Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर
    • 6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक
    • श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
    • ट्रांसपोर्ट नगर एंड मेकेनिक कॉम्प्लेक्स के संचालन के लिए निगमायुक्त ने ट्रांसपोर्टरों और मेकेनिकों के साथ बैठक की
    • सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक: कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां
    • श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में केशवम् बैंड दिल्ली का भजन क्लबिंग कार्यक्रम
    • निगम में नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न विधायक ने कहा क्षेत्रीय एवं सामाजिक संतुलन के साथ प्रतिनिधित्व देने के सरकार के प्रयास का धन्यवाद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » किसानों को उपज का सही दाम और क्षतिग्रस्त फसलों को उचित मुआवजा मिलेगा : सीएम डॉ यादव पाइप लाइन से घर – घर पहुंचेगी गैस जैसीनगर से हुई शुरुआत, मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत राशन वितरण व्यवस्था बेहतर और पारदर्शी होगी; गोविंद राजपूत
    राजनीति

    किसानों को उपज का सही दाम और क्षतिग्रस्त फसलों को उचित मुआवजा मिलेगा : सीएम डॉ यादव पाइप लाइन से घर – घर पहुंचेगी गैस जैसीनगर से हुई शुरुआत, मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत राशन वितरण व्यवस्था बेहतर और पारदर्शी होगी; गोविंद राजपूत

    admin By adminSeptember 25, 2025No Comments40 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर ।प्रदेश कें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जहां भी सोयाबीन की फसल अतिवृष्टि अथवा बीमारी के कारण खराब हुई है। ऐसे सभी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सोयाबीन की फसल का सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सर्वे के पश्चात किसानों को क्षतिग्रस्त सोयाबीन की फसल का समुचित मुआवजा भी दिया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सोयाबीन की फसल का एमएसपी रेट 5300 रू. निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों को भी यही रेट दिया जाएगा। किसी भी किसान को घाटा नहीं सहने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में धान पर भी बोनस बढ़ाया गया है। किसानों को भावांतर भुगतान योजना के माध्यम से उनके खाते में बोनस का पैसा दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि एमएसपी से कम दर पर फसल बेची जाती है तो फसल का घाटा सरकार द्वारा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों की जिदंगी अच्छी और खुशहाल बने इसके लिए किसान सम्मान निधि केन्द्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लाड़ली बहनों के जीवन में खुशियां लाने के लिए लाड़ली बहनों को दीपावली की भाईदूज से हर माह 1500 रू. की राशि दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास योजनाएं चलाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत जैसीनगर में पं. दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर आयोजित मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि के साथ-साथ पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। आज मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में तीसरे स्थान पर है। मध्यप्रदेश को हम दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में पहले नंबर पर लाने का प्रयास कर रहे है। इसके लिए मध्यप्रदेश में किसानों को गाय पालने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशाला खोलने पर किसानों को लभगग 40 लाख रू. की राशि मुहैया कराई जा रही है। जिसमें 10 लाख रू. का अनुदान दिया जा रहा है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके घर गाय है वह गोपाल है, मध्यप्रदेश का हर बच्चा कृष्ण है। भगवान श्री कृष्ण हो या भगवान श्री राम इनके जीवन का एक एक प्रसंग हम सभी को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का एक नाम दीनदयाल भी है, दीनदयाल यानि गरीब से गरीब आदमी की चिंता करने वाला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सभी गरीबों की चिंता कर रही है। पं. दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए मध्यप्रदेश सरकार गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गाय और मोर पंख का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गौवंश हत्या को प्रतिबंधित करने का सख्त कानून बनाया है, इस कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त सजा का प्रावधान भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार मध्यप्रदेश में गौवंश के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार ने गाय के संरक्षण हेतु प्रति गाय 40 रू. तक का खर्च बढ़ाया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं बुंदेलखंड की धरती पर आया हूं तो मुझे अत्यंत गौरव महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह बुंदेलखंड की धरती हीरों, वीरों और महावीरों की धरती है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की धरती ने अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए देश भक्ति की मिसाल पेश की है।

    समारोह में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम एवं सिंगल विंडो पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि सिटी गैस पोर्टल के माध्यम से गांव -गांव तक गैस का कनेक्शन घर-घर तक मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इसकी शुरुआत जैसीनगर से हो रही है। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो के माध्यम से सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क से कंपनियों द्वारा घर घर गैस कनेक्शन देने का काम किया जाएगा।

    समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मध्यप्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश में आज मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा संकल्प जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। इससे राशन लेने वालों की कतार खत्म हो जाएगी। हर परिवार का नाम एसएमएस मोबाइल पर होगा। राशन वितरण कार्यक्रम में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में घर घर तक गैस का वितरण पाईप लाईन के माध्यम से होगा। इस कार्य की भी आज से शुरुआत हुई है। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक बेहतर और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से वर्ष में 2 बार ग्राम सभाओं में राशन लेने वाले हितग्राहियों के नामों का वाचन किया जाएगा।

    समारोह को सांसद डॉ लाता वानखेड़े ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरासिंह राजपूत, विधायक नरयावली श्री प्रदीप लारिया ने भी संबोधित किया। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लगभग 215 करोड़ के निर्माण कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री द्वारा समारोह में मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा संकल्प योजना एवं सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सिंगल विंडो पोर्टल का शुभारंभ किया गया। समारोह में विधायक बीना श्रीमती निर्मला सप्रे, श्याम तिवारी, गौरव सिरोठिया, पूर्व विधायक नारायण प्रसाद कबीरपंथी, राजेंद्र सिंह मोकलपुर, अरुणोदय चौबे, श्रीमती पारुल साहू, अभय दरे, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, कलेक्टर संदीप जी आर, एसपी विकास शाहवाल, सीईओ जिला पंचायत विवेक के वी, अपर कलेक्टर अविनाश रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा : श्याम तिवारी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

    September 2, 2026

    खंडस्तरीय शिविर में कर्रापुर पहुंची कलेक्टर को पूर्व विधायक ने बताई जनसमस्याएं

    August 29, 2026

    महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बाजार भ्रमण एवं विरोध प्रदर्शन

    August 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    By adminSeptember 4, 20261

    सागर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम रानगिर में डीआईजी शशीन्द्र चौहान द्वारा जनसंवाद…

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026

    श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

    September 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.