Author: admin

सागर । पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि देश की जनता के विश्वास, विकास की आकांक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने सागर स्थित निवास “मातेश्वरी” पर आम नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इस ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाया। इस अवसर…

Read More

सागर । समाज में स्वच्छता और जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से संकल्प फाउंडेशन द्वारा गोपालगंज स्थित मुक्तिधाम परिसर में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। संस्था के अध्यक्ष रिशांक तिवारी की अगुवाई में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रमदान करते हुए पूरे परिसर की साफ-सफाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों से मुक्तिधाम परिसर में फैली गंदगी को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार असंतोष की स्थिति बनी हुई थी। अंतिम संस्कार जैसे अत्यंत संवेदनशील कार्य के लिए आने वाले लोगों को गंदगी और अव्यवस्था…

Read More

सागर । सर्व धर्म कौमी एकता के प्रतीक धामोनी वालें बाबा की दरगाह इंतजामियां कमेटी के अध्यक्ष काजी खान बहादुर ने पुरातत्व विभाग मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर ग्राम इस्हाकपुरा ( धामोनी ) तहसील बण्डा जिला सागर के होने वालें सालाना उर्स को दृष्टिगत रखते हुए दरगाह परिसर स्थित 900 साल पुरानी धामोनी मस्जिद का ताला खुलवाने की मांग की हैं। दरगाह इंतजामियां कमेटी के अध्यक्ष काजी खान बहादुर ने ताला खुलवाने को लेकर पुरातत्व विभाग को लिखे पत्रों का हवाला देते हुए कहा है कि ग्राम इस्हाकपुरा ( धामोनी ) तहसील बण्डा जिला सागर…

Read More

सागर। उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा संचालित ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं गतिविधियाँ’ कार्यक्रम के अंतर्गत, शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में ‘परीक्षा व तनाव प्रबंधन’ विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। आगामी वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में तनाव आना स्वाभाविक है, लेकिन इसे सही प्रबंधन से दूर किया जा सकता है। उन्होंने जोर दिया…

Read More

इंदौर।अखिल भारत वर्षीय दिगम्बर जैन परिषद का 39वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन इंदौर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र जैन एवं महिदपुर विधायक दिनेश जैन शामिल हुए। अधिवेशन में देशभर से परिषद के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान परिषद के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन को सेवानिवृत्त आईएएस सुरेश जैन द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल जैन ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रदेशों से आए प्रदेश अध्यक्षों का सम्मान किया गया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विधायक शैलेंद्र…

Read More

सागर । मध्यप्रदेश जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार 1 मई से 30 मई तक मकान गणना का कार्य पूर्ण करने के उद्देश्य से महाकवि पदमाकर सभागार में नगर निगम अंतर्गत 438 एचएलबी के प्रगणकों को एचएलओ ऐप डाउनलोड कराकर जनगणना महाभियान प्रारंभ कराया गया। नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी न. नि. सागर राजकुमार खत्री ने सभागार में उपस्थित सभी चार्ज अधिकारियों, सुपरवाईजर और प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना महाभियान शुरू हो गया है। आप सभी अपने-अपने सौंपे गए कार्योें को पूरी सजगता से समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा की जो भी दायित्ववान अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित…

Read More

सागर। शनि शिगनापुर महाराष्ट्र से काशी विश्वनाथ जा रही कावड़ यात्रा जो काशी विश्वनाथ के जल को लेकर वापस शनि सिगनापुर पहुंचेगी। जहां शनि जयंती के अवसर पर भगवान शनि देव को उसी जल से अभिषेक किया जावेगा। कावड़ यात्रा सनी सिगनापुर से निकलकर ओंकारेश्वर इंदौर उज्जैन होते हुए शुक्रवार को सागर पहुंची जहां पर रामसरोज के सदस्यों समाजसेवी शैलेश केसरवानी एवं समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी द्वारा पंडित पुरोहित पुजारी संघ के अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी जी, वरिष्ठ कथावाचक राजेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के आतिथ्य में सभी कावड़ियों का बाबा खाटू श्याम के छायाचित्र भेंट कर सम्मान एवं स्वागत किया…

Read More

सागर । विधायक शैलेंद्र जैन ने जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल से सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सागर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए भूमि आवंटन एवं लंबित कार्यों में त्वरित कार्यवाही की मांग की। विधायक ने खुरई रोड पर ऑडिटोरियम निर्माण हेतु भूमि आवंटन, मंगल भवन एवं मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए स्थान उपलब्ध कराने, ट्रेड एवं कल्चर सेंटर निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों के आवंटन व पूर्णता, धर्मश्री बायपास के भूमि अधिग्रहण, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, स्मार्ट सिटी के अपूर्ण कार्यों को…

Read More

सागर । निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत शहर में किए जा रहे स्वच्छता कार्यों सहित सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया और स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतिस्पर्धा हेतु आवश्यक विभिन्न गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने शहर में विभिन्न दीवारों पर की जा रही आकर्षक चित्रकारी और प्रेरणादायक दीवार लेखन कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिये की खेल परिसर की बाहरी दीवार पर एक ओर विभिन्न खेल मुद्राओं का और दूसरी ओर भारतीय सांस्कृतिक नृत्य मुद्राओं का चित्रण करें। उन्होंने कहा की दीवारों को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए इस प्रकार चित्रकारी करायें जो…

Read More

सागर । जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित संगठनात्मक कार्यों और जिले की भावी रणनीतियों पर विचार विमर्श करने जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में आयोजित की गई । बैठक प्रभारी मनोज कपूर की अध्यक्षता में हुई जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव एवं ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा के आह्वान पर आयोजित जिले की इस बैठक का मूल उद्देश्य जिला एवं ब्लाक कमेटियों का गठन और मंडलम का गठन तथा बी एल ए- 2 के गठन की स्थिति एवं…

Read More