Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
    • सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
    • खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी
    • सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में
    • श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
    • बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे
    • जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर
    • संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » विद्यार्थियों की कॉपी रजिस्टर के कबर पेज सागर की सौन्दर्यगाथा से रूबरू करायेंगे निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कॉपी रजिस्टर्स का विमोचन किया
    ताजा ख़बरें

    विद्यार्थियों की कॉपी रजिस्टर के कबर पेज सागर की सौन्दर्यगाथा से रूबरू करायेंगे निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कॉपी रजिस्टर्स का विमोचन किया

    admin By adminMay 5, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर् । शहर में किये जा रहे विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों की श्रृंखला हर किसी को आश्चर्य में डाल रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग पाने के उद्देश्य से लगातार ब्लैक स्पॉट समाप्त कर नये-नये आकर्षक सौन्दर्य स्थल विकसित किये जा रहे हैं। इसी प्रकार के विभिन्न सौन्दर्यीकरण कार्यों के छायाचित्रों से अंकित कॉपी रजिस्टर के कबर पेज विद्यार्थियों सहित सभी को सागर की सौन्दर्यगाथा से रूबरू करायेंगे। नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री के नवाचारों से स्थानीय नागरिक प्रेरित होकर स्वच्छताकार्यों में अपने-अपने स्तर पर हाॅंथ बटाने के लिए आगे आ रहे हैं।

    निगमायुक्त खत्री के नवाचारों की श्रंखला में एक और नवाचार मंगलवार को जोड़ा गया, सिविल लाईन स्थित दीपक स्टेशनरी के संचालक द्वारा अपनी स्टेशनरी और होलसेल में विक्रय की जाने वाली काॅपी व रजिस्टरों के कबर पेज पर सागर शहर में किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों व दर्शनीय स्थलों के छायाचित्र प्रिंट कराकर शहर की सुंदरता को छात्र-छात्राओं के माध्यम से घर-घर पहुंचाने की तैयारी की गई है। मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में निगमायुक्त श्री खत्री ने उक्त काॅपी रजिस्टरों के बंडल का रिबन खोलकर विमोचन किया और स्वच्छता से विद्यार्थियों को अवगत कराकर जोड़ने के इस कार्य हेतु सराहना की। उन्होंने कहा की बच्चों के माध्यम से कही गई बातों का असर घर परिवार व अन्य जनों पर अधिक पड़ता है। अक्सर हम सब घरों पर देखते हैं की बच्चों की बातें विशेष ध्यान आकर्षित करती हैं स्कूली बच्चे अपनी काॅपी किताबो पर बने चित्रों, नेमचिट चित्रों आदि पर विशेष चर्चा आपस में और घरों पर उत्सुक्ता के साथ करते हैं, ऐंसे में सागर शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी और शहर के सुंदर विकासकार्यों से जुड़े छायाचित्रों का रजिस्टर और काॅपियों पर अंकित किया जाना स्वच्छता कार्यों को घर-घर पहुंचाने की दिशा में एक अनूठा प्रयास है। उन्होंने कहा की पढ़ाई के दौरान बार-बार बच्चों की नजर इन चित्रों पर जायेगी और वे अपने शहर की सुंदरता से परिचित होंगे। उन्हें स्वच्छता की शिक्षा मिलेगी और बच्चों के साथ ही उनके परिवारों को भी स्वच्छता सुंदरता के प्रति जागरूक बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा की निगम प्रशासन सामाजिक सरोकार से इन रजिस्टर्स व काॅपियों का जरूरतमंद बच्चों में वितरण भी करेगा। निगम द्वारा संचालित 3आर सेंटरों एवं अन्य प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों तक ये रजिस्टर्स व काॅपियां पहुचाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा की शिक्षा से जुड़ा दान महादान की श्रेणी में है। किसी जरूरतमंद को शिक्षा में आवश्यक मदद समय पर उपलब्ध हो जाये तो पूरा परिवार ही नहीं अपितु एक बड़ा शिक्षित संस्कारवार व समृद्ध समाज गढ़ने में मील का पत्थर साबित हो सकता है। उन्होंने निगम प्रशासन में अधिकारियों कर्मचारियों एवं अन्य जुड़े हुए सक्षम व्यक्तियों से अपील कर जनभागीदारी से अपने-अपने स्तर पर इस शिक्षादान के कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा की निश्चित ही सागर शहर आज जागरूक बना है और नागरिकों द्वारा आगे बढकर स्वच्छता में किये जा रहे सहयोग को आगे प्रोत्साहित किया जायेगा।
    रजिस्टर कॉपी के विमोचन के दौरान सिद्धार्थ जैन ने कहा की मेरा वर्धमान नोटबुक उद्योग के नाम से कॉपी उद्योग है हम हर साल लाखों कॉपी रजिस्टर बनवाते और विक्रय करते हैं हमारे मन में वर्षों से व्यापार के साथ कुछ सामाजिक कार्य करने की भी इच्छा थी। एक दिन रास्ते से गुजरते हुए एक होर्डिंग देखी जिसमें सागर नगर निगम का जागरुकता अभियान का विज्ञापन देखा और उसमें सागर की सुंदर तस्वीरों ने हमें प्रभावित किया। तभी ये ख्याल आया कि क्यों ना अपने रजिस्टर कॉपी पर इस प्रकार के चित्र छापें जो सभी को सागर शहर और इसकी सुंदरता से परिचित करायें और शिक्षा सामग्री के माध्यम से भी लोगों को जागरुक किया जाए। और इसी मंशा से हमने अभी पहला लॉट प्रिंट कराया है यह कार्य आगे भी चलता रहेगा।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    By adminJuly 21, 20261

    सागर । सागर शहर में आयोजित होने जा रहे भव्य धार्मिक आयोजन के पूर्व निकाली…

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026

    सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.