Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
- निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
- बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
- आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
Author: admin
सागर । वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ आज पूरे जिले में साथ मनाई गई। कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक प्रदीप लरिया, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में इसका शुभारंभ किया गया, जहां सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन किया गया एवं पुलिस बैंड ने वंदे मातरम गीत की धुन बजाई। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि यह वर्षभर चलने वाला राष्ट्रव्यापी अभियान चार चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्कूल, कॉलेज, सरकारी…
सागर। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी सागर विधानसभा की चारों मंडलों की एक विशेष कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, और मतदाता सूची का पुनरीक्षण इस महापर्व की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को SIR (Special Intensive Revision) की संपूर्ण प्रक्रिया और नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सबसे…
सागर । नगर पालिक निगम अंतर्गत शहर के समस्त 48 वार्डों में पशु डेयरी संचानल प्रतिबंधित है।निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री के नेतृत्व में सागर शहर को पशु विचरण मुक्त बनाने के लिए गोवर्धन पूजा के दूसरे दिन से चलाई जा रही मुहिम लगातार जारी है। निगमायुक्त निगम अमले के साथ संत कबीर वार्ड, विवेकानंद वार्ड, राजीव नगर वार्ड, मोहन नगर वार्ड सहित रविशंकर वार्ड आदि वार्डों में डेयरी संचालन करते पाए जाने पर नल कनेक्शन कटवाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही विवेकानंद वार्ड में डेयरी संचालक द्वारा गली में अवैध अतिक्रमण कर बनाये गए टीन शेड को हटवाने के…
सागर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सागर द्वारा सिविल लाइंस स्थित परिसर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जैन ने कहा कि नारी शक्ति हमारी अर्थव्यवस्था का आधार है। हमारे घरों में मातृ शक्ति ही यह तय करती हैं कि घर में कौन सा समान होगा । स्वदेशी भारत की दिशा में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।” उन्होंने कहा कि हमें सोशल मीडिया से लेकर दैनिक जीवन तक स्वदेशी उत्पादों और ऐप्स…
सागर । महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने एम आई सी सदस्यों के साथ जलप्रदाय शाखा के अंतर्गत पेयजल सप्लायी की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महापौर ने कहा कि जलप्रदाय शाखा द्वारा पेयजल सप्लायी के लिये जो टाईम टेबिल बनाया गया है उसकी जानकारी सभी पार्षदों एवं नागरिकों का दी जाये। जिन वार्डो में पाईप लाईनों में लीकेज होनेे के कारण पेयजल सप्लायी के समय पानी का अपव्यय हो रहा है और पानी बहने के कारण गंदगी फैल रही है ऐसे स्थानों को चिन्हित कर एक सप्ताह के अंदर लीकेज सुधारने का कार्य पूर्ण करें। महापौर ने कहा कि…
सागर । खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बूथ समिति की बैठक ली जिसमें जैसी नगर मंडल तथा सीहोरा मंडल के बूथ समिति के सभी सदस्य शामिल हुए जिनमें बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए2 सोशल मीडिया प्रभारी, मन की बात प्रभारी अन्य पदाधिकारी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। जिससे पूरे क्षेत्र में सक्रिय रूप से पार्टी का कार्य क्रियान्वित होता है उन्होंने कहा कि आज की बैठक में बीएलए के कार्यों के संबंध में है…
सागर । निगम आयुक्त राजकुमार ने नगर निगम क्षेत्र से डेरी विस्थापित न करने वाले पशुपालकों के नल कनेक्शन को विच्छेद करने की कार्रवाई करने की निर्देश दिए हैं। नगर निगम क्षेत्र की समस्त जॉन के अंतर्गत आने वाले वार्डों में 133 डेयरी मालिकों के पास 1112 पशु है इनके द्वारा शहर की स्वच्छता प्रभावित होती है तथा लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को पशु विचरण मुक्त क्षेत्र घोषित किया जा चुका है इसलिए नगर निगम क्षेत्र में डेयरी संचालित नहीं की जा सकती । उन्होंने कहा कि नगर निगम…
सागर । बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का 17 वां स्थापना दिवस मनाया गया। सेंट्रल लाइब्रेरी के लेक्चर हॉल में आयोजित हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से की गई तत्पश्चात नर्सिंग छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि के रूप में डीन डॉक्टर पीएस ठाकुर ने कहा गया कि इस कॉलेज के प्रथम डीन स्वर्गीय डॉ एस सी तिवारी के महत्वपूर्ण योगदान से लेकर डीन एवं अधीक्षक पदों पर रहे प्रत्येक व्यक्ति के हर संभव प्रयासों ने बीएमसी को उच्च पायदान पर पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बीएमसी के एमबीबीएस के…
सागर । राजस्व, कृषि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त दल द्वारा डी.ए.पी. का अवैध भंडारण एवं विक्रय पर कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर पंडापुरा वाघराज वार्ड सागर में स्थित लखन पटैल के खाली मकान में छापामार कार्रवाई के दौरान डी.ए.पी. उर्वरक की 60 बोरियां संदिग्ध पाई गईं। इन बोरियों का बिना किसी बिल के संधारण होना पाया गया। मौके पर उपस्थित गौरव साहू से पूछताछ करने पर बताया गया कि उक्त उर्वरक सचिन साहू निवासी यादव कॉलोनी तहसील सागर ने लखन पटैल से मकान किराये पर लेकर अवैध उर्वरक भंडारण कर विक्रय हेतु मुझे एवं अजय रैकवार…
सागर । कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीवाली का उत्सव सागर में मनाया गया। इस मौके पर लाखा बंजारा झील के घाटों पर 1 लाख 11 हजार 111 दीप जलाये गये कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा देश त्यौहारों का देश है, जहां हर दिन कोई न कोई त्यौहार होता है जो हमारी समृद्ध, वैभवशाली संस्कृति की पहचान है। हमें हमारे सभी त्यौहार धूमधाम से मनाने चाहिए। सागर में आज यह उत्सव देखकर लग रहा है…
