Author: admin

सागर। होटल राम सरोज पैलेस में सागर जिला कबड्डी एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए जिसमें निर्विरोध रूप से कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक शैलेश केसरवानी एवं समाजसेवी बृज जायसवाल को अध्यक्ष के तौर पर सर्व सहमति से चुना गया। इस अवसर पर जीव जंतु प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सदस्य एवं एनजीओ प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश के संयोजक राम रघुवंशी उपस्थित रहे। इस दौरान कबड्डी एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने माला पहनाकर नवनियुक्त संरक्षक शैलेश केसरवानी एवं अध्यक्ष बृज जायसवाल,कबड्डी एसोसिएशन के कार्यक्रमों के संयोजक निकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रीति सिंह राजपूत सचिव जिला कबड्डी संघ संगीता सिंह एवं संयुक्त सचिव शैलेंद्र चढ़ार एवं सदस्य श्रीमती…

Read More

सागर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत तक सागर में अंतर्राष्ट्रीय मैंच हो सकेंगे एवं मेहनत, लगन, पारदर्शिता, संकल्प के साथ खेल कर अपने राज्य का नाम रोशन करें। उक्त विचार जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने सागर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता के रंगारंग शुभारंभ पर स्थानीय खेल परिसर मैदान पर व्यक्त किए। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, वीरेन्द्र पाठक, देवेन्द्र फुसकेले, संयुक्त संचालक लोक शिक्षक शत्रुन्जय प्रताप सिंह बिसेन, जिला शिक्षा अधिकारी अरन्विद जैन, एसजीएफआई के अवजर्वर नटवर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी, 37 राज्यों के जनरल मेनेजर, खिलाड़ी मौजूद थे। जिला पंचायत…

Read More

सागर । नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बुधवार को तीन वार्डों शुक्रवारी, शनीचरी एवं कृष्णगंज वार्डके नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु आपकी महापौर आपके द्वार जनचौपाल एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण शिविर नंदकिशोर होटल के पास आयोजित किया गया। शिविर में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, एम आई सी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, अनूप उर्मिल, राजकुमार पटेल, सोमेश जड़िया, पार्षद ताहिर मासाब, बबलू कमानी,संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी उपस्थित थे। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा…

Read More

सागर । महिला कांग्रेस के तत्वाधान में एवं जिला शहर कांग्रेस की उपस्थिति में महिलाओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मंत्री विजय शाह द्वारा एक बार फिर महिला विरोधी बयान दिए जाने के विरोध में आक्रोशित महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्ट्रेट पर तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर हटाने की मांग की है । प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव श्रीमती रेखा सोनी ने कहा कि यह कैसा मंत्री है जो महिलाओं की इज्जत करना ही नहीं जानता अभी महिलाएं भूली भी नहीं थी कि विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की महान महिला सोफिया…

Read More

सागर। क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, सागर संभाग सागर डॉ. नीना गिडियन द्वारा संभाग में एचआईवी/एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण के क्षेत्र में कार्यरत अशासकीय संस्थाओं की विस्तृत कार्य समीक्षा की गई। ये संस्थाएं संभाग के विभिन्न जिलों में एचआईवी/एड्स की रोकथाम, उपचार एवं जन-जागरूकता से संबंधित गतिविधियों का क्रियान्वयन कर रही हैं। समीक्षा के दौरान डॉ. नीना गिडियन ने समस्त अशासकीय संस्थाओं को निर्देशित किया कि एचआईवी/एड्स विषय पर जनसामान्य में व्यापक जागरूकता सुनिश्चित की जाए, विशेषकर उच्च जोखिम समूहों एवं एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को निर्धारित समय पर नियमित चिकित्सा परीक्षण एवं जांच सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश…

Read More

सागर । नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने बढ़ते हुए विद्युत बिल को कम करने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्थित ट्यूबवेल का निरीक्षण करवाया और पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण 15 स्थान पर स्थित ट्यूबवेल के विद्युत कनेक्शनों को विच्छेद कराने के निर्देश दिए । नगर निगम को इन 15 ट्यूबवेल के विद्युत कनेक्शनों के बिल में लगभग 25 लाख रुपए प्रतिवर्ष वहन करना पड़ रहा था अब नगर निगम के विद्युत व्यय के भार में प्रतिवर्ष लगभग 25 लाख रुपए की बचत होगी। इन स्थानों के ट्यूबवेल के विद्युत कनेक्शनों को विच्छेद किया गया बाघराज मंदिर…

Read More

सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर सागर में श्रम न्यायाधिकरण स्थापित किए जाने की मांग रखी। विधायक श्री जैन ने बताया कि नई श्रम संहिता लागू होने के बाद श्रम न्यायालयों के बंद होने से श्रमिकों एवं वादकारियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लेबर बार एसोसिएशन सागर द्वारा श्रम न्यायाधिकरण के गठन की मांग का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र के श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सागर जैसे संभागीय मुख्यालय पर श्रम न्यायाधिकरण की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। इससे सागर सहित आसपास के छह…

Read More

सागर । नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से आयोजित आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल शिविरों में प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा हेतु महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने समीक्षा बैठक ली । बैठक में महापौर द्वारा मधुकरशाह, शिवाजी नगर, गोपालगंज, वृंदावन, गांधी चौक एवं नरयावलीनाका वार्ड में आयोजित किए गए शिविरों में भवन भूमि शाखा, योजना शाखा, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पेंशन प्रकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, नामांतरण, लोककर्म प्रकाश विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित कार्य के 88 आवेदनों की विभागवार समीक्षा की । उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक…

Read More

भोपाल। आगामी 1 फरवरी को सागर के रुद्राक्षधाम मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित श्री दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि भोपाल में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से भेंट कर उनसे 1 फरवरी को दक्षिणमुखी भगवान श्री हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन के मुख्य आतिथ्य का आग्रह किया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। विधायक श्री सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित श्री दक्षिण मुखी हनुमान जी…

Read More

सागर । श्री गहोई वैश्य समाज संचालक मंडल की बैठक अध्यक्ष सुरेंद्र सुहाने की अध्यक्षता संपन्न हुई । बैठक में समाज में आयोजित आगामी कार्यक्रमों पर विचार कर निर्णय लिए गए। बैठक में संरक्षक ओमप्रकाश रूसिया, अध्यक्ष (ट्रस्ट कमेटी) मनोज डेंगरे सचिव डॉ. संजीव कठल कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सुहाने सहसचिव सचिन सिपोलिया सदस्यगण आनंद ददरया, रमेश इटोरिया, मोहन रूसिया, सुधीर झुडेले, महेश इटोरिया, शरद गुप्ता (विश्ववारी), अतुल सरावगी, सृजन सुहाने उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी शरद गुप्ता ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को श्री मंदिर जी में श्री जगमोहन सरकार…

Read More