Author: admin

सागर। जिले के पर्ल्स निवेशकों का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को विधायक शैलेन्द्र जैन के निवास पर पहुँचा। प्रतिनिधियों ने विधायक जैन को मांगपत्र सौंपकर आग्रह किया कि वे माननीय मुख्यमंत्री के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजें, ताकि मध्यप्रदेश में पर्ल्स कम्पनी की जप्तशुदा संपत्तियों को नीलाम करने की अनुमति प्रदेश सरकार को मिल सके। मांगपत्र में उल्लेख किया गया कि नीलामी से प्राप्त धनराशि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लोढ़ा कमेटी को उपलब्ध कराई जाए, जिससे मध्यप्रदेश के पर्ल्स निवेशकों को भुगतान में प्राथमिकता दी जा सके। विधायक शैलेन्द्र जैन ने निवेशकों की भावनाओं को गंभीरता से लेते हुए…

Read More

सागर ।जब भारत राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ मय हो जाएगा तब संघ का कार्य पूरा होगा। भारतीयों में राष्ट्र भक्ति की भावना और सेवा की भावना को बढ़ाता है। आज के समय में राष्ट्र भक्ति का राष्ट्र से सेवा का सबसे अच्छा माध्यम है कि हम स्वदेशी को अपनाए। यह उद्गार भाजपा युवा नेता अविराज सिंह ने 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट पथ संचलन की तैयारियों हेतु विधायक कार्यालय में पदाधिकारियों और युवा साथियों की बैठक में व्यक्त किए। बैठक में संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि संघ हमें संदेश देता है कि भारत पर और हिन्दू…

Read More

सागर । अब सीटी स्कैन एवं एमआरआई की जांच कराने भोपाल या जबलपुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह सभी जांचें अब सागर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में होगी। डॉक्टर ईमानदारी से कार्य करें और पीड़ित व्यक्तियों को बेहतर इलाज मुहैया कराएं। सभी जनप्रतिनिधियों के साथ हम बीएमसी को और आगे बढाने में हर संभव मदद करेंगे एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सुविधाओं में सरकार के माध्यम से लगातार पंख लग रहे है ।उक्त विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार हेतु सीटी स्कैन (160 स्लाइस)…

Read More

सागर । नगर निगम की वित्तीय स्थिति को देखते हुए निगम प्रशासन द्वारा अब बड़े बकायादारों पर सख्त कारवाई करने का निर्णय लिया है , आज निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने ली समीक्षा बैठक में मकरोनिया नपा से सवा बारह करोड़ तो बहुचर्चित कटरा के डीडी कॉम्प्लेक्स के 39 दुकानों से बकाया सवा 9 करोड़ प्रीमियम जमा करने नोटिस जारी किए है । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी वसूली की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने मकरोनिया नगरपालिका पर माह सितम्बर 2025 तक जलकर राशि रू. 12 करोड़ 13 लाख 18 हजार 726 रुपए बकाया…

Read More

सागर । भाग्योदय तीर्थ के पास खुरई रोड सागर स्थित विद्योदय तीर्थ में मुनि श्री विमलसागर महाराज के ससंघ सानिध्य में चल रहे 720 मण्डलीय समवशरण विधान में हजारों की संख्या में जैन धर्मावलंबी शामिल हो रहे हैं । विधायक शैलेन्द्र जैन ने विधान महोत्सव में पहुंच मुनि संघ को श्री फल भेंटकर आशीर्वाद लिया एवं धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह सागर भाग्योदय तीर्थ अपने चिकित्सा सेवा के लिए जाना जाता है , आने वाले समय में भारत के मानचित्र पर विद्योदय तीर्थ का नाम अंकित किया जाएगा । उन्होंने कहा इस तरह की सामूहिक अनुष्ठान…

Read More

सागर ( राहुल सिलाकारी ) रावण अधर्म, अत्याचार और अन्याय का प्रतीक है। दशहरा पर हम कागज से बना रावण जलाते हैं। मगर असली रावण तब जलेगा, जब समाज से बुराईयां खत्म होंगी। समाज में सबसे बड़ा रावण शराब है। जब तक यह नहीं जलेगा, तब तक जनता सुखी नहीं रह सकती और इसके लिए हमें अपने क्षेत्र के गाँव-गाँव में उन लोगों का सामाजिक बहिष्कार करना होगा जो अवैध शराब का करोबार कर रहे हैं। यह उद्गार पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई और कनेरागौंड़ में आयोजित दशहरा महोत्सव में व्यक्त किये। इस अवसर पर…

Read More

सागर । धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो के जय घोष के साथ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर के पीटीसी ग्राउंड, राहतगढ़ व जैसीनगर में रावण दहन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने सभी क्षेत्र वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रावण बुराई का प्रतीक है जिसे हम हर वर्ष जलाकर यह संदेश देते हैं कि बुराई चाहे जितनी भी ताकतवर हो लेकिन अच्छाई से नहीं जीत सकती ।रावण को हर वर्ष जलाने का एक संदेश यह…

Read More

सागर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 02 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, युवा मैराथन, प्रदर्शनियाँ और स्थानीय उत्पादों के प्रचार जैसी गतिविधियों के साथ इस वर्ष मनाया गया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य, पर्यावरण और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता फैलाना, सेवा और राष्ट्र निर्माण की पहल को चिह्नित करना है। संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित होती रहना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ 2 अक्टूबर को संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी की…

Read More

सागर। लाखा बंजारा झील के बाद अब प्रशासन चोट तालाब के सौंदर्यीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, इसमें यहां तीन घाट राजस्थानी पत्थर से बनाये जायेगे, सबसे मुख्य यह कि छोटे तालाब में डेढ किमी लंबी टॉय ट्रेन ट्रेक बच्चों के लिए चलेगी जो अटल पार्क के नीचे से होकर गुजरेगी । इसे लेकर विधायक शैलेंद्र जैन छोटे तालाब में लगभग 7.5 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि विधायक जैन के प्रयासों से स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत लाखा बंजारे झील…

Read More

सागर माँ भारती के वैभव को पुर्नप्रतिष्ठित करने, गुलामी की मानसिकता से उबारने और सांस्कृतिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से नागपुर शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर 1925 को विजयदशमी के दिन एक छोटे से प्रयास के रूप में रा.स्व.से.संघ की शुरुआत की थी। सौ वर्षों की इस अविस्मरणीय यात्रा में संघ ने सेवा, समर्पण और संगठन के माध्यम से भारतीय समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में अद्वितीय योगदान दिया है । संघ ने स्वतंत्रता के पूर्व ही समाज में आत्म गौरव का भाव जगाया, भारत को राष्ट्र-चेतना दी और “वसुधैव…

Read More