सागर । जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस की समन्वय समिति की संयुक्त बैठक जिला शहर कांग्रेस कार्यालय, गौर मूर्ति तीन बत्ती स्थित राजीव गांधी भवन में आयोजित की गई।बैठक में जिले में अवैध शराब के विक्रय से हुई मौतों की स्थिति पर चर्चा कर कार्ययोजना तैयार करने संबंधी निर्णय लिए गए। इसके साथ ही राहुल गांधी द्वारा आगामी 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में जिले की उपस्थिति दर्ज कराने का भी निर्णय लिया गया।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि शहर और ग्रामीण कांग्रेस एकजुट होकर मजबूती से कार्य करेगी। हमें घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखना है। संगठन में समन्वय ही हमारी जीत का आधार होगा।
भाजपा के राज में बंडा में जो शराब त्रासदी हुई और जिन बेकसूरो की जाने गए उसे भुलाया नहीं जा सकेगा। कांग्रेस इस दुःख की घड़ी में जनता के साथ है ज्ञात हो घटना की तरह जानकारी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जनता के साथ खड़े हुए । अध्यक्ष महेश जाटव ने इंदौर में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मुहासा ने कहा कि
जिले में अवैध शराब के कारण हुई मौतें प्रशासन और सरकार की घोर लापरवाही का परिणाम है। कांग्रेस इस मुद्दे को जन-जन तक ले जाएगी और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। साथ ही 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले राहुल गांधी जी के ‘गूंज’ कार्यक्रम में सागर जिले से कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, इसकी तैयारी हम आज से ही शुरू कर रहे हैं । बैठक में सर्वसम्मति से उक्त दोनों विषयों पर आंदोलनात्मक एवं चुनावी कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया। संचालन संगठन महासचिव रामकुमार पचौरी व आभार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र राजे ने माना । बैठक में पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव, प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी , पूर्व सांसदडॉ. आनंद अहिरवार , सुरेन्द्र सुहाने, अमित रामजी दुबे, संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी, नेता प्रति पक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण लता सोनी , युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू , डॉ. संदीप सबलोक, रमाकांत यादव, पुरषोत्तम मुन्ना चौबे,उपाध्यक्ष आनंद हेला , स्थाई मंत्री दीनदयाल तिवारी , सेवा दल अध्यक्ष सिंटू कटारे , सहित समन्वय समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।