Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
    • मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया
    • एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का विशेष अभियान होगा प्रारंभ अटल पार्क से होगा पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ
    • महानआर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में क्रिकेट क्रांति की ओर बढ़ रहा मध्य प्रदेश एमपीएल के शुभारंभ में आकाश सिंह राजपूत ने की भेंट
    • कटरा बाजार एवं विजय टाकीज चौराहा क्षेत्र में नाला सफाई में बाधा बने पक्के अतिक्रमण हटाए गए, सड़क पर रखी सामग्री जप्त की
    • भाजपा की संगठनात्मक शक्ति ही सफलता का आधार : विधायक शैलेंद्र जैन नगर मंडल एवं अंबेडकर मंडल की मासिक बैठकों में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
    • पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में 20 करोड़ लागत से हनौता पर्यटन क्षेत्र के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » स्वास्थ्य शिविर में 158 लोगों का हुआ परीक्षण रामसरोज समूह ने मकरोनिया स्थित आर एस जिओ बीपी पेट्रोल पंप पर किया आयोजन
    सामाजिक सरोकार

    स्वास्थ्य शिविर में 158 लोगों का हुआ परीक्षण रामसरोज समूह ने मकरोनिया स्थित आर एस जिओ बीपी पेट्रोल पंप पर किया आयोजन

    admin By adminMarch 17, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। राम सरोज समूह के संस्थापक स्वर्गीय रामशंकर केसरवानी एवं राम सरोज समूह की मातृशक्ति श्रीमती सरोजनी देवी केशरवानी की पुण्यस्मृति में सोमवार को रामसरोज समूह के दीपक मेमोरियल स्कूल के सामने रजाखेड़ी मकरोनिया में नवनिर्मित प्रतिष्ठान आर एस जिओ बीपी पेट्रोल पंप पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

    शिविर का शुभारंभ बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ पी एस ठाकुर,डॉ संतोष राय,डॉ विक्रम जैन,डॉ निधि मिश्रा,रामसरोज समूह के सदस्य समाजसेवी संजीव केसरवानी समाजसेवी शैलेश केसरवानी एवं समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए डॉक्टर पी एस ठाकुर डॉ संतोष राय डॉ विक्रम जैन एवं डॉक्टर निधि मिश्रा ने भी स्वास्थ्य शिविर में आए मरीजों को परामर्श दिया। शिविर में ईसीजी,ब्लड प्रेशर शुगर की 158 लोगों जांच की गई। जिसमें ब्लड प्रेशर के 2 एवं शुगर के 13 मरीज निकले। जिनका उपचार किया गया। साथ ही शहर के विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम द्वारा सागर जिलेवासियों एवं मकरोनियावासियों को स्वास्थ्य परामर्श दिया। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ पी एस ठाकुर ने कहा कि राम सरोज समूह द्वारा अपनी पूज्य माताजी एवं पूज्य पिताजी की पुण्य स्मृति में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया यह निश्चित ही सराहनीय कार्य है। राम सरोज समूह के सदस्यजन किसी न किसी माध्यम से लोगों की सेवा करते हैं। जिसकी चर्चा शहर में हमेशा होती रहती है। ऐसे शिविरों के आयोजन से एक ही स्थान पर लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल जाता है। मैं रामसरोज समूह के सभी सदस्यजनों को शुभकामनाएं देता हूं। वे ऐसे ही समाज सेवा के कार्यों में और आगे बढ़ते रहे। राय हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर संतोष राय ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में असली समाज सेवा का कार्य रामसरोज समूह कर रहा है। इसके साथ ही अन्य सामाजिक सरोकार के जो कार्य हैं। वह प्रशंसनीय है
    समाजसेवी संजीव केसरवानी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अनुसार पूज्य पिताजी एवं पूज्य माता जी की पुण्य स्मृति पर निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया आगे भी आने वाले समय में ऐसे शिविरों का आयोजन किया जावेगा जिससे जरूरतमंद लोगों को स्वस्थ लाभ मिल सके।
    समाजसेवी शैलेश केसरवानी ने कहा कि आज के समय में रोटी कपड़ा मकान के पहले निरोगी काया है क्योंकि अगर हमारी काया स्वस्थ नहीं होगी तो कोई भी चीज किसी काम की नहीं रहेगी।पहला सुख निरोगी काया यानी स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। अगर हम स्वस्थ रहते हैं, प्रसन्न रहते हैं तो हमारे परिवार के लिए यही सबसे बड़ा उपहार है। आज रामसरोज समूह के नवनिर्मित प्रतिष्ठान पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पूज्य माताजी एवं पूज्य पिताजी की स्मृति में किया गया। स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवा देने के लिए पधारे मैं सभी डॉक्टर्स का धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं।

    इस अवसर पर अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य शहर में कई ऐसी जरूरतमंद लोग जो किसी कारणवश अपना और अपने परिवार का इलाज नही करवा पाते जिसके कारण एक छोटा सा मर्ज बड़ी बीमारी का रूप ले लेता है। आज 158 लोगों ने आकर शिविर में स्वस्थ लाभ और परामर्श लिया एवं जांच कराई। जिसमें 2लोगों को ब्लड प्रेशर की शिकायत एवं 13 लोगों को शुगर की शिकायत निकाली। जिनको वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। मैं डॉक्टर की पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं जिनके सहयोग से यह शिविर संपन्न हुआ ।
    इस अवसर पर इंजीनियर फोरम के अध्यक्ष अभीदीप जड़िया,डॉक्टर के के पटेल,डॉ जसवंत सिंह राजपूत,मां शारदा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर इंद्रजीत यादव और शिविका यादव,विष्णु साहू अनिल केसरवानी,आशीष ठाकुर,फ्रैंकलिनएंथोनी,जग्गा,आयुष गुप्ता,हेमंत रैकवार,अब्बी साहू सहित बड़ी संख्या में सागरजिलेवासी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    जलाशयों में तेजी से घट रहा पानी, भीषण गर्मी, सूखते जल स्रोत और कमजोर मानसून की आशंका ने बढ़ाई चिंता :शैलेन्द्र नायक सेवानिवृत मौसम विज्ञानी बुंदेलखंड में पानी की समस्या हो सकती है गंभीर

    May 19, 2026

    मानव सेवा के महा यज्ञ में सभी रक्तवीर आगे आएं – भूपेन्द्र सिंह 4 दिवसीय रक्तदान शिविर शनिवार से

    May 15, 2026

    मानवता की मिसाल : सिंघई परिवार ने दिवंगत माता की अंतिम इच्छानुसार किया नेत्रदान और देहदान

    May 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024271
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    By adminJune 5, 20261

    सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खंपुआ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश…

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का विशेष अभियान होगा प्रारंभ अटल पार्क से होगा पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

    June 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.