Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
- निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
- बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
- आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
- जनभागीदारी बढ़ाने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत करने व गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्रवाई एवं बकाया करों की राशि की सख्ती के साथ वसूली करने के निर्देश दिए निगमायुक्त ने
Author: admin
सागर । मप्र लोकतंत्र सेनानी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक मप्र वनवासी कल्याण आश्रम भवन भोपाल में आयोजित हुई । बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, कृष्णवीर सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे । बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री भौमिक सहित सभी पदाधिकारियों ने महेन्द्र गुप्ता ( मददू) को संघ का सागर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया । इस नियुक्ति पर संघ के जिला सदस्यों ने बधाई प्रेषित की है ।
सागर । मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने सागर संभागीय आयुक्त अनिल सुचारी, कलेक्टर संदीप जी.आर., नगरीय विकास एवं आवास विभाग के कार्यपालन यंत्री प्रदीप मिश्रा, कार्यपालन यंत्री यू.ए.डी.डी.भोपाल जीवेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन मेघ तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में राजघाट पहुंचकर शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल शोधन प्रक्रिया, जल गुणवत्ता परीक्षण प्रणाली तथा संबंधित अभिलेखों की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान श्री दुबे ने पानी की गुणवत्ता जांच से संबंधित लॉग बुक…
सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने प्रेम जी गौ धाम, ग्राम गौसरा (चितौरा) पहुंचकर पंडित अतुल प्रेमजी महाराज की श्रीमद् भागवत कथा में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने महाराज जी का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक जैन द्वारा गो-सेवा को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत गोशाला परिसर में विधायक निधि से लगभग 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित भूसा गोदाम शेड का विधिवत लोकार्पण किया गया। साथ ही पूर्व में विधायक निधि से लगभग 10 लाख रुपए की लागत से गोशाला को प्रदान की गई गौ एम्बुलेंस का निरीक्षण भी किया। इसके अतिरिक्त…
सागर । दुनिया में केवल सनातन धर्म ही तप करने की उचित प्रेरणा देता है। हमारे लगभग सभी सद्ग्रंथ यही बताते हैं कि बिना तप के कुछ भी प्राप्त नहीं होता है। हमारी संस्कृति यह सिखाती है कि तप करने में ही सुख है, भोग में नहीं। मनुष्य की योनि तप करने के लिए ही है। जीव की बाकी की सभी योनियां भोग योनि कही जाती हैं। उक्त बातें मध्य प्रदेश के सागर स्थित रुद्राक्ष धाम में निर्मित भव्य कथा मंडप में सप्त दिवसीय श्री राम कथा का गायन के छठे सत्र में प्रेमभूषण महाराज ने व्यासपीठ से कथा वाचन…
सागर । प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (नगरीय विकास एवं आवास) संजय दुबे ने सागर प्रवास के दौरान शहर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की सघन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों को समय- सीमा के भीतर लक्ष्य पूरे करने के कड़े निर्देश दिए। ए सी एस श्री दुबे ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए दो प्रमुख निर्णय लिए, भूमि हस्तांतरण- मैनपानी आवास परियोजना की राह में आ रही प्रशासनिक अड़चनों को दूर करते हुए उन्होंने निर्देश दिये कि राजस्व विभाग की भूमि…
सागर । सागर की लाइफ लाइन राजघाट पहुंचकर अपर सचिव संजय दुबे ने पानी की गुणवत्ता एवं लॉग बुक की जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर संदीप जी आर, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री सहित भोपाल और सागर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने आज सागर की लाइफ लाइन राजघाट पहुंचकर शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल शोधन प्रक्रिया, जल गुणवत्ता परीक्षण प्रणाली तथा संबंधित अभिलेखों की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान श्री दुबे ने पानी की…
सागर । ब्राह्मणों का आवेश करोड़ों कुलों का नाश कर देता है। इनका अपमान करने का परिणाम प्रतापी राजा प्रताप भानु ने देखा था। ब्राह्मणों का अपमान कभी भी नहीं होना चाहिए। रामजी भी वाल्मीकि मुनि से यही कहते हैं कि हमारे रहने से किसी साधु, संत, तपस्वी को क्लेश ना हो ऐसा स्थान बताइए जहां मैं जाकर रहूं। मनुष्य रूप में आए भगवान ने धरती पर ब्राह्मणों का इतना मान रखा तो आज भी इसका पालन अवश्य किया जाना चाहिए, इसी में हमारा और जगत का कल्याण है। उक्त बातें मध्य प्रदेश के सागर स्थित रुद्राक्ष धाम में निर्मित…
सागर। आदर्श संगीत महाविद्यालय के 44वें स्थापना दिवस एवं भगवान नटराज की प्रतिमा के अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेंद्र जैन उपस्थित हुए। उन्होंने भगवान नटराज को नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि संगीत योग और ध्यान का प्रभावी माध्यम है, जो मन को शांति और आत्मिक संतुलन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह सागर के लिए गर्व का विषय है कि मध्यप्रदेश का पहला स्नातकोत्तर संगीत महाविद्यालय यहीं स्थित है। जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने महाविद्यालय के…
सागर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की सागर शाखा ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण और उच्चस्तरीय सेमिनार का आयोजन किया, जिसका पूरा फोकस ऑन्कोलॉजी यानी कैंसर रोग के विभिन्न प्रकार के मामलों को गहराई से समझने और उनके सबसे प्रभावी, आधुनिक उपचार के तरीकों पर केंद्रित था। इस विशेषज्ञ सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में नागपुर के जाने-माने ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सागर भलेराव ने शिरकत की। डॉ. भलेराव ने अत्यंत रोचक और व्यवस्थित ढंग से विभिन्न प्रकार के कैंसर के वास्तविक केस प्रस्तुत किए। उन्होंने कई जटिल और चुनौतीपूर्ण मरीजों के केस स्टडीज के माध्यम से बहुत ही स्पष्टता के…
सागर । पटवा मंदिर, बाघराज वार्ड में संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सुंदरकांड पाठ का पावन कार्यक्रम श्रद्धा और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, श्रद्धालुजन एवं संकल्प फाउंडेशन के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। सुंदरकांड पाठ के दौरान प्रभु श्रीराम के नाम-स्मरण और चौपाइयों के सामूहिक उच्चारण से मंदिर परिसर ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय, सकारात्मक और राममय ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था, अनुशासन और आध्यात्मिक उल्लास देखने को मिला। संकल्प फाउंडेशन द्वारा निरंतर किए जा रहे ऐसे आयोजनों को क्षेत्रवासियों ने सराहा और…
