Author: admin

सागर । सागर जिला क्षत्रिय समाज के संचालक मंडल की बैठक किला कोठी में क्षत्रिय समाज के संयोजक कृष्णासिंह महुआखेडा के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में सागर जिले के विभिन्न स्थानों से पधारे क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ समाजसेवियो, जनप्रतिनिधियों, जनपद तथा जिला सदस्य, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों सहित अनेक पदाधिकारीगण शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं बुदेलखंड के जननायक महाराजा छत्रसाल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में क्षत्रिय समाज के उत्थान एवं विकास हेतु कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर समस्त जनों से सहमति उपरांत आवश्यक निर्णय लिये गये जिसमें प्रमुख…

Read More

सागर। तपोवन तीर्थ क्षेत्र, चनाटौरिया में आचार्य श्री निर्भय सागर जी मुनिराज के ससंघ पावन सानिध्य में आयोजित पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में युवा भाजपा नेता श्री अविराज सिंह भी सहभागी हुए। युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने तपोवन तीर्थ पहुंच कर तीर्थंकर पद्मप्रभ जी भगवान की प्रतिमा के दर्शन किए। उन्होंने आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज के सम्मुख श्रीफल अर्पित कर वंदना की। आचार्य श्री ने आशीर्वाद दिया। आचार्य श्री के आदेश पर अविराज सिंह ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में चनाटौरिया में तपोवन तीर्थ क्षेत्र स्थापना को क्षेत्रवासियों का सौभाग्य बताते हुए कहा कि इससे हम सभी को जैन संतों,…

Read More

सागर । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के विरुद्ध नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया गया है, यह न केवल अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि स्पष्ट रूप से यह केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।इस मामले को लेकर कांग्रेस आज खुलकर सड़कों पर उतर आई और आयकर विभाग के सामने सिविल लाइंस सागर में प्रधानमंत्री का पुतला फूँक दिया। इस प्रदर्शन में मध्य प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव जिला कांग्रेस के…

Read More

सागर । मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात शहर के विजय टॉकीज चौराहा क्षेत्र में स्थित पाठक गली में एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई। यह हादसा देर रात करीब 1 बजे हुआ, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलने पर मोती नगर फायर स्टेशन से तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम रवाना हुई। लेकिन जिस स्थान पर आग लगी थी, वहां तक किसी भी वाहन का पहुँचना मुश्किल था। संकरी गलियों और रिहायशी इलाकों की वजह से दमकल वाहन मौके तक नहीं पहुंच पाए। हालात की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम की टीम ने एक…

Read More

सागर-जबलपुर हाईवे पर गढ़ाकोटा के पास ग्राम चनौआ में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी देर रात ट्रक ने सागर आ रही मोटर बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती देर रात करीब दो बजे ग्राम चनौआ के पास मुख्य सडक़ पर ट्रक ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटर साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई तो उस पर सवार युवक भी दूर जा गिरे. थाना प्रभारी श्री दुबे के अनुसार दुर्घटना में बाइक सवार तुलसीनगर वार्ड सागर निवासी…

Read More

सागर । मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता का कुंभ है। सामाजिक समरसता से ही राष्ट्र की मजबूती संभव होती है। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत आयोजित 697 बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए हजारों लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह कार्यक्रम में ने स्वयं भी अहिरवार समाज की एक कन्या जानकी अहिरवार का पूरे विधि-विधान सहित कन्यादान करके सामाजिक समरसता की मिसाल प्रस्तुत की। पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता आज देश की सबसे…

Read More

भोपाल। प्रदेश के अन्नदाताओं की सुविधा और हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब सभी उपार्जन केन्द्रों पर आगामी 18 और 19 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद गेहूं की खरीदी का कार्य निर्बाध रूप से जारी रहेगा। इसके लिए किसान स्लॉट बुक करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि यह निर्णय किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि उपार्जन प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। किसान इन तिथियों में स्लॉट बुक कर बिना किसी…

Read More

सागर । भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी से हमें यही प्रेरणा मिलती है कि संघर्ष, त्याग और तपस्या से ही जीवन में सफलता मिलती है। उन्होंने अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग स्वयं के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए किया। इसलिए हमारे जीवन में हमारी जो भी पूंजी होगी, वह हमारी शिक्षा और ज्ञान से ही होगी। संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती पर खुरई के ऑडिटोरियम में आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने…

Read More

सागर । महान पुरूष एक समाज में पैदा जरूर होते हैं लेकिन वह पूरे देश के होते हैं। डाॅ.भीमराम अंबेडकर एक समाज के नहीं बल्कि पूरे देश के हैं क्योंकि उन्होंने सभी वर्गों के उन्होंने संविधान देकर सभी को समानता से जीने का अधिकार दिया है। बाबा साहेब द्वारा बनाया गया भारत का संविधान पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है। यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राहतगढ़ एवं सीहोरा में आयोजित कार्यक्रम में कहीं । उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जन्म मध्यप्रदेश…

Read More

सागर । अग्रवाल समाज सागर की पंजीकृत संस्था अग्रवाल विकास सभा की प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों सहित उपसमिति महिला व युवा के लोकतांत्रिक पद्धति से चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में सभी सदस्यों ने सहभागिता निभाते हुए बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार उपयोग कर मतदान किया। निर्वाचन अधिकारी कैलाशी राजेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि अग्रवाल विकास सभा के आदर्श लोकतांत्रिक पद्धति से हुएं चुनाव में लगभग 90% सदस्यों ने मतपत्र के माध्यम से नवीन कार्यकारिणी को चुना। जिसमें प्रबंध कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर आलोक अग्रवाल, सचिव पद पर मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर विवेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद पर मनीष अग्रवाल सहसचिव…

Read More