सागर । नगर निगम क्षेत्र के जलकर एवं संपत्तिकर उपभोक्ताओं के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जलकर एवं संपत्तिकर की एक वर्ष की राशि एकमुश्त अग्रिम रूप से जमा करने पर छूट का लाभ प्राप्त करने हेतु 6दिन शेष रह गए हैं।

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी जलकर की एक वर्ष की राशि अग्रिम जमा करने पर उपभोक्ताओं को 10 मई तक विशेष छूट प्रदान की जा रही है। एक वर्ष का 2400/- रुपए वार्षिक जलकर देय होता है, किंतु एकमुश्त भुगतान करने पर एक माह की राशि 200/- रुपए की छूट प्रदान की जा रही है, जिसके पश्चात उपभोक्ताओं को केवल 2200/- रुपए का भुगतान करना होगा।
इसी प्रकार संपत्तिकर के उपभोक्ताओं को छूट का लाभ दिया जा रहा है। यदि उपभोक्ता पूरे वर्ष का संपत्तिकर एक साथ जमा करते हैं, तो उन्हें 6.25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है जो 10 मई तक प्रभावी रहेगी। निर्धारित समयावधि के पश्चात जलकर एवं संपत्तिकर में छूट का लाभ नहीं मिल पाएगा।
नगर निगम आयुक्त ने नगर निगम क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने जलकर एवं संपत्तिकर की अग्रिम राशि जमा कर इस छूट का लाभ उठाएं तथा भविष्य में होने वाली असुविधाओं से बचें। साथ ही समय पर कर भुगतान कर नगर विकास में अपना सहयोग प्रदान करें।