Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- अंकिता भंडारी हत्याकांड _ शहर महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
- सागर में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सांसद रजनीश अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख बातें, सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत नेटवर्क से सागर को जोड़ने की मांग
- भूखंड मिलने के बाद भी डेयरी शिफ्ट नहीं करने वाले 23 संचालकों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई,जुर्माना सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज होगी एफआईआर
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले गोविंद राजपूत, बिलहरा, राहतगढ़, सुरखी और सीहोरा में आधार केंद्र खुलवाने का आग्रह, नवनिर्मित क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट हब के लोकार्पण के लिए दिया आमंत्रण
- पुलिस स्मृति दिवस _ SAF ग्राउंड में सम्मान परेड का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिजनों का किया सम्मान
- खुरई क्षेत्र के 5 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य के लिए 91.25 लाख की स्वीकृति
- रबी सीजन के लिए पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो,बीज प्रमाणीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बायो फर्टिलाइजर को बढ़ावा दें — कमिश्नर
- मुख्यमंत्री से मिलकर विधायक शैलेंद्र जैन ने नामदेव जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित,मंडी व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सौंपा पत्र
Author: admin
सागर। बांदरी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले और समापन समारोह में शामिल हुए युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि युवावस्था जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कालखंड होती है, क्योंकि इसी समय व्यक्ति के भीतर ऊर्जा, उत्साह, साहस, संकल्प और बड़े सपने देखने की क्षमता अपने चरम पर होती है। यही वह अवस्था है जिसमें भविष्य की मजबूत नींव रखी जाती है और जीवन की दिशा तय होती है। उन्होंने कहा कि युवा केवल आज का नागरिक नहीं, बल्कि कल का निर्माता है। जिस राष्ट्र के युवा जागरूक, अनुशासित, स्वस्थ और सकारात्मक सोच वाले होते हैं, वह राष्ट्र विकास के…
सागर। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक रविवार को धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे तथा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर उपस्थित रहे। बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान सहित आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा एवं रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, चैन सिंह ठाकुर,“12…
सागर। शहर जल्द ही वॉटर स्पोर्ट्स और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने जा रहा है। शहर की ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील के किनारे स्थित संजय ड्राइव पर मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा लगभग 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक बोट क्लब का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अब इसके लोकार्पण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विधायक शैलेंद्र जैन ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक श्री जैन ने बताया…
सागर । बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा अनुसंधान एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि अर्जित की है। बीएमसी की रिसर्च वैज्ञानिक डॉ. नीतू मिश्रा तथा माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं एमआरयू (MRU) के को-नोडल अधिकारी डॉ. सुमित रावत सहित उनके शोध दल का शोधपत्र विश्व के प्रतिष्ठित जर्नल “World Journal of Gastroenterology”* में प्रकाशित हुआ है। उल्लेखनीय है कि 5.4 इम्पैक्ट फैक्टर वाला यह जर्नल चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अत्यंत प्रतिष्ठित माना जाता है। *भारत में हेपेटाइटिस-डी की व्यापकता पर देश का पहला विस्तृत अध्ययन* यह भारत में हेपेटाइटिस-डी वायरस…
सागर । मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता कांकेरिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हेमकुमारी कुमारी के संभागीय दौरे के अंतर्गत सागर आगमन पर जिला कांग्रेस कार्यालय,राजीव गांधी भवन तीनबत्ती सागर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनहित के मुद्दों तथा कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा गयी। तत्पश्चात प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भेंट-मुलाकात की गयी। बैठक में प्रमुख रूप से जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकेरिया…
महापौर ने पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ मसवासी ग्रंट स्थित कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का किया निरीक्षण
सागर । नगर निगम सागर द्वारा स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के अंतर्गत महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने एमआईसी सदस्यों, पार्षदों एवं निगम अधिकारियों के साथ मसवासी ग्रंट स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयंत्र में कचरे के संग्रहण, पृथक्कीकरण एवं प्रसंस्करण की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा कचरे से जैविक खाद तैयार करने की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती तिवारी ने संयंत्र में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए स्वच्छता प्रबंधन…
सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खंपुआ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देते हुए 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का भूमिपूजन एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए, लेकिन केवल…
सागर । मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से भारत के धर्म और संस्कृति में मां और वृक्ष के महत्व को रेखांकित किया है। यह बात कहते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर यहां आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में इस बार जुलाई माह के एक ही दिन में एक लाख वृक्ष लगाए जाएंगे। उन्होंने मालथौन के अस्पताल परिसर स्थित उद्यान में वृक्षारोपण करते हुए इस बात पर…
सागर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान के अंतर्गत अटल पार्क में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार एवं अभियान टोली जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया ने पौधारोपण कर “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेतागणों के साथ उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी अटल पार्क में पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।…
सागर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता तथा सागर विधायक शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई बैठक में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार उपस्थित रहें। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को प्रभावी एवं सफल बनाने हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।…
