Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सागर विधानसभा के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर विधायक ने ली विभाग प्रमुखों की बैठक, भविष्य की विकास योजनाओं पर हुआ मंथन
- जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस समन्वय समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, अवैध शराब और”छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में भागीदारी का निर्णय
- नेत्रदान और देहदान से सागर के दो परिवारों ने पेश की समाजोपयोगी मिसाल: बीएमसी में 13वां देहदान सम्मान के साथ संपन्न
- विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर इमलिया दुगाहा से बड़राहो टपरा सड़क निर्माण हेतु 8.14 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
- सुरखी विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात, 10 करोड़ की लागत से बनेंगे 12 महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्ग ,मंत्री गोविंद राजपूत के विशेष प्रयासों से मिली मंजूरी
- टेंट एवं इवेंट व्यवसायियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे : शैलेंद्र जैन फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश टेंट डीलर वेलफेयर सोसायटी का वार्षिक सम्मेलन आयोजित
- कृष्ण सुदामा प्रसंगो को जीवंत किया डॉ शांभवी की प्रस्तुति ने
- निगमायुक्त ने तिली मार्ग में दुकाने, ठेला आदि व्यवस्थित कराने और अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश
Author: admin
भोपाल।भोपाल प्रवास के दौरान महापौर संगीता सुशील तिवारी के नेतृत्व में एम आई सी सदस्यों,पार्टी पदाधिकारियों ने मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर से आत्मीय मुलाकात की। अध्यक्ष ने महापौर से नगर विकास के विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मैं वर्षों से सागर आता रहा हूं वाकई शहर ने अभूतपूर्व विकास किया है।शहर में रचनात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने स्वच्छता रैंकिंग में दसवां स्थान प्राप्त करने पर महापौर को बधाई दी और शीघ्र ही सागर प्रवास पर आने का आश्वासन भी दिया। अध्यक्ष जी से मुलाकात के अवसर पर महापौर प्रतिनिधि सुशील…
भोपाल । मंगलवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल से सागर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने एम आई सी सदस्यों,पार्टी के पदाधिकारियों सहित आत्मीय मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष निवास पर हुई भेंट के दौरान महापौर ने प्रदेश अध्यक्ष को नगर विकास की संक्षिप्त जानकारी देते हुए उनके आगामी सागर प्रवास के दौरान निगम परिषद के सदस्यों सहित एक बैठक के लिए आग्रह किया जिसे प्रदेश अध्यक्ष ने सहर्ष स्वीकार किया। प्रदेश अध्यक्ष से हुई आत्मीय मुलाकात के दौरान महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी, एम आई सी सदस्यों में शामिल शैलेंद्र ठाकुर, राजकुमार पटेल, जिला उपाध्यक्ष नवीन…
सागर । नागपंचमी के पर्व को चौरसिया समाज द्वारा चौरसिया दिवस के रूप में मनाता है। मंगलवार को नाग पंचमी के मौके पर चौरसिया समाज संगठन ने चल समारोह निकाला। चौरसिया समाज के चल समारोह का नगर में जगह जगह स्वागत किया गया। शहर के ह्रदय स्थल तीनबत्ती पर शहर कांग्रेस सेवादल परिवार की ओर से चौरसिया समाज के चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया।जुलूस में शामिल सामाजिक जनों पर पुष्प वर्षा की गई। चल समारोह में सम्मिलित नाग भगवान की झांकी की शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे द्वारा पूजन अर्चना की गई। स्वागत कर्ताओं में सेवादल परिवार से…
सागर । खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत रविवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने राहतगढ़ में विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 25 करोड़ रुपए की लागत से बने कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया और नई परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया। जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए उनके गांव कस्बों में ही उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। मंत्री राजपूत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए…
सागर। हम सब मिलकर आज राजनीति से हट कर एक और सेवा प्रकल्प शुरू कर रहे हैं। बेटियों की शिक्षा में सहायता करने के लिए महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन में 40 छात्राओं को निशुल्क आवासीय सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के इस प्रकल्प में बेटियां अच्छी शिक्षा ले कर समाज को संस्कार, संस्कृति और समृद्धि की ओर ले जाएंगी। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बामोरा में नवनिर्मित महाराणा प्रताप कन्या छात्रावास में छात्राओं के प्रवेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शिक्षा किसी भी धन से श्रेष्ठ है।…
सागर । कांग्रेस सेवादल परिवार हर माह के अंतिम रविवार को शहर के अलग अलग हिस्सों में ध्वजारोहण कार्यक्रम कराता आ रहा है,इस कार्यक्रम का आज 72 वां माह था जो तुलसीनगर वार्ड में पूर्व पार्षद,जिला शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी भैयन पटेल के करकमलों से संपन्न हुआ। आज के कार्यक्रम की महत्ता इसलिये अधिक थी क्योकि यह गांधीवादी और ईमानदार नेता स्व.विठ्ठल भाई पटेल के निवास के नजदीक संपन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि भैयन पटेल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि श्रावण माह में इस स्थान के झूले बड़े प्रसिद्ध थे जिसमें सेवादल सदस्यों की…
सागर । शाहगढ़ थाना क्षेत्र की हीरापुर पुलिस चौकी अंतर्गत शुक्रवार रात एक यात्री बस साठिया घाटी के पास पलट गई। बस में कुल 18 यात्री सवार थे। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक MP 21 P 0786 सिंग ट्रेवल्स की थी। शुक्रवार रात यह छतरपुर से यात्रियों को लेकर दमोह की ओर जा रही थी। हीरापुर के पास साठिया घाटी पर अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी…
सागर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाराजपुर के आगे झिरा घाटी पर तेज रफ्तार कंटेनर ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। इसके बाद बाइक को 15 फीट घसीटते हुए ले गया। हादसे में दो युवकों और दो गायों की मौत हो गई। एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। एक घंटे तक शव सड़क पर ही पड़े रहे। आज सागर-नरसिंहपुर नेशनल हाईवे पर झिरा घाटी पर कंटेनर सागर से नरसिंहपुर की ओर से आ रहा था। घाटी में पहुंचते ही बेकाबू हो गया। हादसे के बाद पीछे से आ रहे 5 अन्य वाहन भी…
सागर ।स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रतिवर्ष होने वाली प्रतियोगिता में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के घोषित परिणामों ने सागर नगर को एक नई ऊँचाई पर पहुँचा दिया है, इस वर्ष सागर नगर ने राष्ट्रीय स्तर पर 10 वीं रैंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है जो नगर के लिए गर्व का विषय है ,इससे पूर्व नगर निगम सागर ने 70 वीं रैंक प्राप्त की थी लेकिन इस वर्ष नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री के अथक परिश्रम और महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार एवं सभी वार्डों के पार्षदों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से…
सागर । आखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लालजी देसाई के जन्मदिन को जिला सेवादल परिवार ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। जिला सेवादल परिवार बाघराज मंदिर प्रांगण में मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित महाराणा प्रताप विधा मंदिर के प्रत्येक छात्र-छात्रा को कापी,पेंसिल,चाकलेट आदि वितरित किये और अंत में फलदार पौधे लगा कर पौधारोपण कर उन को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का आयोजन शहर और ग्रामीण सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में सेवादल परिवार से शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे,ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव,द्वारका चौधरी,अरविंद ठाकुर,नितिन पचौरी,आनंद हेला,अजय राजपूत,निखिल जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधालय संचालन…
