Author: admin

सागर । समाज में समरसता, सशक्तिकरण बनाए रखने के लिए मानव अधिकार आयोग का प्रथम कर्तव्य है और इसके लिए लगातार सभी जिलाधिकारी लगातार कार्य करें साथ में, मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें। उक्त निर्देश मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने सागर में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में दिए। इस अवसर पर संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी, कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा, नगर निगम उपायुक्त एस एस बघेल एसडीएम अमन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। आयोग…

Read More

सागर । बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग ने अपनी कार्यकुशलता और टीमवर्क से चिकित्सा जगत में एक मिसाल पेश की है। हाल ही में शुरू हुए एनेस्थीसिया आईसीयू (ICU) के परिणाम बताते हैं कि यदि डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ का जज्बा मजबूत हो, तो गंभीर से गंभीर मरीज को भी मौत के दरवाजे से वापस लाया जा सकता है। *दो ‘चमत्कारिक’ रिकवरी की कहानी* अस्पताल प्रशासन ने हाल ही में दो ऐसे मामले साझा किए जहाँ मरीजों की हालत बेहद चिंताजनक थी: पहला मामला (देवरी से रेफर मरीज): जुबैदा (परिवर्तित नाम) को डिलीवरी के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण…

Read More

सागर । माता-पिता को संतुष्ट करने वाले संतान संसार में दुर्लभ हैं। वह माता-पिता भाग्यशाली हैं जिनके पास आज्ञाकारी पुत्र और पुत्री हैं जो उनके मन के अनुसार चलते हैं। भगवान राम ने तो सिर्फ इतना ही सुना की पिताजी ने माता जी को दो वचन दिए हैं और चुपचाप अपने पिताजी के वचनों का पालन करने वन यात्रा पर निकल पड़े। यह उद्गार रुद्राक्ष धाम में निर्मित भव्य कथा मंडप में सप्त दिवसीय श्री राम कथा का गायन के चौथे सत्र में पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ने व्यासपीठ से कथा वाचन करते हुए व्यक्त किए। श्रीराम कथा के चौथे…

Read More

सागर।मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी माननीय महेंद्र सिंह के सागर नगर आगमन के अवसर पर नगर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने किया, जिन्होंने मोती नगर चौराहे पर महेंद्र सिंह का बुंदेली परंपरा के साथ ढोल बाजे के साथ गरिमामय स्वागत किया। सांस्कृतिक स्वागत ने माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, जिला मंत्री देवेंद्र फुसकेले मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखीया,मेघा दुबे, नीरज…

Read More

सागर । रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये किसान पंजीयन 7 फरवरी से शुरू होगा। किसान 7 फरवरी से 7 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें। उन्होंने बताया है कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। कुल 3186 पंजीयन केन्द्र बनाये गए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिये गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जो…

Read More

सागर । नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार नगर निगम के संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों का किराया सहित अन्य सभी बकायाकरों की वसूली करने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, सोमवार को शास्त्री वार्ड में आयोजित किए गये शिविर में बकायादारों द्वारा 6 लाख 12 रुपए की राशि जमा कराई गई। राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी ने बताया कि मंगलवार 3 फरवरी को शास्त्री वार्ड, संतकंवरराम वार्ड एवं संत रविदास वार्ड में शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें नागरिक गण अपने बकायाकर की राशि जमा कर सकते हैं। इस अवसर पर राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी एवं महिला…

Read More

सागर । आनंद स्वयं लेना पड़ता है, हमें अन्य कोई आनंदित नहीं कर सकता है। हम अवश्य विचार करें कि हमें देव दुर्लभ मानव शरीर मिला है और सभी अंग अच्छे ढंग से कार्य कर रहे हैं तो इससे बड़ा आनंद और क्या हो सकता है? जहां भगवत चर्चा होती है वहां मनुष्य के साथ ही साथ प्रकृति भी आनंदित हो जाती है और इसकी हमें अनुभूति भी होती है। उक्त बातें मध्य प्रदेश के सागर स्थित रुद्राक्ष धाम में निर्मित भव्य कथा मंडप में सप्त दिवसीय श्री राम कथा गायन के तीसरे सत्र में पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ने…

Read More

सागर। चंद्रशेखर वार्ड में स्थित हिंगलाज माता के नाम से प्रसिद्ध हिंगलाज धर्मशाला के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर वार्डवासियों ने विधायक शैलेंद्र जैन को ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों ने धर्मशाला की वर्तमान स्थिति से विधायक को अवगत कराते हुए इसके पुनर्निर्माण की आवश्यकता बताई। इस पर विधायक श्री जैन ने आश्वस्त किया कि स्थल परीक्षण एवं तकनीकी सत्यापन के उपरांत हिंगलाज धर्मशाला का पुनर्निर्माण कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। ज्ञापन सौंपने वालों में वार्ड पार्षद सुश्री मेघा दुबे, मनोज रैकवार, राजू पटेल, गौरी पटेल, लोकमान पटेल, यशोदा विश्वकर्मा, ज्योति रैकवार, राम चढ़ार, अभिषेक रजक, मंजू…

Read More

सागर । कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी ने सागर संभाग में के नगरीय क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं का कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को दिए है। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सागर संभाग के नगरीय क्षेत्रों में निर्माणाधीन अथवा स्वीकृत पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्य में आने वाले गतिरोधों को दूर कराएं तथा पेयजल योजनाओं का कार्य तेजी से पूर्ण कराएं। कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज नगरीय प्रशासन विभाग के संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने नगरीय क्षेत्रों के हितग्राहियों के लिए संचालित प्रधानमंत्री आवास…

Read More

सागर । भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) सागर शाखा ने अपने जूनियर सहकर्मियों, विशेष रूप से ब्लॉक मेडिकल ऑफिसरों (BMO) और मेडिकल ऑफिसरों के लिए एक उपयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम एक सेमिनार श्रृंखला के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में कार्यरत डॉक्टरों को संसाधन-सीमित सेटिंग में बेसिक मेडिकल इमरजेंसी का प्रभावी प्रबंधन सिखाया जा रहा है। इस श्रृंखला के तहत हाल ही में एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें दो सत्रों में हृदयघात और स्ट्रोक के प्रबंधन पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। पहले…

Read More