Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- IMA सागर ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर आयोजित किया उच्चस्तरीय CME
- जहरीली शराब पीने से छह की मौत,मचा हड़कंप, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल मामला बंडा के चार गांवों का, मृतक संख्या में हो सकता इजाफा
- श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
- शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली
- श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह
- गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
- तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
- विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
Author: admin
सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में बकाया संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों का किराया आदि करों की राशि की वसूली के लिए विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर निगम की टीम द्वारा कटरा वार्ड, रामपुरा वार्ड, मोतीनगर वार्ड तथा जवाहरगंज वार्ड में उपभोक्ताओं से संपर्क कर बकाया करों की वसूली की कार्रवाई की गई। वसूली अभियान के दौरान गुजराती बाजार मेनरोड स्थित विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लगे नल कनेक्शनों की साइज का परीक्षण जलप्रदाय टीम द्वारा किया गया। जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे…
सागर। निस्वार्थ समाजसेवा और जमीनी स्तर पर मानवीय सहायता के लिए पहचाने जाने वाले पारितोष कटारे, जिन्हें शहर वासी आत्मीयता से ‘सिंटू कटारे’ के नाम से जानते हैं, को जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। 6 मार्च को कलेक्टर संदीप जी आर ने उन्हें यह प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनकी सराहना की। गौरतलब है कि यह सम्मान मूलतः गणतंत्र दिवस पर दिया जाना था, लेकिन तकनीकी कारण से इसमें दो माह का विलंब हुआ। दरअसल, प्रशासन ने प्रमाण पत्र उनके आधिकारिक नाम ‘पारितोष’ के नाम से बनाया था, जबकि शहर में वे ‘सिंटू’ के नाम से…
सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित भव्य क्रिकेट महाकुंभ का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को राहतगढ़ के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब राहतगढ़ और ऐरन यंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 84 रनों से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा मैदान दर्शकों…
सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क एवं दुकानों के किराये की बकाया राशि की वसूली तथा आवासीय भवनों के व्यवसायिक उपयोग की जांच के लिए गठित उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई,साथ ही बकाया करों की राशि जमा न करने पर संबंधित परिसरों में तालाबंदी की कार्रवाई भी की गई। उड़नदस्ता दल ने तिली वार्ड में कैला माता मंदिर के पास विनय केशरवानी द्वारा आवासीय परिसर में आरओ वाटर प्लांट संचालित किया जाना ,शासकीय भूमि में ट्यूबवेल, घरेलू नल कनेक्शन का…
सागर । महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस सेवादल परिवार ने घर घर जाकर बुजुर्ग कांग्रेसी महिलाओ का सम्मान किया। सेवादल परिवार ने पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष, पूर्व पार्षद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री श्रीमति किरण मिश्रा,श्रीमति अरणा दुबे,श्रीमति किरण सिंघई,श्रीमति स्वाति मिश्रा(पंचायत सचिव),श्रीमति अंबिका मिश्रा(शिक्षक), श्रीमति मीना सांडिल्य और श्रीमति शिवरानी कोरी के घर पहुंच कर उनका सम्मान किया। शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने वरिष्ठ महिलाओं को साल श्रीफल देकर उन्हे सम्मानित कर उनका आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव,नितिन पचौरी,शरद मिश्रा,सुशील शांडिल्य,एड.राजेश मिश्रा,विकास दुबे, सुनील मिश्रा,कृष्णा मिश्रा आदि उपस्थित रहे
सागर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर शाखा और गर्ल्स डिग्री कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर साल 8 मार्च को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। वर्ष 2026 में इस दिवस का महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि अब दुनिया केवल कागजी अधिकारों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि उन्हें वास्तविक रूप…
सागर । केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विद्युत मंत्रालय नई दिल्ली की मनसा अनुसार 7 मार्च 2026 को कंपनी क्षेत्र अंतर्गत समस्त फ्रंटलाइन टीम विद्युत लाइन कार्मिक को सम्मानित किए जाने के लिए लाइनमैन दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं पूर्व क्षेत्र कंपनी द्वारा लाइन कर्मियों के सम्मान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 मार्च 2026 को सागर वृतांअंतर्गत लाइनमैन दिवस मनाया गया । सागर में मकरोनिया कैंपस स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि लाइनमैन हमेशा कठिन परिस्थितियों में भी कार्य में लगा रहता है उन्होंने कहा अपेक्षा करता…
सागर । जिला शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा तीनबत्ती पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान सेवादल परिवार जनों ने पूर्व सीएम को याद कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान शहर सेवादल अध्यक्ष ने कहा कि अर्जुन सिंह एक उच्च प्रशासक, कुशल रणनीतिकार और सफल कूटनीतिज्ञ थे। जिन्होंने अपनी बौद्धिक कुशलता से पंजाब के आतंकवाद को समाप्त करने में अहम भूमिका अदा की और राजीव-लोंगोवाल समझौता कराया। कार्यक्रम में मकबूल अली,लल्ला यादव,भरत साहनी,संजय सहारा,अंबर मिश्रा,परख शुक्ला,अंकुर यादव,राकेश जैन,रवि जैन,तरूण सैनी,राहुल जैन,अमित पटेल,लकी पंडा,दीपक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र के बड़े बकायादारों द्वारा संपत्तिकर, जलकर, दुकानों का किराया एवं कचरा प्रबंधन शुल्क की बकाया राशि जमा न करने पर सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। शुक्रवार को राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी ने राजस्व टीम के साथ शहर के दो बड़े बकायादारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए श्री जैन मंदिर ट्रस्ट कोठा तारण तरण चैत्यालय, जवाहरगंज एवं देव राधा-माधव गेंडा जी ट्रस्ट द्वारा नोटिस दिए जाने के बावजूद संपत्तिकर की राशि जमा न करने पर मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 175 के अंतर्गत कुर्की की…
सागर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की सागर शाखा ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण और उच्चस्तरीय सेमिनार का आयोजन किया, जिसका पूरा फोकस इंटरवेंशनल रेडियोलोजी के ज़रिए विभिन्न प्रकार के बीमारियों का बिना बड़े चीरा लगाए इलाज के मामलों को गहराई से समझने और उनके सबसे प्रभावी, आधुनिक उपचार के तरीकों पर केंद्रित था। इस विशेषज्ञ सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में भोपाल के जाने-माने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉ. अगम्य सक्सेना और डॉ श्रेया ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने अत्यंत रोचक और व्यवस्थित ढंग से विभिन्न प्रकार के इंटरवेंशनल रेडियोलोजी द्वारा विभिन्न बीमारियों के वास्तविक केस प्रस्तुत किए। उन्होंने कई…
