशाली मानता है कि मध्यप्रदेश में भगवान चित्रगुप्त के नाम पर विकसित होने वाले प्रमुख चौराहों में यह एक महत्वपूर्ण पहचान बनकर उभरा है। उन्होंने विधायक शैलेंद्र जैन के प्रति समाज की ओर से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महासभा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना खरे, दिनेश खरे, मकरोनिया ट्रस्ट अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, सचिव राजेंद्र श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, शैलेश वर्मा, अनिल हिलगन, मोहनलाल खरे, प्रदीप श्रीवास्तव, ओमकार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, के.बी. खरे, आर.एस. श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, अवनीश खरे, गणेश श्रीवास्तव, एडवोकेट संजय खरे, बसंत श्रीवास्तव, डॉ. प्रवीण खरे, गंगाप्रसाद सक्सेना, जागेश्वर श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, गजेंद्र सक्सेना, व्योम श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, कृष्णा खरे, इंजीनियर अजय, अभिषेक खरे, सौरभ श्रीवास्तव, श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव, श्रीमती तृप्ति श्रीवास्तव, श्रीमती मंजू खरे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।