Author: admin

सागर । बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय (BMC) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान पुख्ता की है। प्रदेश के 18 चिकित्सा महाविद्यालयों के बीच, मध्य प्रांत से एकमात्र संस्थान के रूप में बीएमसी को स्क्रब टायफस की जांच और निगरानी के लिए राष्ट्रीय रिकॉट्सियल सर्विलांस कार्यक्रम के अंतर्गत चुना गया है। मीडिया प्रभारी डॉक्टर सौरभ जैन ने बताया कि क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर द्वारा बीएमसी को ‘स्पोक सेंटर’ के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। एम्स भोपाल के बाद, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बीएमसी क्षेत्र का प्रमुख संस्थान बन गया है। हाल ही में सीएमसी वेल्लोर में…

Read More

सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा केंद्र सरकार के आम बजट के संदर्भ में विकसित भारत बजट 2026-27 मातृ शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री माननीय दुर्गादास ऊईके रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी मौजूद थी एवं मंचासीन अतिथियों में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव, पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक मेघा दुबे ने किया। केंद्रीय मंत्री दुर्गादास ऊईके ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति…

Read More

सागर । विश्व कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर एवं स्वास्थ्य विभाग सागर के संयुक्त तत्वावधान में सीएचसी जैसीनगर में एक विशेष मेगा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएमए सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने बताया कि तंबाकू से दूरी, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और एचपीवी वैक्सीनेशन के माध्यम से लगभग 40 प्रतिशत कैंसर की रोकथाम संभव है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष लाखों लोग कैंसर से प्रभावित होते हैं, लेकिन यदि बीमारी की पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो जाए तो जीवन रक्षा की संभावना अत्यंत बढ़…

Read More

सागर । नगर के सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। सिविल लाइन स्थित प्रमुख चौराहे का नामकरण अब भगवान परशुराम चौराहा के रूप में किया गया है, जिसके सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम रविवार, 8 फरवरी को प्रातः 12 बजे आयोजित किया जाएगा। यह गरिमामय कार्यक्रम माननीय महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। नगर निगम द्वारा किए जा रहे इस विकास कार्य का उद्देश्य न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाना है, बल्कि सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों को…

Read More

सागर । स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतिस्पर्धा 2025-26 की तैयारियों के तहत जिला चिकित्सालय रोड का निरीक्षण करते हुए निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने रोड किनारे खाली पड़े अनकवर्ड प्लाट पर कचरा गंदगी देखकर भूखंड स्वामी पर 5 हजार रूपये जुर्माने का चालान करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा की इस प्रकार के खाली भू-खण्ड प्लॉट शहर के सभी वार्डों में चिन्हित करें और इनके भूमि स्वामियों को सूचित कर प्लॉट को टीन सेड, बाउंड्रीवॉल या अन्य प्रकार से कवर्ड कराने हेतु समझाईस देकर सफाई सुनिश्चित करायें। समझाईस के बाद भी न मानने वालों पर सख्त…

Read More

सागर । नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा नगर निगम की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम सीमान्तर्गत स्थित समस्त 48 वार्डों में भवन स्वामियों के कर की राशि का सत्यापन करने के निर्देश सभी करसंग्राहकों को दिए हैं। निगमायुक्त ने कहा है कि ऐसे भवन जो व्यवसायिक हैं और आवासीय टैक्स जमा कर रहे हैं सभी कर संग्राहक अपने-अपने वार्ड का सर्वे कर किए गए सर्वे कार्य की रिपोर्ट 15 दिवस में निगम कार्यालय में जमा करें एवं इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि मेरे…

Read More

सागर । नगर को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में संकल्प फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया MP 15 WhatsApp Chatbot अपने सफल तीन महीने पूर्ण कर चुका है। यह नवाचार न केवल तकनीक का उपयोग है, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं को सरल, त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान तक पहुँचाने का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। संकल्प फाउंडेशन की इस डिजिटल सौगात ने सागर नगर के नागरिकों को घर बैठे अपनी समस्याएँ दर्ज कराने का अवसर दिया। अब तक इस WhatsApp Chatbot के माध्यम से 100 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का…

Read More

सागर। केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विकासखंड राहतगढ़ के ग्राम उमरियासेमरा, चंदनहारी, हिनौतियाकलां, मानकी सलैया में 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनिया में विशिष्ट छवि बनी है और डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश समावेशी विकास की ओर अग्रसर है। मंत्री राजपूत ने कहा कि हमारी सरकार गरीब, किसान, युवा और नारी के समग्र सशक्तिकरण में जुटी है। हमारी सरकार ने विकास को केवल नारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जमीन पर उतारने का काम किया है। यह…

Read More

सागर। श्री रामचरितमानस में भगवान की पूरी कथा है। मानस जी में ही लिखा है कि भगवान की कथा अति हरि कृपा होने से ही प्राप्त होती है। कथा प्रारंभ से अंत तक पढ़नी और सुननी चाहिए, खंडित करके नहीं। कक्षा 2, 4, 5 में नहीं पढ़कर सीधे मास्टर की पढ़ाई की जा सकती है क्या? उक्त बातें मध्य प्रदेश के सागर स्थित रुद्राक्ष धाम में निर्मित भव्य कथा मंडप में सप्त दिवसीय श्री राम कथा का गायन के क्रम में पूर्णाहुति सत्र की कथा का गायन करते हुए पूज्यश्री प्रेमभूषण महाराज ने व्यासपीठ से कहीं। श्रीराम कथा के पूर्णाहुति…

Read More

सागर। शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय में समाज शास्त्र विभाग द्वारा “सामाजिक अनुसंधान” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि राजनीति को सामाजिक क्षेत्र से अलग नहीं देखा जाना चाहिए। राजनीति की सफलता के पीछे सामाजिक अनुसंधान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। श्री जैन ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना सामाजिक अनुसंधान का प्रत्यक्ष परिणाम है। वर्ष 2001 की जनगणना में लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 919 महिलाओं का था, जो सामाजिक असंतुलन को दर्शाता था। इस दिशा में लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसे प्रयासों से सकारात्मक…

Read More