Author: admin

सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मोतीनगर चौराहा से धर्म श्री चौराहा तक सड़क के चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री एवं ठेकेदार के साथ निरीक्षण किया, उल्लेखनीय है कि विधायक जैन के निर्देश पर धर्म श्री चौराहा से शीतलला माता मंदिर होते हुए मोतीनगर चौराहा तक सड़क का चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है । इसके निर्माण के संबंध में आज उन्होंने सड़क का निरीक्षण कर स्थानीय रहवासी लोगों से चर्चा की और लोगों को सड़क चौड़ीकरण के लिए जगह छोड़ने को लेकर समझाइश दी और उन्हें बताया कि सड़क के…

Read More

खुरई। 2013 के बाद भूपेन्द्र भैया ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया दौर शुरू किया। उनके विधायक बनने के बाद से निरंतर प्रगति के पथ पर अपनी विधानसभा आगे बढ़ रही है। भूपेन्द्र भैया के विकास के सोच का ही नतीजा है कि आपके ग्राम में 1 करोड़ 36 लाख रूपए के विकास कार्य किए हैं। यह बात भाजपा युवा नेता अविराज सिंह ने घोरट में 37.49 लाख रूपये के विकास कार्यों के भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए कही। युवा नेता अविराज सिंह ग्राम घोरट में 37.49 लाख रूपये की लागत राशि से बनने वाले नवीन पंचायत…

Read More

सागर । श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर उत्सव समिति तीनबत्ती का शाही चल समारोह 12 अप्रैल को निकलेगा । इसको लेकर व्यापक तैयारियां चल रही है। श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर तीनबत्ती और शहर के मुख्य इलाकों की सजावट और होर्डिंग बेनर आदि लगाने का कार्य चल रहा है। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर उत्सव समिति तीनबत्ती अध्यक्ष श्रीकांत (छोटू ) सिलाकारी ने बताया कि शाही चल समारोह में श्री हनुमान जी की पालकी भगवान जी की झाकियां , हाथी और बाजे गाजो के साथ निकलेगी । उत्सव समिति का यह प्रथम वर्ष है। शाही चल समारोह 12 अप्रैल…

Read More

सागर। राजघाट बांध की मरम्मत का काम अब हो सकेगा। केंद्र सरकार की वाटर बॉडी रिजवनेशन के अंतर्गत इस काम के लिए 5 करोड़ 30 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इसकी स्वीकृति जारी की है। महापौर संगीता सुशील तिवारी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का आभार जताया है। गौरतलब है कि राजघाट बांध का निर्माण वर्ष 2003 में किया गया थ। निर्माण के उपरांत बांध की मरम्मत कार्य न होने से बांध काफी खराब स्थिति में आ…

Read More

सागर । सानोधा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसोरिया में पेट्रोल पंप के पास ट्रक – ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की हुई भिड़ंत में बाइक सवार पुरुष और महिला की मौत हो गई । दुर्घटना तब हुई जब ट्रक ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा था । सानोधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर Agarwal से सागर की ओर भूसा भरकर ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी । उसके पीछे ही सीमेंट से भरा ट्रक क्र. सीजी 04 पी डब्ल्यू 9815 चल रहा था । सागर गढ़ाकोटा मार्ग पर परसोरिया के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार…

Read More

सागर । हर माह के अंतिम रविवार को होने वाले कांग्रेस परिवार के ध्वजवंदन कार्यक्रम इस मार्च माह के अंतिम रविवार को विठ्ठल घाट पर चकराघाट में संपन्न हुआ। नवरात्रि और चैत्र प्रतिपदा के पावन पर्व पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रोहण परिवार की नयी पौध जितेन्द्र सिंह रोहण जित्तू की सुपुत्री रिशिता रोहण के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम शहर सेवादल परिवार जिलाध्यक्ष सिंटू कटारे के आह्वान पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रिशिता रोहण ने कहा कि मेरे लिये बड़े अभिमान की बात है कि कांग्रेस सेवादल परिजनों ने मुझे इस पुनीत कार्य के लिये चुना।आजादी की…

Read More

सागर । अगर इस धरती पर कोई महान पुण्य कार्य है, तो वह दिव्यांगजनों की सेवा करना है। हमें अंतिम पंक्ति के मानव की सेवा करनी चाहिए, जैसे भूखे को खाना खिलाना, प्यासे को पानी पिलाना, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की आर्थिक मदद करने सहित लोगों की सेवा में व्यतीत करते हैं तो निश्चित ही हमारे लिए यह पुण्य की बात होगी। यह बात मालथौन में आयोजित कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने अपने संबोधन में कही। मालथौन के बस स्टेण्ड परिसर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण एवं संबल योजनांतर्गत अनुग्रह सहायता राशि वितरण का कार्यक्रम…

Read More

सागर । नगर निगम का साधारण सम्मेलन 29 मार्च शनिवार को निगम सभाकक्ष में आयोजित किया जा रहा है. जिसमें बजट प्रस्तुत होगा. आगामी बजट में अब जलकर की राशि बढ़ाकर 263 रु. माह तो सीवर कनेक्शन के लिए 200 रु. प्रतिमाह का प्रस्ताव रखा गया है. निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार की अध्यक्षता में होने वाले इस सम्मेलन में महापौर परिषद द्वारा 2025-26 के लिए अनुशंसित बजट प्रस्तुत किया जायेगा. इस सम्मेलन के लिए रखे जाने विषयों में एमपीयूडीसी द्वारा पूर्व में जलकर में प्रस्तावित वृद्धि 215 रुपए की जगह अब और बढ़ाकर 263 रुपए प्रतिमाह प्रस्तावित की गई है…

Read More

सागर। होटल राम सरोज पैलेस में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा श्रवण करने पहुंचे पूर्व गृह मंत्री वर्तमान विधायक भूपेंद्र सिंह ने कथा वाचक गोस्वामी श्री हित योगेंद्र वल्लभ आचार्य जी का शॉल श्रीफल भेंट कर व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के उपरांत उपस्थित अतिथि पूर्व गृह मंत्री वर्तमान विधायक भूपेंद्र सिंह,भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी एवं समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी कथा के मुख्य यजमान श्रीमती पुष्पलता हरिशंकर राय,श्रीमति सपना अमित राय,भगवान श्री कृष्णा और व्यास पीठ की आरती कर पूज्य महाराज जी का अभिनंदन किया। भागवत कथा के तीसरे दिन…

Read More

सागर । शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के आह्वान पर राजीव गांधी भवन, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में 23 मार्च बलिदान दिवस पर सरदार भगत सिंह, राजगुरु,सुखदेव के बलिदान को स्मरण करते हुये उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश के महान शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। उनका बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सुनहरे अध्याय की तरह जीवित रहेगा। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष की जो…

Read More