सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर में पिछले वर्ष का रिकार्ड तोड़ते कुल 2221 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ। अविराज सिंह के जन्मदिन पर एकत्रित यूनिट ब्लड को भी जोड़ें तो इस 12 वर्षीय आयोजन के माध्यम से कुल 15903 यूनिट रक्त सरकारी अस्पतालों को सौंपा जा चुका है,। यह रक्तदान शिविर की विशालता इससे समझी जा सकती है कि सागर जिला ब्लडबैंक में जगह नहीं होने पर यहां एकत्रित हो रहा ब्लड संग्रहीत करने सागर संभाग के छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा जिलों के शासकीय जिला चिकित्सालयों के ब्लड बैंकों के साथ साथ भोपाल हमीदिया अस्पताल और गांधी मेडीकल कालेज के ब्लडबैंकों की टीमें सागर में रक्तदान शिविर स्थल होटल ग्रैंड दीपाली के सिग्नेचर हाल पहुंचीं। इन सभी को ब्लड कलेक्शन सौंपते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने रक्त की थैलियों को श्रद्धा से प्रमाण कर रक्तदाताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

उन्होंने आज मंच से सागर जिला अस्पताल के ब्लडबैंक को बुंदेलखंड मेडीकल कालेज के लिए हस्तांतरित किए जाने संबंधी स्वास्थ्य विभाग का आदेश जारी होने की सूचना दी और कहा कि कुछ समय में यह ब्लड बैंक उन्नयन होकर बीएमसी में अत्याधुनिक सुविधाओं सहित 5000 की क्षमता के साथ संचालित होगा।
चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर के समापन दिवस का शुभारंभ महंत केशव गिरि जी महाराज, गुरुद्वारा सागर के मुख्य ग्रंथी श्री ज्ञानी गुरबचन सिंह और दिगंबर जैन समाज के पं राजकुमार शास्त्री की उपस्थिति में हुआ। समापन दिवस पर आयोजित शुभारंभ सत्र में संत केशव जी महाराज ने पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा विगत 12 वर्षों से निरंतर आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविर को “महादान का महाकुंभ” बताते हुए कहा कि समाज में अनेक प्रकार के दान बताए गए हैं, लेकिन रक्तदान ऐसा दान है, जो सीधे किसी व्यक्ति के जीवन की रक्षा करता है।
गुरुसिंह सभा सागर के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरूवचन सिंह जी ने पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा जन्मदिवस की पूर्व वेला में आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर को मानव सेवा का अद्वितीय अभियान बताया। उन्होंने कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह ने 12 वर्षों से रक्तदान को जनसेवा का माध्यम बनाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। राजनीति और सार्वजनिक जीवन में व्यस्त रहने के बावजूद वे निरंतर ऐसे सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं, जो सीधे मानव जीवन से संबंधित हैं।
शास्त्री राजकुमार जैन ने पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह के व्यक्तित्व और उनके रक्तदान अभियान की सराहना करते हुए कहा कि उनके जीवन के कण-कण में परोपकार की भावना समाहित है। उन्होंने संस्कृत के प्रसिद्ध श्लोक “परोपकाराय वहन्ति नद्यः३” का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार नदियां, वृक्ष और गौमाता दूसरों के कल्याण के लिए अपना अस्तित्व समर्पित करती हैं, उसी प्रकार भूपेन्द्र सिंह का जीवन भी समाज सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन मनाने की वास्तविक सार्थकता केवल औपचारिक उत्सवों में नहीं, बल्कि मानव सेवा से जुड़े कार्यों में है।
चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर में संग्रहीत हुए 2221 यूनिट रक्त निधि को सागर जिला चिकित्सालय ब्लडबैंक के अलावा, पन्ना, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़ तथा विदिशा के जिला अस्पतालों को सौंपा गया है। इसके अलावा भोपाल की हमीदिया अस्पताल और गांधी मेडीकल कालेज के संयुक्त ब्लडबैंक की टीम ने भी यहां से बड़ी मात्रा में रक्त संग्रहीत किया है।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में यह महत्वपूर्ण जानकारी सार्वजनिक की है कि आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह आदेश जारी हो गया है जिसके द्वारा सागर जिला चिकित्सालय का ब्लडबैंक बुंदेलखंड मेडीकल कालेज को हस्तांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गत सप्ताह जिला विकास समन्वय समिति की बैठक में उपमुख्यमंत्री, जिला प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा श्री राजेन्द्र शुक्ल जी के समक्ष उन्होंने इस आशय का प्रस्ताव रखा था। उपमुख्यमंत्री डा शुक्ल ने बुंदेलखंड मेडीकल कालेज में 5000 यूनिट की क्षमता योग्य, सेपरेशन यूनिट सहित अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ब्लडबैंक की स्थापना हेतु 5.75 करोड़ की राशि पहले ही स्वीकृत कर दी है और आज जिला चिकित्सालय का ब्लडबैंक बुंदेलखंड मेडीकल कालेज को हस्तांतरित कर दिया गया है जिसका उन्नयन 5000 यूनिट क्षमता वाले ब्लडबैंक के रूप में होगा।
पूर्व गृहमंत्री ने समापन दिवस पर रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आपका ऋणी हो गया हूं। उन्होंने 20 मई की संध्या अपने जन्मदिन पर होटल ग्रैंड दीपाली आयोजित सहभोज, सांस्कृतिक एवं रक्तार्पण कार्यक्रम में चार दिवसीय रक्तदान शिविर में आए सभी रक्तदाताओं, शिविर में ड्यूटी पर स्वास्थ्य विभाग एवं बीएमसी से आए सभी चिकित्सा, टेक्नीशियन एवं नर्सिंग स्टाफ तथा आयोजन समिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया है।
चौथे दिन की प्रथम रक्तदाता पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह की बेटी काजल सिंह रहीं और शिविर के अंतिम रक्तदाता उनके पुत्र अविराज ने किया। क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष लखन सिंह ने चार दिनों में 100 से अधिक सदस्यों के साथ रक्तदान किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र परिहार ने 40 साथियों सहित, देवरी से विधायक बृजबिहारी पटैरिया की बेटी प्रियंका पटैरिया ने 35 साथियों के साथ, खुरई से पार्षद अजीतसिंह अजमानी ने 30 साथियों सहित कई ने रक्तदान किया ।