Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सागर विधानसभा के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर विधायक ने ली विभाग प्रमुखों की बैठक, भविष्य की विकास योजनाओं पर हुआ मंथन
- जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस समन्वय समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, अवैध शराब और”छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में भागीदारी का निर्णय
- नेत्रदान और देहदान से सागर के दो परिवारों ने पेश की समाजोपयोगी मिसाल: बीएमसी में 13वां देहदान सम्मान के साथ संपन्न
- विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर इमलिया दुगाहा से बड़राहो टपरा सड़क निर्माण हेतु 8.14 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
- सुरखी विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात, 10 करोड़ की लागत से बनेंगे 12 महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्ग ,मंत्री गोविंद राजपूत के विशेष प्रयासों से मिली मंजूरी
- टेंट एवं इवेंट व्यवसायियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे : शैलेंद्र जैन फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश टेंट डीलर वेलफेयर सोसायटी का वार्षिक सम्मेलन आयोजित
- कृष्ण सुदामा प्रसंगो को जीवंत किया डॉ शांभवी की प्रस्तुति ने
- निगमायुक्त ने तिली मार्ग में दुकाने, ठेला आदि व्यवस्थित कराने और अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश
Author: admin
सागर ।प्रदेश कें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जहां भी सोयाबीन की फसल अतिवृष्टि अथवा बीमारी के कारण खराब हुई है। ऐसे सभी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सोयाबीन की फसल का सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सर्वे के पश्चात किसानों को क्षतिग्रस्त सोयाबीन की फसल का समुचित मुआवजा भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सोयाबीन की फसल का एमएसपी रेट 5300 रू. निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों को भी यही रेट दिया जाएगा। किसी भी किसान को घाटा नहीं सहने दिया…
सागर ।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के जिले के जैसीनगर आकर कार्यक्रम स्थल से 40 किमी दूर स्थित सागर शहर में कांग्रेस के हर कार्यक्रम में सक्रियता बताने वाले शाहस्र कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सहित उनके ब्लॉक अध्ययन और पदाधिकारियों को घर से थाने लाकर नजर बन्द कर दिया ।इनमें प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष नितिन पचौरी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप गुप्ता,प्रवीण यादव,कट्टू शुक्ला,यश कटारे आदि को घर से थाने तक पैदल लाकर थाने मे नजरबंद कर दिया।ब शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि अंग्रेजों और मुगलो के शासन में ही इस तरह की तानाशाही…
सागर ।गुरू तेग बहादुर के 350वे शहीदी दिवस के अवसर पर असम से निकली शहीदी यात्रा का शहर सेवादल ने सिविल लायंस पर भव्य स्वागत किया। सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने यात्रा में सम्मिलित पंच प्यारों को पुष्प माला पहनाकर आर्शीवाद लिया।सेवादल परिवार द्वारा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गयी। स्वागत कर्ताओं में प्रवीण यादव,खट्टु शुक्ला,पप्पू सैनी,फहीम अंसारी,असद खान, अंकुर यादव,आकाश नामदेव,बलराम राय आदि सेवादल परिवार जन उपस्थित रहे।
सागर । कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने जन्मदिन को विशेष रूप से सार्थक बनाते हुए अंध, मूक, बधिर और दिव्यांग बच्चों के साथ सहभोज किया। होटल रॉयल पैलेस में आयोजित इस भावपूर्ण कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कुराहट और उनके हृदय से झलकता स्नेह मंत्री राजपूत के लिए सबसे अनमोल उपहार बना। मंत्री राजपूत ने कहा कि बच्चों के बीच बिताए पल मेरे लिए आत्मिक शांति और आनंद का स्रोत हैं। उनकी मुस्कान और स्नेह सेवा, प्रेम और समर्पण के सच्चे अर्थ को जीवंत करता है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आश्वासन दिया कि भविष्य में…
सागर ।अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा उनका साहस, अटूट संकल्प और देशभक्ति का जज़्बा हमेशा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा’— उनका यह नारा आज भी हर भारतीय के दिल में स्वतंत्रता और समर्पण की लौ प्रज्वलित करता है। शहर सेवादल अध्यक्ष के साथ ओमप्रकाश पंडा लल्ला यादव अंकुर यादव,अरविंद राजपूत,परख शुक्ला,विक्की यादव,गोलू सेन अनु घोषी लकी पंडा राहुल ताम्रकार संदेश सोनी…
सागर । भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव महासभा द्वारा श्री देव गोवर्धन मंदिर रमझिरिया से विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तीन बत्ती पहुंची। जहां शहर कांग्रेस सेवादल परिवार द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया गया , रैली में सम्मिलित यदुवंशियों पर पुष्प वर्षा की गयी यादव समाज के वरिष्ठ और सम्माननीयों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागतकर्ताओं में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, पंकज सिंघई राजेश यादव बब्बू यादव लल्ला यादव अंकुर यादव,पवन घोषी परख शुक्ला, ,आकाश नामदेव, पकंज सोनी…
सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 दिनों में हुई अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का विषय मध्यप्रदेश विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के शून्यकाल में पुरजोर तरीके से उठाया है। उन्होंने सदन में उपस्थित मुख्यमंत्री डा मोहन यादव से आग्रह किया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में लगातार हुई ज्यादा बारिश से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराने के आदेश दें और सर्वे अनुसार मुआवजा और राहत राशि देने का निर्णय लें। शून्य काल में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र की खुरई व मालथौन तहसीलों…
सागर । आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा 12 अगस्त से 17 अगस्त तक “आनंद उत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। सागर चेप्टर द्वारा मैजेस्टिक प्लाजा में आयोजित इस छह दिवसीय शिविर में प्रतिभागियों को जीवन में सच्चे आनंद, शांति और ऊर्जा का अनुभव कराने के उद्देश्य से योग-ध्यान गतिविधियां संचालित की जाएंगी। शिविर का मुख्य आकर्षण विश्वप्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया है, जिसकी खोज स्वयं पूज्य गुरुदेव श्री रविशंकर ने की थी। श्री श्री रविशंकर जी का उद्देश्य आम जन को जीवन जीने की कला सिखाना, उनके जीवन में खुशियों को महसूस कराना और तनाव से मुक्त समाज की रचना करना है।…
सागर। 16 अगस्त को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बामोरा स्थित रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित सुप्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी की भजन संध्या का शुभारंभ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल करेंगे कार्यक्रम के आयोजक पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि रुद्राक्ष धाम मंदिर में विराजे श्री राधा कृष्ण जी के दिव्य सानिंध्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी पर भव्य भजन संध्या व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रूद्राक्ष धाम मंदिर में प्रातः 7 बजे से विभिन्न कार्यक्रमों की…
सागर। खुरई सिविल अस्पताल में माह जून,2025 में नेत्र रोग, अस्थिरोग, ईएनटी, शिशु रोग, मेडिसिन व रेडियोलॉजी योग्यता के पीजी बंधपत्र चिकित्सकों तथा 2 एमबीबीएस चिकित्सकों की पदस्थापना खुरई सिविल अस्पताल में की गई है। यह जानकारी खुरई विधानसभा क्षेत्र के खुरई तथा मालथौन विकास खंडों में चिकित्सकों व अस्पताल स्टाफ कर्मचारियों की नियुक्तियों के संबंध में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा विधानसभा के मानसून सत्र में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उपमुख्यमंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने दी है। पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा पूछे गए विधानसभा प्रश्न में…
