सागर । निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत शहर में किए जा रहे स्वच्छता कार्यों सहित सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया और स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतिस्पर्धा हेतु आवश्यक विभिन्न गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिये।

उन्होंने शहर में विभिन्न दीवारों पर की जा रही आकर्षक चित्रकारी और प्रेरणादायक दीवार लेखन कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिये की खेल परिसर की बाहरी दीवार पर एक ओर विभिन्न खेल मुद्राओं का और दूसरी ओर भारतीय सांस्कृतिक नृत्य मुद्राओं का चित्रण करें। उन्होंने कहा की दीवारों को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए इस प्रकार चित्रकारी करायें जो की दैनिक जीवन की गतिविधियाँ, प्राकृतिक तत्वों, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रर्दशित करे और शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही स्वच्छता जागरूकता में सहायक हो। शहर की दीवारों पर की गई चित्रकारी इसके आसपास से गुजरने वाले और देखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता और सुंदरता बनाये रखने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ अपने शहर की सुरक्षा हेतु भी जागरूक बनाये। उन्होने कहा की नाले-नालियों के आसपास इस प्रकार लेखन करायें की नागरिक नालों में कचरा न डालें, खुले में प्रसाधन यूरिन आदि न करें। नागरिक सार्वजनिक सामुदायिक व स्मार्ट शौचालय और यूरिनल्स का उपयोग करें। माॅडर्न आर्ट, वारली चित्रकला, जनजातीय चित्रकला और स्थानीय बुंदेली चित्रकला का प्रयोग कर दीवारों को स्वच्छ सर्वेक्षण हेतु सजाएं। शहर में सभी नागरिकों तक स्वच्छता जागरूकता संदेश पहुंचाने हेतु जगह-जगह प्रेरक स्वच्छता स्लोगन लिखवाएं। उन्होंने डिग्री काॅलेज दीवार पर बनाई गई बद्रीनाथ मंदिर की विशाल पेंटिंग का निरीक्षण कर शेष जगह पर भी सुंदर चित्रकारी कराने के निर्देश दिये।
*संजयड्राइव रोड बाघराज पिपरिया तिराहे के पास ब्लैक स्पाॅट समाप्त कर आकर्षक कलाकृति लगाने हेतु निर्माणकार्य प्रगति पर*
निगमायुक्त ने संजयड्राइव रोड बाघराज पिपरिया तिराहे के पास ब्लैक स्पाॅट समाप्त कर बनाए जा रहे सौंदर्य स्थल के निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की 3आर अंतर्गत कबाड़ से जुगाड़ कर बनाई जा रही आकर्षक कलाकृति यहां स्थापित की जानी है। इसका फाउंडेशन व्यवस्थित व आकर्षक बनाएं, मुख्य स्ट्रक्चर के आसपास सीसी कंक्रीट या पेवर ब्लाॅक बिछाकर और पेड़पौधे आदि लगाकर सुंदरता बढ़ायें।
*सड़क किनारे और खाली प्लाटों पर पड़े मलवे, भवन निर्माण सामग्री और सीएंडडी वेस्ट आदि को हटवाने या ढकवाने के दिये निर्देश*
उन्होने निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे और खाली प्लाटों पर पड़े मलवे, भवन निर्माण सामग्री और सीएंडडी वेस्ट आदि को देखकर तत्काल हटवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा की शासकीय स्थलों पर पड़ा मलवा और सीएंडडी वेस्ट आदि उठवाकर तत्काल सीएंडडी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट पहुंचवाना सुनिश्चित करें और शहर के निजी भूखंडों प्लाटों पर यदि इस प्रकार मलवा आदि अन्य सामग्री डाली गई है तो उक्त भूखण्ड स्वामी अपने प्लाॅट को हरी नेट या टीन से कवर करें और पर्याप्त पानी से सिंचाई आदि करें ताकि मलवे की धूल मिट्टी आदि आंधी और तेज हवाओं के साथ उड़कर सड़कों व वायुमण्डल में न फैले। इससे वायु प्रदूषण की रोकथाम के साथ ही स्वच्छता में भी वांछित सहयोग मिलेगा। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा की शहर में कहीं भी सड़को पर या इनके किनारे सीएन्डडी वेस्ट, मकानों का टूटा हुआ मलवा या निर्माण सामग्री आदि डाल कर रखी पायी जाये तो जुर्माने की कार्यवाही करें।