Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
    • सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
    • खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी
    • सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में
    • श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
    • बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे
    • जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर
    • संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » *भारतीय संस्कृति के संरक्षक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ साल – भूपेन्द्र सिंह,पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ष्ठ विधायक*
    सामाजिक सरोकार

    *भारतीय संस्कृति के संरक्षक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ साल – भूपेन्द्र सिंह,पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ष्ठ विधायक*

    admin By adminSeptember 30, 2025No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर माँ भारती के वैभव को पुर्नप्रतिष्ठित करने, गुलामी की मानसिकता से उबारने और सांस्कृतिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से नागपुर शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर 1925 को विजयदशमी के दिन एक छोटे से प्रयास के रूप में रा.स्व.से.संघ की शुरुआत की थी। सौ वर्षों की इस अविस्मरणीय यात्रा में संघ ने सेवा, समर्पण और संगठन के माध्यम से भारतीय समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में अद्वितीय योगदान दिया है । संघ ने स्वतंत्रता के पूर्व ही समाज में आत्म गौरव का भाव जगाया, भारत को राष्ट्र-चेतना दी और “वसुधैव कुटुंबकम” के दर्शन से विश्व शांति, एकता एवं सद्भाव का संदेश दिया । संघ के लिए ‘‘राष्ट्र प्रथम है’’

    1925 में स्थापना के समय रा.स्व.से.संघ का उद्देश्य था – भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण, सामाजिक समरसता का निर्माण और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी। यह संगठन भारतीय संस्कृति के संरक्षण और पुनरुद्धार का एक मजबूत स्तंभ बनकर उभरा। संघ भारतीय समाज में अपनी गहरी छवि बनाने में सफल रहा है, उसने देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक परिदृश्य को भी गहराई से प्रभावित किया है। रा.स्व.से.संघ का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति का संरक्षण, संवर्धन और प्रचार है। विभिन्न सनातनी उत्सवों पर सामाजिक समरसता के माध्यम से संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का प्रयास करते हैं।
    सौ वर्षों की इस यात्रा में रा.स्व.से.संघ ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन उसकी मूल भावना और उद्देश्यों में कोई भी परिवर्तन नहीं आया है। भले ही हमारी पूजा पद्धति भिन्न हो सकती हैं, परंतु संस्कार तो समान ही रहने चाहिए। इसी विचारधारा के चलते आज संघ देश के कोने-कोने में पहुंचने में सफल रहा है। पिछले 100 वर्षों से सतत रूप से हिंदू सनातन संस्कृति एवं भारतीय परम्पराओं तथा संस्कारों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए माँ भारती की सेवा में अपने आप को समर्पित किए हुए है। आज भारत व सम्पूर्ण विश्व का हिंदू अपने आप को गर्व से हिंदू कह रहा है तो यह संघ की अनथक तपस्या का ही परिणाम है।
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष केवल उपलब्धियों की सूची भर नहीं, बल्कि भारतीय समाज के उत्थान, राष्ट्रीय व्यक्तित्व निर्माण और वैश्विक संस्कृति के पुनर्निर्माण की प्रगतिशील यात्रा है। संगठन की दृष्टि, सेवा भावना, अनुशासन और मातृभूमि के प्रति समर्पण से भारत को आत्मनिर्भर, समरस और समृद्ध राष्ट्र बनाने का सपना साकार करने का दृढ़ संकल्प ही संघ की सबसे बड़ी उपलब्धि है ।
    आरंभ से ही संघ ने जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा से ऊपर उठकर भारतीय समाज को संगठित करने का प्रयास किया। शाखा के अभिनव प्रयोग से समाज में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रीयता की भावना पैदा हुई । संघ नई पीढ़ी को राष्ट्र भक्ति, संस्कार और सामाजिक सेवा के मूल्यों से जोड़ने में प्रयासरत हैं। डिजिटल युग में भी संघ की शाखाएँ सक्रिय हैं और नई तकनीकों का उपयोग कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। संगठन का मानना है कि मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए मजबूत संस्कृतिवान और आत्मनिर्भर नागरिक आवश्यक हैं। इसके माध्यम से लाखों युवा प्रेरित होकर देश सेवा में जुटे हैं। संघ ने लाखों युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक सुधार के क्षेत्रों में कई सफल अभियान चलाए। स्वयंसेवक आपदा राहत और सामाजिक सुधारों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं।
    सौ वर्षों की इस यात्रा में रा.स्व.से.संघ ने कई चुनौतियों का सामना किया परंतु संगठन ने अपनी मूल भूमिका में स्थिरता बनाए रखी, अपनी गतिविधियों को विस्तार दिया। आज, रा.स्व.से.संघ ने एक मजबूत सामाजिक और सांस्कृतिक आंदोलन के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
    संघ का शताब्दी संकल्प है कि सेवा, संस्कार और समरसता के माध्यम से एक संगठित, आत्मनिर्भर एवं वैश्विक शांति दायक भारत का निर्माण किया जाए । सौ वर्षों की यह यात्रा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सांस्कृतिक पुनरुत्थान और सामाजिक सेवा का एक प्रतीक है। संघ की प्रतिबद्धता, दृढ़ता और सेवा भावना ने देश को नई दिशा दी है। वह भारत को विश्व के श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने में अपना योगदान जारी रखेगा। आज के समय में जैसे-जैसे वैश्वीकरण और आधुनिकता का प्रभाव बढ़ रहा है, भारतीय संस्कृति को चुनौती मिल रही है। ऐसे वातावरण में, रा.स्व.से.संघ और उससे जुड़ी संस्थाएँ अपनी भूमिका निभाकर परंपराओं का संरक्षण कर रही हैं।
    आज संघ स्थापना का 100वां वर्ष धूमधाम से मना रहा है और वह दुनिया को यह संदेश दे रहा है कि संघ भारत का एक ऐसा संगठन है जो अपनी स्थापना के दशकों के बाद भी अपनी विचारधारा व उद्देश्यों से जरा भी नहीं भटका है। शताब्दी वर्ष में संघ का समाज में पंच परिवर्तन लाने पर विशेष ध्यान है। इसमें ‘‘सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी जीवनशैली और नागरिक कर्तव्य’’ शामिल हैं। इन पंच परिवर्तन से सामाजिक जीवन में अनुशासन, देशभक्ति और नागरिक सहभागिता बढ़ेगी। इससे राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और राष्ट्रोन्नयन की आधारभूमि तैयार होगी। संघ के स्वयंसेवकों में स्वावलंबन,अनुशासन और सेवा भावना का विकास करने हुतु सतत प्रयास चलते हैं ताकि वे समाज की सेवा कर सकें।
    मुझे गर्व है कि आज भारत ही नहीं दुनिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसा सामाजिक संगठन होना दुर्लभ है जो अविरल अनथक रूप से समाज सेवा के साथ राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के लिए प्रतिबद्ध है। वन्देमातरम्……
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    नशे से खुद को बचाइए, देश अपने आप बच जाएगा: डॉ. कमलेश दुबे युवा विचारक अविराज सिंह द्वारा आयोजित ‘‘नशे से दूरी है जरूरी‘‘ संगोष्ठी में सैकड़ों युवाओं ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया

    July 19, 2026

    पर्यावरण अनुकूल शहर के निर्माण के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का प्रभावी पालन और जनसहभागिता दोनों अनिवार्य -महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

    July 17, 2026

    18 जुलाई को खुरई क्षेत्र में 1.20 लाख पौधे रोपे की तैयारी, 20 जुलाई को निकलेंगी नशामुक्ति रैलियां – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई

    July 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    By adminJuly 21, 20261

    सागर । सागर शहर में आयोजित होने जा रहे भव्य धार्मिक आयोजन के पूर्व निकाली…

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026

    सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.