Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
    • सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
    • खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी
    • सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में
    • श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
    • बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे
    • जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर
    • संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
    ताजा ख़बरें

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    admin By adminJune 5, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खंपुआ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देते हुए 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का भूमिपूजन एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए, लेकिन केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उनकी देखभाल और सुरक्षा करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के बिना आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि इसके 15 दिन बाद मानसून आ जाता है। इन परिस्थितियों में 5 जून को जो भी वृक्षारोपण किया जाये, कम से कम 15 दिन जो वृक्ष को लगाये उसको पानी दे, सुरक्षा करे।
    33/11 केवी सब स्टेशन से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था होगी मजबूत
    मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि ग्राम खंपुआ के लिए 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत किया गया है, जिसके निर्माण से क्षेत्र के लगभग 10 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा बेहतर विद्युत व्यवस्था की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सब स्टेशन बनने के बाद बिजली की लो-वोल्टेज की समस्या में कमी आएगी, बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलेगी तथा किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी। साथ ही कृषि पंपों को पर्याप्त बिजली मिलने से सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों की उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होगी।
    भाजपा सरकार विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध
    मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और जरूरतमंद वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें खेती-किसानी में सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनी है, जिससे लाखों बहनों को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है और उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।
    मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना ने बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित हुई है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को लाखों रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक राहत मिल रही है। वहीं मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न कल्याणकारी लाभ प्रदान किए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी तथा संबल योजना जैसी योजनाओं ने लाखों परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है और समाज के कमजोर वर्गों को नई शक्ति प्रदान की है।
    ग्रामीण विकास को मिल रही नई गति
    कार्यक्रम में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। गांव-गांव तक विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि एक पेड़ मां के नाम और एक पेड़ आने वाली पीढ़ियों के नाम अवश्य लगाएं। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में हरियाली और स्वच्छता का संदेश भी पहुंचेगा।
    जनता ने जताया आभार
    कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में स्वीकृत विकास कार्यों और 33 केवी सब स्टेशन की सौगात के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि सब स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र की वर्षों पुरानी बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान होगा तथा विकास को नई गति मिलेगी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और विकास के समन्वय का प्रतीक बना, जहां एक ओर वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं दूसरी ओर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की प्रगति को नई दिशा प्रदान की गई।
    इस अवसर पर नर्मदा सिंह खोना वाले, सुखदेव मिश्रा, वीरेन्द्र पाठक, सरमन सिंह उमरारी, रमेश चढ़ार, संतोष पटेल, रामअवतार सिंह, राघव सिंह कुसुमगढ़, नारायण सिंह, शंकर सिंह, अरुण गौतम, मूरत सिंह, चंद्रहास सिंह, डॉ संत चैबे, इंद्रराज सिंह, राकेश तिवारी, दिनेश मिश्रा, राकेश राजपूत, उम्मेद लोधी, मगन पटेल, कमलेश पाण्डे, महीप सिंह, जगदीश लोधी, वीर सिंह लोधी, प्रेम सिंह लोधी, इन्द्रराज सिंह, बुन्देलखण्ड सिंह, राजू ठाकुर, नर्मदा लोधी, देवी सिंह सहित विद्युत मंडल के अधिकारी, सीईओ, उपयंत्री- सहित सरपंच शामिल रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    By adminJuly 21, 20261

    सागर । सागर शहर में आयोजित होने जा रहे भव्य धार्मिक आयोजन के पूर्व निकाली…

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026

    सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.