सागर । स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण की दृष्टि से स्वच्छता का एक भी पहलु नहीं छूटना चाहिए, निगमकर्मी हों या नागरिक हम सभी का एक ही प्रयास हो की “सागर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाना है” उक्त प्रेरक शब्दों को निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने रात्रि 10 बजे कटरा बाजार का औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थित जनसमूह से कहे।

निगमायुक्त गुरुवार को निगम सफाईमित्रों की टीम सहित अचानक कटरा बाजार के तीनबत्ती क्षेत्र में पहुँचे और सफाई व्यवस्था को बारीकी से परखा। उन्होंने म्युनिसिपल स्कूल के आसपास लगीं खानपान की दुकानों, चाट ठेलों, गन्ने के रस विक्रेता और आइसक्रीम विक्रेताओं का एक एक कर निरीक्षण किया गंदगी पाये जाने पर तत्काल उक्त दुकानदार से स्वयं सफाई कराई और कचरा डस्टबिन में भरवाकर कचरागाड़ी में डलवाया साथ ही चालानी कार्यवाही कर जुर्माना भी कराया ताकि आगे से इस प्रकार गंदगी फैलाने की स्थिति निर्मित न हो व्यापारी स्वयं इस बात की चिंता करें की इनके ग्राहक खाने पीने के बाद उपयोगित दोना, ग्लास, कप डिस्पोजल आइसक्रीम डंडी आदि यहां वहां न फेके बल्कि डस्टबिन में ही डालें। उन्होंने कटरा बाजार में कपड़ा व्यवसायी सहित कुल 9 व्यापारियों की दुकान के आसपास कचरा पाये जाने पर कुल 6500 रूपये के जुर्माने की कार्यवाही कराई। विनोद रैकवार पर 500 रुपए, सत्या डोसा पर 2000 रुपए, अर्बन शोरूम पर 500 रुपए, नायक किरना पर 500 रुपए, शर्मा आइसक्रीम पर 500 रुपए, वीरेंद्र ठाकुर पर 500 रुपए, निश्चल पर 500 रुपए, आइसक्रीम पार्लर पर 1000 रुपए और मनोहर पर 500 रुपए का जुर्माना कर आगे से गंदगी न फैलाने व स्वच्छ सर्वेक्षण में अपना सहयोग देने हेतु समझाईस दी गई।
*”कचरा खुद बोलेगा मैं किसका हूँ अभियान” के तहत कचरे से फेकने वाले की पहचान कराई व जुर्माने के दिये निर्देश*
निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने कटरा में बंद हो चुकी दुकानों के सामने पड़े कचरे को स्वयं उठाकर देखा और कचरा खुद बोलेगा मैं किसका हूँ अभियान के तहत कचरे से फेकने वाले की पहचान कराई व जुर्माना करने के निर्देश दिये। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा की व्यवसायिक क्षेत्रों में दिन में दो और तीन बार रोड स्वीपिंग की जा रही है। कचरा गाड़ी दुकान दुकान डोर टू डोर पहुंचकर आपके कचरे का संग्रहण कर रही है। यदि कचरा गाड़ी किन्ही कारणों से कभी देरी से आपके द्वार आती है या नहीं पहुंचपाती है तो आप अपना कचरा अपनी दुकान में रखे डस्टबिन में ही रखा रहने दें। देर रात्रि दे सकें तो ठीक अन्यथा अगले दिन कचरा गाड़ी में ही दें। दुकानदार अपने कचरे को खुले में रोड पर या नाली में न डालें। इससे नालियाँ चोक होती हैं सड़कों पर गंदगी फैलती है आप नागरिकों को ही असुविधा का समाना करना पड़ता है और हमारे सागर की स्वच्छता प्रभावित होती है। रात के समय देखने में भी हमारा पूरा शहर साफ स्वच्छ चकाचक दिखाई दे इसके लिए नागरिकों और निगमकर्मियों का सामूहिक प्रयास व सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा की नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभायें और स्वच्छता से जुड़ी कोई भी समस्या है तो स्वच्छता ऐप के माध्यम से या निगम में सम्पर्क कर उस समस्या को हल करायें नगर निगम प्रशासन सदैव नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने हेतु प्रतिब्ध है।
उन्होंने विभिन्न दुकानों पर ग्राहकों से डस्टबिन कहां रखा है दोना कहां फेकोगे आदि प्रश्न पूछे और ग्राहकों द्वारा सकारात्मक उत्तर पाकर सराहना भी की उन्होंने कहा की सागर के लोग अब जागरूक हो चुके हैं थोड़ी निगरानी की आवश्यकता है ताकि जो कुछेक लोग लापरवाही करते हैं उन्हें भी जागरूक बनाकर सुधार लाया जा सके। उन्होंने एक नन्ही बच्ची से भी स्वच्छता संवाद किया और साफ सफाई को लेकर बच्ची के सकारात्मक विचार जान कर उक्त बच्ची के परिजनों को सराहनीय शिक्षा देने के लिए प्रसंशा करते हुए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने तीनबत्ती से कटरा बाजार क्षेत्र, गुजराती बाजार, नमकमंडी, विजय टॉकीज चौराहा एवं बस स्टैंड के आसपास संचालित सफाई कार्यों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। बाजार क्षेत्रों में खड़े ठेले आदि अन्य अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये एवं सुबह तक न हटने की स्थिति में अतिक्रमण सामग्री जब्त करने हेतु अतिक्रमण दल को निर्देशित किया। उन्होंने रात्रि के समय रोड पर पड़े कचरे को तत्काल साफ कराकर कचरा गाड़ी में भरवाया और सफाई अमले को पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी एवं समयबद्धता के साथ कार्य करना करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया कि केवल कचरा संग्रहण ही नहीं, बल्कि उसके बाद सड़कों एवं नालियों की समुचित सफाई भी सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके। बाजार में जो दुकानों के सामने सीढियाँ आदि हैं उनके नीचे कचारा जमा न होने पाएं।उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि रात्रिकालीन सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सफाई कर्मचारी एवं वाहन उपलब्ध कराए जाएं, जिससे सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी नागरिक इन अभियानों में सहभागिता करें और सक्रीय भूमिका निभाते हुए देश में सागर को स्वच्छता में सिरमौर बनाएं।