Author: admin

सागर । बंडा में लोकसेवा केन्द्र एवं आधार केन्द्र में शासन के द्वारा निर्धारित फीस से अधिक राशि लिये जाने पर कलेक्टर संदीप जी आर ने बण्डा लोकसेवा केन्द्र संचालक सौजन्या गुप्ता, गुप्ता बिल्डिंग हास्पिटल रोड लश्कर ग्वालियर पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना आदेश के अनुसार बण्डा में लोकसेवा केन्द्र एवं आधार केन्द्र में शासन के द्वारा निर्धारित फीस से अधिक राशि लिये जाने संबंधी शिकायत की जाँच अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बण्डा द्वारा की गई। प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार लोकसेवा केन्द्र बण्डा में शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी तथा समय-सीमा की योजनाओं में…

Read More

सागर । खुरई तहसील के टीहर गांव में बीना नदी के तेज बहाव में बहे युवक आकाश लोधी (22) का शव दूसरे दिन बुधवार को एससडीआरएफ की टीम को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी में मिला। खुरई थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आकाशग्राम सुनेठी निवासी आकाश पिता रामकुमार लोधी मंगलवार को पेट दर्द का इलाज कराने खुरई आया था। वह अपनी मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहा था। टीहर गांव के पास बीना नदी पर बने रिपटा से गुजरते समय उसकी बाइक फिसलकर पानी में गिर गई। पुलिस के अनुसार आकाश बाइक निकालने के लिए पानी…

Read More

सागर।विधायक शैलेंद्र जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तिली तिराहे पर लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन सर्व सुविधायुक्त भव्य ऑडिटोरियम के कार्य की प्रगति देखी। निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने बताया कि ऑडिटोरियम का प्लिंथ लेवल का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है और निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। उन्होंने निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदार को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक जैन ने बताया कि नगर…

Read More

सागर । शरद पूर्णिमा पर भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर निकाली शोभायात्रा का जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर शोभा यात्रा में चल रहे बाल्मिक समाज के वरिष्ठ जनों का जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने माला पहनकर स्वागत किया एवं महृषि वाल्मीकि की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, जनपद सदस्य मोंटी यादव,शरद पुरोहित,दीनदयाल तिवारी,जितेंद्र रमाकांत यादव लीलाधर सूर्यवंशी रोहन,नरेश सनकत, वीरेंद्र राजे,अलीम तज्जू खान, साजिद लाईन श्रीदास रैकवार, आनंद हेला, प्रदीप पांडे, पवन केसरवानी, शैलेश अकेला,नरेश सनकत,आनंद अहिरवार,जैद खान आदि…

Read More

सागर । छिंदवाड़ा में कफ सीरप पीने से हुई बच्चों की मौत के बाद आज फिर कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर बीना में जांच के दौरान एक मेडीकल को सील कर दिया गया, जांच टीम को देखकर अधिकांश मेडिकल स्टोर्स बंद पाए गए । वहीं प्रशासन, खाध एवं ओषधि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस जांच कार्यवाही को लेकर जिला ओषधि संघ के बैनर तले बुधवार 8 अक्टूबर को हड़ताल कर मेडिकल स्टोर्स बंद रखे जाने का एलान कर दिया है । बिना में एसडीएम विजय डेहरिया द्वारा अधिकारियों के साथ डॉ अंजनी पंडित के क्लीनिक में एक…

Read More

सागर। आपको जीवन में आगे बढ़ना है तो अनुशासन सबसे ज्यादा जरूरी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन अनुशासन का प्रत्यक्ष उदाहरण है। देश के युवाओं को अनुशासन के साथ आगे बढ़ना है तो उसका सर्वश्रेष्ठ मार्ग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ है। वह अनुशासन, संस्कारों व राष्ट्र प्रेम की पाठशाला है। यह उद्गार युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने ग्राम सुमरेड़ी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। युवाओं से संवाद करते हुए अविराज सिंह ने कहा कि युवा किसी आयु तक सीमित नहीं है। जिसके पैरों में गति है वह युवा है। आचार्य विष्णुगुप्त…

Read More

सागर ।एम.पी.एस.ओ.एस. 2025 में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के नेत्र विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश स्टेट ऑप्थाल्मोलॉजिकल सोसायटी (MPSOS) के 48वें वार्षिक अधिवेशन में अपनी उत्कृष्ट उपस्थिति दर्ज की है। यह सम्मेलन 3 से 5 अक्टूबर तक ग्वालियर में आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि विभाग के संकाय सदस्यों एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों व प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनेक पुरस्कार जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया। पुरस्कार विजेताओं में प्रमुख रूप से डॉ. प्रवीन खरे विभागाध्यक्ष, नेत्र रोग विभाग, ने “Clash of Titans – Surgical Sutra” प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।…

Read More

सागर । कटनी से अपने तीन वर्षीय बच्चे को उपचार के लियर सागर आये परिवार के बच्चे को सोमवार की देर रात आरोपी उठा ले गया, कटनी – बीना मेमू ट्रैन मे यात्रियों को शक होने पर उससे पूछताछ की बाद में इसकी सूचना जीआरपी को दी । मिली जानकारी के अनुसार मकरोनिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सो रहे परिवार के पास से सोमवार रात एक 3 साल का बच्चा चोरी हो गया। आरोपी बच्चे को लेकर ट्रेन से भाग रहा था, लेकिन जब बच्चा रोने लगा तो यात्रियों को शक हुआ। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने आरोपी…

Read More

सागर ।छिंदवाड़ा जिले में हुई बच्चो की मौत के सन्दर्भ में अब जिले का स्वास्थ्य अमला सक्रिय हुआ है । कलेक्टर सन्दीप जी आर के निर्देश पर आज मेडीकल स्टोर्स की जांच की गई इसमें सिंघई मेडिकल में बिना बिल के दवा विक्रय और स्टॉक का मेंटेनेंस नहीं पाया गया । इसी क्रम में जांच टीम ने सिंघई मेडिकल को तीन दिन के नोटिस के साथ तीन दिन का लाइसेंस निलंबित करने और सिंघल मेडिकल को तीन दिन का कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं । उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा में कफ सीरप में जहरीला रसायन मिलने के बाद अब…

Read More

सागर । गोपालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मेनपानी में आज दोपहर 45 वर्षीय लखन यादव का शव पेड़ से लटका मिला, लखन ने फांसी लगाकर जान दे दी । सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे, ऊन्होने गांव के ही चार लोगों पर लखन को आत्महत्या के उकसाने का आरोप लगाते हुए सागर – सिलवानी राजमार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया । सूचना मिलते ही गोपालगंज थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे। गोपालगंज टीआई राजेन्द्र सिंह कुशवाहा के अनुसार, लखन पिता हरिराम यादव (45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं,…

Read More