सागर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता तथा सागर विधायक शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई बैठक में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार उपस्थित रहें।

बैठक में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को प्रभावी एवं सफल बनाने हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में सभी जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जानकारी दी गई कि जिला भाजपा का मुख्य कार्यक्रम प्रातः 8 बजे अटल पार्क परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात सभी जनप्रतिनिधि एवं जिला पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।
विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर एवं उनका संरक्षण कर ही हम प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन कर सकते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए। समाज की सहभागिता से ही स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण संभव है।
बैठक में जिला पदाधिकारी जगन्नाथ गुरैया,विक्रम सोनी शैलेंद्र श्रीवास्तव, निकेश गुप्ता,सुमित यादव,नितिन सोनी,जय सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।