Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस समन्वय समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, अवैध शराब और”छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में भागीदारी का निर्णय
- नेत्रदान और देहदान से सागर के दो परिवारों ने पेश की समाजोपयोगी मिसाल: बीएमसी में 13वां देहदान सम्मान के साथ संपन्न
- विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर इमलिया दुगाहा से बड़राहो टपरा सड़क निर्माण हेतु 8.14 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
- सुरखी विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात, 10 करोड़ की लागत से बनेंगे 12 महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्ग ,मंत्री गोविंद राजपूत के विशेष प्रयासों से मिली मंजूरी
- टेंट एवं इवेंट व्यवसायियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे : शैलेंद्र जैन फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश टेंट डीलर वेलफेयर सोसायटी का वार्षिक सम्मेलन आयोजित
- कृष्ण सुदामा प्रसंगो को जीवंत किया डॉ शांभवी की प्रस्तुति ने
- निगमायुक्त ने तिली मार्ग में दुकाने, ठेला आदि व्यवस्थित कराने और अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश
- आईएमए सागर ने वृद्धाश्रम में बताए स्वास्थ्य के गुर, उच्च रक्तचाप- मधुमेह और गिरने से बचाव पर दी जानकारी
Author: admin
सागर । संविधान निर्माता,भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जन्मजयंती पर शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा का जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के आह्वान पर राजीव गांधी भवन,जिला शहर कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल जनसमूह पर कांग्रेस जनों द्वारा पुष्प वर्षा की गयी। शोभायात्रा में शामिल बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाके प्रसादी वितरित की गयी। स्वागत कर्ताओं में पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे,शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,प्रदीप गुप्ता,राहुल चौबे,जितेन्द्र रोहण,लीलाधर सूर्यवंशी,शरद पुरोहित,सागर साहू,दीनदयाल तिवारी,संजय व्यास,भैयन पटेल,अभिलाष जैन,श्रीदास रैकवार,जमना सोनी,संजय रैकवार,ओमप्रकाश पंडा, नितिन पचौरी, अंकुर यादव,निक्की यादव,कुंजी लडिया,दुलीचंद शकवार,भागीरथ चौधरी,महेश यादव,रवि…
सागर । जिले के बीना में उधारी के पैसे देने जा रहे दो भाइयों पर एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एक भाई की मौत हो गई। दूसरे के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए।जो गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे भोपाल रैफर किया गया है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भानगढ़ थाना क्षेत्र के देवराजी निवासी ब्रजभान लोधी और उनके भाई रूपसिंह लोधी लहरावदा गांव में 1.10 लाख रुपए देने जा रहे थे, रास्ते में चंद्रभान लोधी समेत 11 लोगों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने पुराने मारपीट के विवाद में राजीनामा करने की बात…
सागर । दमोह में हुए घटनाक्रम के बाद अब जिले में स्वास्थ्य विभाग सजग हुआ है और अस्पताल एवं क्लीनिकों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है ।इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए बगैर पंजीयन के होम्योपैथी डॉक्टर एलोपैथी का बोर्ड लगाकर इलाज करते पाए गए जिसे तत्काल पंचनामा बनाकर क्लीनिक को सील किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ममता तिमोरे ने बताया कि कलेक्टर संदीप जी आर के द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जिले में कोई भी झोलाछाप या फर्जी डॉक्टर पाया जाता है तो उस पर पुलिस कार्रवाई…
सागर । खुरई विस के ग्राम गोलनी के कृषक सेवा केंद्र में आयोजित वाटर शेड महोत्सव में युवा भाजपा नेता श्री अविराज सिंह ने 81.46 लाख के चार विकास कार्यो का लोकार्पण/भूमिपूजन किया। खुरई के ग्राम गोलनी में आयोजित वाटर शेड महोत्सव में अविराज सिंह ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ग्राम बड़ोली में 10.90 लाख की लागत से चेक डेम निर्माण का भूमिपूजन तथा ग्राम गोलनी में 30.69 लाख की लागत से कृषक सुविधा केन्द्र निर्माण, ग्राम बसिया में 12.41 लाख की लागत से अमृत सरोवर निर्माण तथा ग्राम बलोप में 27.46 लाख की लागत से अमृत सरोवर…
सागर। जनपद पंचायत मालथौन अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटर शेड विकास 2.0 द्वारा आयोजित “वाटर शेड महोत्सव“ कार्यक्रम को पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर 6.48 करोड़ लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण किया तथा हितग्राहियों को 2.40 करोड़ राशि के चेक वितरित किए। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के कम जलस्तर वाले क्षेत्रों में जलसंग्रहण क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से वाटर शेड मिशन योजना के विभिन्न कार्यक्रमों को लागू किया है। इसमें सिंचाई व पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने के…
सागर । भाजपा युवा नेता अविराज सिंह ने 3.8 करोड़ के विकास कार्यां का भूमिपूजन किया। उन्होंने राहतगढ़ रोड पर 1 करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइट, निर्तला में 2.5 की लागत से सामुदायिक भवन व शहीद विरसा मुंडा वार्ड में 30 लाख की लागत से रजवांस रोड की विभिन्न गलियों में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके पश्चात भाजपा युवा नेता श्री अविराज सिंह ने चांदपुर में मां बिजासन मंदिर के पास आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अविराज सिंह ने कहा कि भूपेन्द्र भैया के अथक प्रयासों से खुरई क्षेत्र में निरंतर विकास हो…
सागर । पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बरोदिया कला बस स्टेंड के निकट 50 लाख की लागत से निर्मित नगर परिषद की दूकानों का लोकार्पण किया साथ ही राज मंदिर के पास 66 लाख की लागत से प्रस्तावित सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस सामुदायिक भवन के निर्माण में दान में अपनी कीमती भूमि का योगदान देने वाली बरोदिया कलां की बुजुर्ग महिला श्रीमती सुशीला देवी सोनी का कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने दान का महत्व बता कर श्रीमती सुशीला…
सागर । महावीर जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शोभा यात्रा में शामिल हुये। जैन समाज की ओर से महावीर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस मौके पर कटरा स्थित गौराबाई मंदिर से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया. शहर के मुख्य रास्तों से निकलते हुए शोभायात्रा के साथ जैन धर्मावलंबियों ने शांति और अहिंसा का संदेश दिया. तकरीबन दो घंटे तक चली पूजा-पाठ के बाद शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए. शहर में जगह-जगह सामाजिक संगठनों की ओर से जुलूस…
सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 भाजपा मंडलों की कोर समितियों की पहली संयुक्त बैठक पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी 30 सदस्यों को कोर समितियों के अधिकार, कार्यप्रणाली व सीमाओं संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। बैठक में पूर्व विधायक श्री सिंह ने कोर समिति सदस्यों से कहा कि राजनैतिक एवं प्रशासनिक विषयों पर कोर समिति के परीक्षण कर उचित निर्णय लेकर हमे मार्गदर्शन दें जिससे कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। मंडल कार्यालय में मंत्री नियमित रूप से उपस्थित रहे। प्रति सप्ताह कोर समिति की बैठक में पारित कार्यों के प्रस्ताव बना…
सागर । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रदेश में अभी तक 2 लाख 47 हजार 377 किसानों से 21 लाख 36 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। किसानों को उपार्जित गेहूँ का भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। अभी तक लगभग 4000 करोड़ रूपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। इस तरह से गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति…
