Author: admin

सागर । कलेक्टर संदीप जी आर ने विगत दिवस जैसीनगर में आयोजित जनसुनवाई में बगैर पूर्व सूचना एवं बगैर अनुमति के अनुपस्थित रहने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिलहरा के बी एस बघेल को निलंबित कर दिया। कलेक्टर कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिलहरा के बी एस बघेल बिना किसी पूर्व सूचना / अनुमति के अनुपस्थित रहे, जबकि इस संबंध में सीएमओ को पूर्व में सूचना दी गई थी, जिससे शिकायतों की उचित समीक्षा नहीं की जा सकी जिसके लिये सीएमओ बघेल को पूर्व में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। उक्त…

Read More

सागर । नगर निगम द्वारा नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संचालित जनहितकारी पहल आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल के अंतर्गत राजीवनगर एवं रविशंकर वार्ड का 11वां शिविर पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर महाकवि पद्माकर सभागार में प्रारंभ किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याएँ दर्ज कराईं, जिनमें से अनेक का निराकरण मौके पर ही किया गया तथा शेष आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, एम.आई.सी. सदस्य विनोद तिवारी,शैलेन्द्र ठाकुर,…

Read More

सागर । बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) के डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी विशेषज्ञता का लोहा मनवाया है। संस्थान के डेंटल और एनेस्थीसिया विभाग की टीम ने 9 साल के एक मासूम बच्चे का सफल ऑपरेशन कर उसे टेम्पोरो-मैंडिबुलर जॉइंट (TMJ) एंकायलोसिस जैसी गंभीर स्थिति से निजात दिलाई है। बच्चा पिछले तीन वर्षों से अपना मुंह नहीं खोल पा रहा था। नौ वर्षीय बालक का 3 साल से मुंह बंद था, वह केवल लिक्विड डाइट पर निर्भर था। थ्री डी सी टी स्कैन में जबड़े की हड्डियों का आपस में जुड़ना (TMJ एंकायलोसिस) पाया गया। ऑपरेशन के तुरंत बाद बच्चा…

Read More

सागर। उच्च शिक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की पहल पर खुरई विधानसभा क्षेत्र के खुरई, मालथौन तथा बांदरी के शासकीय महाविद्यालयों की बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु 136.11 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। उच्च शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयुक्त उच्च शिक्षा को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि सागर जिले के खुरई क्षेत्र के मालथौन शासकीय महाविद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु 72.91 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। पत्र में बताया गया है कि शासकीय महाविद्यालय बांदरी की बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु 43.75 लाख तथा खुरई शासकीय महाविद्यालय की बाउंड्री…

Read More

सागर । जिले में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा राहतगढ़ तहसील के ग्राम परासरी त्योंदा में अवैध खनन में संलिप्त रोड निर्माण कंपनी एम.के.सी. के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन करते पाए गए चार डम्परों को जब्त कर थाना राहतगढ़ परिसर में खड़ा कराया गया है। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी…

Read More

सागर । कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा जैसीनगर में आयोजित जनसुनवाई में आवेदन कर्ताओं, शिकायतकर्ताओं और योजनाओं के पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। विकासखंडीय जनसुनवाई के आयोजन से जहां एक ओर आमजन के समय और पैसे की बचत हो रही है वहीं दूसरी और लोगों को अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त हो रहा है जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास और बढ़ा है। सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने एवं जिलेवासियों को उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु बेहतरीन प्रशासनिक कार्यशैली का उदाहरण पेश करते…

Read More

सागर।विधायक शैलेंद्र जैन ने नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट कर दूरसंचार विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर बुंदेलखंड क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल कनेक्टिविटी एवं संचार सुविधाओं के विस्तार को लेकर सार्थक संवाद हुआ। विधायक श्री जैन ने केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के समक्ष बुंदेलखंड एवं मध्य प्रदेश के सुदूर अंचलों की दूरसंचार समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई ऐसे ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र हैं, जहां आज भी 4G नेटवर्क पूरी तरह उपलब्ध नहीं है, ऐसे क्षेत्रों के लिए 5G नेटवर्क अभी…

Read More

सागर । आज की तेजी से बदलती जीवनशैली में युवा बालिकाओं के स्वास्थ्य पर कई चुनौतियां मंडरा रही हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर तथा गर्ल्स डिग्री कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान से नई गर्ल्स डिग्री कॉलेज परिसर, पथरिया में युवा बालिकाओं के स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रबंधन संबंधित एक व्यापक कार्यक्रम आयोजन किया गया। इनमें मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से उत्पन्न ड्राई आई (सूखी आंखें), अनिद्रा (नींद की कमी), मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, पोषण की कमी से होने वाला एनीमिया, मासिक धर्म संबंधी विभिन्न विकार जैसे अत्यधिक रक्तस्राव, दर्द और ऐंठन, साथ ही चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं के बारे…

Read More

सागर । संभाग आयुक्त अनिल सुचारी ने संभाग के कृषि, सहकारिता, बैंकिंग और विपणन से जुड़े विभिन्न विभागों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। बैठक में कमिश्नर ने खाद, बीज और कीटनाशकों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए कृषि विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाजार में उपलब्ध कृषि सामग्री की निरंतर सैंपलिंग की जाए। उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जिन डीलरों के नमूने लगातार अमानक पाए जा रहे हैं, उनके विरुद्ध महज खानापूर्ति करने के बजाय सीधे…

Read More

सागर । बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) के शिशु रोग विभाग ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी मिसाल पेश की है। जन्म के तुरंत बाद ‘पेरिनेटलचिकनपॉक्स’ जैसी दुर्लभ और जानलेवा बीमारी से जूझ रहे एक नवजात को डॉक्टरों की टीम ने मौत के मुँह से बाहर निकाल लिया। निजी अस्पतालों द्वारा हाथ खड़े कर देने के बाद, बीएमसी के डॉक्टरों ने न केवल चुनौती स्वीकार की बल्कि वेंटिलेटर सपोर्ट और आइसोलेशन में रखकर बच्चे को पूरी तरह स्वस्थ कर दिया। परिजनों के अनुसार, जन्म के बाद नवजात को सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही थी। गंभीर हालत को देखते…

Read More