Author: admin

सागर । सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखते हुए क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम किल्लाई, सेमराघाट, देवलचोरी एवं भैंसा में 15करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “मेरा परिवार वर्षों से सुरखी की सेवा करता आया है। मैंने यहां नेता की तरह नहीं, बल्कि एक बेटे की तरह क्षेत्र की सेवा की है और आगे भी विकास का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।” राजपूत ने कहा कि एक समय था जब सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गांव में लोग आने…

Read More

सागर। रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आगामी 31 जनवरी से 6 फरवरी तक आयोजित श्रीराम कथा एंव नवनिर्मित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन के आमंत्रण पत्र वितरित करने के उद्देश्य से युवा नेता अविराज सिंह ने यहां की बाघराज बार्ड स्थित सनराइज मेगासिटी कालोनी एवं गिरधारी पुरम पहुंचे। उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में सागर जिले के प्रत्येक परिवार को आमंत्रण पत्रिका दे कर आयोजन में आमंत्रित करने के लक्ष्य पर तेजी से वितरण कार्य हो रहा है। युवा नेता अविराज सिंह ने सागर की सनराइज मेगा सिटी पहुंच कर सबसे पहले मंदिर में भगवान श्री राम…

Read More

सागर । शहर की वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने एवं धूल प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने विभिन्न क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने सफाई कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सड़कों की सफाई से पूर्व अनिवार्य रूप से पानी का छिड़काव किया जाए, ताकि सफाई के दौरान उड़ने वाली धूल को रोका जा सके और वायु की गुणवत्ता प्रभावित न हो। निगमायुक्त ने कहा कि सड़कों की ड्राई स्वीपिंग से धूल के कण हवा में घुल जाते हैं, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य…

Read More

सागर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु संचालित LAQSHYA, NQAS एवं कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत संभागीय स्तर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला सागर, दमोह एवं पन्ना के वे शासकीय स्वास्थ्य संस्थान शामिल रहे, जिनका LAQSHYA अथवा NQAS सर्टिफिकेशन हेतु निरीक्षण आगामी माह में प्रस्तावित है। कार्यक्रम में संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा अधिकारी एवं नर्सिंग अधिकारी सहित लगभग 60 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं सागर संभाग, डॉ नीना गिडीयन की अध्यक्षता में किया गया। प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 5:30…

Read More

सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह 2025 महाकवि पद्माकर सभागार में संपन्न हुआ। समारोह में शैक्षणिक सत्र के दौरान 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति की सबसे मजबूत नींव है। विद्या से बढ़कर कोई धन नहीं। विद्वान सर्वत्र पूजा जाता है। हमारे प्रदेश-देश के विद्वानों का सम्मान देश के बाहर सात समंदर पार भी होता…

Read More

सागर । बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर में चिकित्सकों की तत्परता और समन्वित प्रयास से एक माह के नवजात शिशु की जान बचाई गई। 12 दिसंबर को गंभीर अवस्था में शिशु को भर्ती कराया गया था। बच्चे को लगातार उल्टियाँ हो रही थीं। जाँच के दौरान एक्स-रे में पाया गया कि उसकी आंतें उलझ गई हैं तथा उसे अवरोधित (ऑब्सट्रक्टेड) इन्गुआइनल हर्निया था। चिकित्सकों के अनुसार यदि समय पर सर्जरी नहीं की जाती, तो आंतों में गैंग्रीन व सेप्टिसीमिया जैसी घातक स्थिति उत्पन्न हो सकती थी, जिससे शिशु की जान को गंभीर खतरा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए…

Read More

सागर। केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नई श्रम संहिताएं लागू किए जाने के विरोध में लेबर बार एसोसिएशन सागर ने कड़ा एतराज जताया है। एसोसिएशन ने श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सागर में श्रम न्यायाधिकरण की स्थापना की मांग करते हुए कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा। लेबर बार एसोसिएशन ने बताया कि नई श्रम संहिताओं को लागू करने से पूर्व न तो प्रस्तावित न्यायाधिकरणों का गठन किया गया और न ही उनकी कार्यप्रणाली स्पष्ट की गई। श्रम न्यायालयों को समाप्त किए जाने से लंबित मामलों…

Read More

सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार बकायाकरों की वसूली को लेकर नगर निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। निगम की टीम ने संपत्तिकर की बकाया राशि जमा न करने पर जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 5 लाख रुपए की बकाया राशि जमा न करने पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई। निगम द्वारा जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर लगभग 5 लाख रुपए का संपत्तिकर बकाया था। बकाया राशि की बार-बार सूचना एवं नोटिस दिए जाने के बावजूद भुगतान नहीं किए जाने पर निगम टीम द्वारा तालाबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान संबंधित संस्था द्वारा मौके पर ही…

Read More

सागर । शासकीय भूमि के दस्तावेजों से छेड़-छाड़ कर तीन बार अलग-अलग रजिस्ट्री की गई उक्त की जाँच उपरांत नामांतरण शून्य किया गया। शनिवार 13 दिसंबर को गोला कुआँ तिराहा के पास नाले किनारे रमा अतुल तिवारी, निधी प्रवीण नायक एवं ज्योति दीपक घनघोरिया द्वारा किए गए अवैध निर्माण को नगर निगम प्रशासन द्वारा जमीदोज किया गया । उक्त निर्माण बिना भवन भूमि अनुज्ञा के किया जा रहा था इस अवैध निर्माण के विरुद्ध मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल,सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी एवं रजिस्ट्री व नामांतरण आदि के दौरान भी आपत्तियां लगाई गई थीं। निगम प्रशासन…

Read More

सागर। होटल राम सरोज पैलेस में सागर जिला कबड्डी एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए जिसमें निर्विरोध रूप से कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक शैलेश केसरवानी एवं समाजसेवी बृज जायसवाल को अध्यक्ष के तौर पर सर्व सहमति से चुना गया। इस अवसर पर जीव जंतु प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सदस्य एवं एनजीओ प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश के संयोजक राम रघुवंशी उपस्थित रहे। इस दौरान कबड्डी एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने माला पहनाकर नवनियुक्त संरक्षक शैलेश केसरवानी एवं अध्यक्ष बृज जायसवाल,कबड्डी एसोसिएशन के कार्यक्रमों के संयोजक निकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रीति सिंह राजपूत सचिव जिला कबड्डी संघ संगीता सिंह एवं संयुक्त सचिव शैलेंद्र चढ़ार एवं सदस्य श्रीमती…

Read More