Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
    • सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
    • खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी
    • सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में
    • श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
    • बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे
    • जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर
    • संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » कृषि वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि जागरूकता अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन
    ताजा ख़बरें

    कृषि वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि जागरूकता अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन

    admin By adminMay 16, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। किसान हित एवं कृषि उन्नति के उद्देश्य से किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला-सागर द्वारा आयोजित “कृषक कल्याण वर्ष 2026 कृषि रथ शुभारंभ” कार्यक्रम उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े, सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन एवं नरयावली विधायक प्रदीप लारिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, डीडीए राजेश त्रिपाठी, कृषि विभाग के अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे। कृषि रथ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण, फसल विविधीकरण, सिंचाई प्रबंधन एवं शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान करेगा।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि कृषि रथ जैसी अभिनव पहल किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं की जानकारी जब सीधे गांव और खेत तक पहुंचेगी, तब किसान अधिक जागरूक होकर उनका लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि किसान आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक पद्धतियों एवं नवाचारों को अपनाकर खेती को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करें।

    उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कृषि रथ किसानों और शासन के बीच एक सशक्त संवाद का माध्यम बनेगा, जिससे किसानों को समय पर मार्गदर्शन एवं तकनीकी जानकारी प्राप्त होगी। विधायक श्री जैन ने किसानों से प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, उन्नत बीजों के उपयोग एवं आधुनिक कृषि उपकरणों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर किसान ही समृद्ध भारत की मजबूत नींव हैं।

    इस अवसर पर विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की सबसे मजबूत नींव हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खेती अब केवल परंपरागत व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक सोच और नवाचार से जुड़ चुकी है। सरकार का लक्ष्य खेती को लाभ का व्यवसाय बनाना है, जिससे किसानों की आय में निरंतर वृद्धि हो सके।

    सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कृषि क्षेत्र में तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देकर गांवों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि रथ किसानों के लिए चलती-फिरती जानकारी एवं प्रशिक्षण व्यवस्था के रूप में कार्य करेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का विस्तार होगा।

    कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं, प्राकृतिक खेती, उन्नत बीज वितरण, कृषि यंत्रीकरण एवं किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। किसानों ने कृषि रथ एवं विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं के प्रति उत्साह व्यक्त किया।

    इस अवसर पर श्री पी.एस. बडोले, श्री बी.एस. ठाकुर, श्री एम.के. प्रजापति, श् राजेश त्रिपाठी, श्री नीरज दुरेजा, डॉ. के.एस. यादव, श्री चंद्रभान सिंह यादव सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम का वातावरण किसानों के उत्साह, जागरूकता एवं विकास के संकल्प से ओतप्रोत दिखाई दिया। अंत में सभी उपस्थितजनों ने संकल्प लिया कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाया जाएगा तथा आत्मनिर्भर गांव और समृद्ध किसान के लक्ष्य को साकार किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    By adminJuly 21, 20261

    सागर । सागर शहर में आयोजित होने जा रहे भव्य धार्मिक आयोजन के पूर्व निकाली…

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026

    सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.