Author: admin

सागर । कांग्रेस का ऐसा कद्दावर चेहरा जिसने इंदिरा गांधी से राजीव गांधी तक के दौर में अपनी मजबूत पहचान बनाई,5 नवंबर 1930 को सीधी जिले के चुरहट गांव में जन्में अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश की राजनीति के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। उनकी जन्म जयंती पर कांग्रेस सेवादल परिवार ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करके उन्हें स्मरण किया। शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने इस मौके पर कहा कि स्व.अर्जुन सिंह मध्यप्रदेश के विकास और जनहित के प्रति समर्पित नेता थे। उन्होंने समूचे प्रदेश के विकास के लिए अनेक दूरदर्शी निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की…

Read More

सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने भारत सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर उन्हें सागर में 19 नवंबर से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का आमंत्रण सौंपा। इस कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास इंद्रेश उपाध्याय महाराज के द्वारा किया जायेगा । विधायक जैन ने मंत्री यादव से सागर में प्रस्तावित चिड़ियाघर परियोजना पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि पूर्व में नेशनल जू अथॉरिटी द्वारा सागर में चिड़ियाघर की स्वीकृति प्रदान की गई थी, किंतु बजट की कमी के कारण योजना आगे नहीं बढ़ पाई। विधायक जैन ने आग्रह किया…

Read More

सागर । बुंदेलखंड की क्रांति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि स्थापित की एवं होनहार खिलाड़ी अपना टैलेंट दिखाकर नाम रोशन करें। उक्त विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 69वीं शालेय खेल प्रतियोगिता के रंगारंग समापन अवसर पर सागर के खेल परिसर मैदान में व्यक्त किए। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जिसके दिल में प्रतिभा होती है, वह कभी पराजित नहीं होता और यह सब कर दिखाया है हमारे सागर संभाग एवं बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौड़ ने, जिसने अपनी छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया और लगातार आगे बढ़ रही है।…

Read More

सागर । खुरई के तेवरा गांव के पास बिजली के खंभे पर काम कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से जान चली गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर परसा चौराहा पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार तलापार गांव निवासी रामसिंह पटेल बिजली लाइन के मेंटेनेंस कार्य में लाइनमैन की अनुमति से लगे हुए थे, तभी अचानक खंभे में करंट आ गया और नीचे गिर पड़े, ऊँचाई से गिरने के कारण मौके पर ही…

Read More

सागर ।हिन्दी माह कार्तिक की पूर्णिमा तिथि यानि कार्तिक पूर्णिमा के पावन दिन विश्वभर में देव दीपावली का उत्सव मनाया जाता है। बनारस शहर में इसे विशेष रूप से दीपोत्सव के रूप में मनाया जाता है इस बार 5 नवंबर बुधवार को पड़ रही कार्तिक पूर्णिमा के पावन दिन सागर शहर भी भव्य दिव्य दीपोत्सव सहित देव दीपावली मनाते हुए ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनने जा रहा है। तीन मढ़िया पर बने स्वच्छता नायक चौक पर दीपक जलाकर देव दिवाली उत्सव का शुभारंभ होगा। नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने झील से नागरिकों के…

Read More

सागर । कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी ने कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में सागर नगर निगम क्षेत्र में कराए जा रहे स्मार्ट सिटी योजना एवं अन्य योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में आयुक्त नगर निगम सागर एवं मुख्य कार्यकारी निदेशक स्मार्ट सिटी योजना राजकुमार खत्री ने सागर नगर निगम क्षेत्र में स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 2018 में नगर निगम में स्मार्ट सिटी योजना प्रभावशाली हुई थी। इस योजना के अधिसंख्य निर्माण कार्य पूर्णता की ओर हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के…

Read More

सागर । कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी ने सागर संभाग में नवीन आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवनों का निर्माण कार्य अप्रारंभ होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है तथा संबंधित निर्माण एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग सागर संभाग को निर्देश दिए हैं कि वे नवीन आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण में आ रहे गतिरोध की जानकारी संबंधित जिलों के कलेक्टरों के संज्ञान में लाएं तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराएं और आंगनवाड़ी केन्द्रों के निर्माण की प्रक्रिया को तेजी से…

Read More

सागर । भाजपा की सरकार किसान हितैषी सरकार है। समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न का उपार्जन करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। किसान की उपज का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिये प्रतिबद्ध हैं, पहले भी खरीदते रहे हैं आगे भी खरीदते रहेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि उपार्जन की केन्द्रीकृत व्यवस्था से मैदानी स्तर पर किसान के लिये कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पंजीयन और उपार्जन केन्द्र तथा सोसायटी के माध्यम से खरीदी की व्यवस्था वैसी ही रहेगी जैसी अभी होती है। श्री राजपूत ने बताया कि विकेन्द्रीकृत उपार्जन व्यवस्था की…

Read More

सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने पानी के अपव्यय को रोकने हेतु प्रारंभ किये गये नलों में टोंटी लगाने के अभियान को निरंतर चालू रखने के निर्देश दिये हैं, इस हेतु उन्होंने 7 दलों का गठन किया है। उक्त दल के सदस्य पेयजल सप्लायी के समय वार्डो में लीकेज कनेक्शनों एवं जिन नलों में टोंटी न होने के कारण पानी का अपव्यय होता है उनको बंद करने व टोटी लगाने का कार्य करेंगे। निगम परिषद के निर्णय अनुसार जोन के अंतर्गत वार्डो में व्यवसायिक कनेक्शन का सत्यापन कर सूची तैयार कर 15 दिवस में कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। हर…

Read More

सागर । महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने संकल्प फाउडेशन द्वारा तैयार किया गया सागर नगर निगम और जनता के बीच डिजिटल संवाद की दिशा में कार्य करने हेतु ं “MP15 WhatsApp Chatbot” का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संगीता तिवारी  ने औपचारिक रूप से बटन दबाकर MP15 WhatsApp Chatbot नम्बर 91 8982600918 शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती तिवारी ने कहा कि निगम का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि जनता से निरंतर संवाद बनाए रखना भी है। MP15 WhatsApp Chatbot के माध्यम से अब हर नागरिक सीधे नगर निगम से जुड़ सकेगा, अपनी शिकायत दर्ज…

Read More