Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर
    • 6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक
    • श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
    • ट्रांसपोर्ट नगर एंड मेकेनिक कॉम्प्लेक्स के संचालन के लिए निगमायुक्त ने ट्रांसपोर्टरों और मेकेनिकों के साथ बैठक की
    • सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक: कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां
    • श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में केशवम् बैंड दिल्ली का भजन क्लबिंग कार्यक्रम
    • निगम में नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न विधायक ने कहा क्षेत्रीय एवं सामाजिक संतुलन के साथ प्रतिनिधित्व देने के सरकार के प्रयास का धन्यवाद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » 18 जुलाई को खुरई क्षेत्र में 1.20 लाख पौधे रोपे की तैयारी, 20 जुलाई को निकलेंगी नशामुक्ति रैलियां – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई
    सामाजिक सरोकार

    18 जुलाई को खुरई क्षेत्र में 1.20 लाख पौधे रोपे की तैयारी, 20 जुलाई को निकलेंगी नशामुक्ति रैलियां – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई

    admin By adminJuly 16, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र में 18 जुलाई को एक ही दिन में 1 लाख 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके दो दिन बाद 20 जुलाई को पूरे विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नशे से दूरी है जरूरी जनजागरण अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के सभी नगरीय निकायों व ग्राम पंचायत स्तरों पर जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां आयोजित तैयारियों की समीक्षा बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज का निर्माण दोनों ही भविष्य की पीढ़ियों के सुरक्षित जीवन से जुड़े विषय हैं। इसलिए इन अभियानों को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानकर जनआंदोलन के रूप में सफल बनाया जाए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से दोनों अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

    श्री सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष खुरई विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में लगभग 65 हजार पौधों का रोपण किया गया था, जिसके लिए क्षेत्र की चारों नगर परिषदों को राज्य शासन द्वारा सम्मानित किया गया। इस वर्ष लक्ष्य बढ़ाकर 1 लाख 20 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। वृक्ष केवल पर्यावरण का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन, जल, वर्षा, जैव विविधता और मानव अस्तित्व के आधार हैं। भारतीय संस्कृति में भी वृक्षों को देवतुल्य माना गया है। इसलिए पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण को भी जनभागीदारी का अभियान बनाया जाएगा।

    बैठक में एसडीएम मनोज चैरसिया ने बताया कि 18 जुलाई के वृक्षारोपण अभियान के लिए सभी विभागों द्वारा व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मालथौन, बांदरी एवं बरोदिया कलां नगर परिषदों में लगभग 38 हजार पौधे लगाए जाएंगे, जबकि जनपद पंचायत क्षेत्र में 19 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग, पुलिस, कृषि उपज मंडी, स्वास्थ्य विभाग, एसडीएम एवं तहसील कार्यालय सहित विभिन्न विभागों को लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। केवल मालथौन तहसील क्षेत्र में लगभग 60 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पूरे विधानसभा क्षेत्र को 30 सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं तथा पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की तैयारी और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।

    20 जुलाई को पूरे खुरई विधानसभा क्षेत्र में निकलेंगी नशा विरोधी रैलियां

    श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत 20 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र के सभी नगरों और ग्राम पंचायतों में जनजागरण रैलियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए माता-पिता, शिक्षक, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि एवं युवा मिलकर इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें। उन्होंने सभी विभागों को अनिवार्य रूप से नशा विरोधी रैलियों में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    मालथौन शासकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, कई महत्वपूर्ण निर्णय

    बैठक से पूर्व श्री सिंह ने मालथौन शासकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में शीघ्र डायलिसिस एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सुविधा शुरू करने, आवश्यक स्टाफ को प्रशिक्षण देने तथा 30 जुलाई तक अस्पताल की नवीन विस्तार भवन का लोकार्पण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पैथोलॉजी लैब को भूतल पर स्थानांतरित करने, मरीजों के लिए प्रतीक्षालय, पार्किंग शेड, कैंटीन, हाईमास्ट लाइट एवं बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था विकसित करने के निर्देश भी दिए।

    उन्होंने नगर परिषद को अस्पताल में छह सफाईकर्मी एवं चार सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने, नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस को अस्पताल परिसर में रात्रि गश्त बढ़ाकर असामाजिक तत्वों एवं नशेड़ियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा।
    श्री सिंह ने कहा कि मालथौन के विकास के लिए सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण स्वीकृतियां प्राप्त हुई हैं। क्षेत्र में 110 एकड़ भूमि पर गौशाला स्थापित की जाएगी, 15 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई भवन का निर्माण होगा तथा आधुनिक एस्ट्रो टर्फ युक्त स्टेडियम भी शीघ्र विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से मालथौन क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। बैठक के उपरांत श्री सिंह ने अधिकारियों की उपस्थिति में जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

    बैठक में एसडीएम मनोज चैरसिया, नगर परिषद मालथौन अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, बरोदिया कलां अध्यक्ष श्रीमती मालती कुशवाहा, बांदरी अध्यक्ष श्रीमती सुधा विश्वनाथ सिंह, जनपद उपाध्यक्ष बलवीर सिंह राजपूत, तीनों भाजपा मंडल अध्यक्ष, जनपद सीईओ श्रीमती मीना कश्यप, नगर परिषदों के सीएमओ, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    महापुरुषों के जीवन और राष्ट्रनिर्माण से जुड़ी 89 पुस्तकों का सेट शासकीय विद्यालयों में पहुंचा रहे विधायक उत्कृष्ट विद्यालय में किया पुस्तकों का वितरण कहा—किताबें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं

    September 1, 2026

    झोली अपने लिए नहीं, गौमाता के लिए फैली है: ‘एक रोटी गौमाता के लिए’ अभियान में बाहुबली कॉलोनी पहुँचे रावतपुरा सरकार

    August 29, 2026

    तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

    August 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    By adminSeptember 4, 20261

    सागर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम रानगिर में डीआईजी शशीन्द्र चौहान द्वारा जनसंवाद…

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026

    श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

    September 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.