Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
    • सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
    • खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी
    • सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में
    • श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
    • बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे
    • जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर
    • संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » साइकिलिंग जैसी स्वस्थ आदतों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: रिशांक तिवारी
    ताजा ख़बरें

    साइकिलिंग जैसी स्वस्थ आदतों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: रिशांक तिवारी

    admin By adminMay 17, 2026No Comments19 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। शहर में फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित “संकल्प साइकिलिंग रैली” में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह साइकिल रैली सिटी स्टेडियम सागर से शुरू होकर एलिवेटेड कॉरिडोर से होते हुए चकराघाट तक निकाली गई, जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच फिटनेस, ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार जीवनशैली को लेकर जागरूकता बढ़ाना था।

    इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि आज के समय में युवाओं को केवल सोशल मीडिया तक सीमित रहने के बजाय समाज और पर्यावरण से जुड़े ऐसे अभियानों का हिस्सा बनना चाहिए, जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक संकट की परिस्थितियों में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत जैसे विषय पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं। श्री तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर फिटनेस, जिम्मेदार जीवनशैली और संसाधनों के संतुलित उपयोग को लेकर जो संदेश देते रहे हैं, वे वर्तमान समय में बेहद प्रासंगिक हैं और उनकी दूरदर्शी सोच को दर्शाते हैं।
    उन्होंने कहा कि साइकिलिंग जैसी पहल न केवल लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत जैसे विषयों के प्रति भी सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। रिशांक तिवारी ने शहरवासियों से निवेदन करते हुए कहा कि छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग करना एक सरल एवं प्रभावी पहल है, और यदि बड़ी संख्या में लोग इसे अपनी आदत बना लें तो इसका असर स्वास्थ्य, पर्यावरण और ईंधन बचत तीनों स्तर पर दिखाई देगा।
    वहीं शहर में जब दर्जनों युवा अपनी-अपनी साइकिलों के साथ एलिवेटेड कॉरिडोर से निकले तो कई स्थानों पर नागरिकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। रैली के दौरान युवाओं ने “Save Fuel, Stay Fit” और “Healthy Lifestyle, Better Future” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान सागर की माननीय महापौर श्रीमती संगीता तिवारी भी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाने पहुंचीं, उन्होंने उपस्थित रहकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अभियान में शहर के कई सामाजिक संगठनों ने भी सहभागिता की।
    रैली में शामिल स्मार्ट जिम के संचालक आशीष अग्रवाल ने कहा कि आज के युवाओं के लिए फिटनेस को केवल शारीरिक मजबूती तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उसे अनुशासन और बेहतर जीवनशैली से भी जोड़कर देखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग जैसे आयोजन युवाओं को एक्टिव और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
    सिंहस्थ एनजीओ के अध्यक्ष लकी सराफ ने कहा कि तेजी से बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच समाज को अब छोटे-छोटे जागरूक प्रयासों की ओर गंभीरता से बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग जैसे अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं, बल्कि लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।
    रैली में सूर्यांश तिवारी, शुभम नामदेव, संचित शुक्ला, निष्कर्ष दुबे, सोनू चुटेले, कमलेश चुटेले, नमन चौबे, नवीन, पीयूष पटवा, शुभम पहलवान, अन्नू जाटव, नवीन तिवारी, नीलू पहलवान, एडवोकेट प्रियंक चाचौंदिया, मोनू लड़िया, कार्तिक जाटव, आशीष अग्रवाल, दर्श अग्रवाल, गौरांशी अग्रवाल, कृष अहिरवार, अंशु राज, कुलदीप भारद्वाज, अभिषेक, प्रदीप विश्वकर्मा, विश्वेंद्र, के.के. शर्मा, नीरज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    वहीं सिंहस्थ एनजीओ की ओर से लकी सराफ सोनी, सुशील पटेल, अश्वनी चौबे, प्रभांशु सोनी, गौरव सोनी एवं अमित गारू सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला और कई युवाओं ने भविष्य में भी ऐसे अभियानों से लगातार जुड़ने की बात कही।
    कार्यक्रम के अंत में संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी जी ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में संकल्प फाउंडेशन द्वारा शहरहित को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    By adminJuly 21, 20261

    सागर । सागर शहर में आयोजित होने जा रहे भव्य धार्मिक आयोजन के पूर्व निकाली…

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026

    सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.