Author: admin

सागर । महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी ने जलप्रदाय विभाग एवं आपकी महापौर आपके द्वार जनचैपाल में प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही हेतु सभी विभाग प्रमुखों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महापौर ने जलप्रदाय विभाग की समीक्षा करते हुये कहा कि टाटा कंपनी द्वारा डबल पाईप लाईनों से की जा रही पेयजल सप्लायी को बंद करने के लिये 15 दिन का समय मांगा गया था। उस पर क्या कार्यवाही की गई। टाटा कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि डबल लाईनों को बंद करने के कार्य में और अधिक समय लग सकता है इसलिये 1 माह का समय दिया जाय जिसपर…

Read More

सागर । नगर निगम की सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण हेतु नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में निगमायुक्त ने भवन भूमि, लोककर्म, प्रकाश विभाग, जलप्रदाय, स्वास्थ्य विभाग,जन्म-मृत्यु, पेंशन, योजना, स्थापना, राजस्व सहित सभी विभागों के अधिकारियों एवं इंजीनियर्स को निर्देश दिए कि नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी स्थल पर जाकर समस्याओं का समाधान करें तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करने के बाद ही शिकायत को बंद करें। निगमायुक्त ने कहा कि सीएम…

Read More

सागर। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में यश घनघोरिया के निर्वाचन की सूचना मिलते ही पूरे शहर में उत्साह का माहौल बन गया। गुरुवार शाम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शहर के तीनबत्ती चौराहे पर एकजुट होकर विजय उत्सव मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां वितरित कीं और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेसजनों का उत्साह चरम पर रहा। जश्न की शुरुआत जिला युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित शहर अध्यक्ष सागर साहू जिला उपाध्यक्ष आदित्य चौधरी नरयावली विधानसभा उपाध्यक्ष आकाश तोमर प्रदेश सचिव अक्षय दुबे सुरखी…

Read More

सागर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष द्वारा द्वारा बुंदेलखंड शासकीय मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग को फंक्शनल एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी (फेस्स) से संबंधित अत्याधुनिक और उपयोगी चिकित्सा उपकरण दान दिए.ये उपकरण साइनस रोगों के निदान और उपचार में क्रांतिकारी बदलाव लाने में सक्षम होंगे, जिससे मरीजों को न्यूनतम एंडोस्कोपिक तकनीक से बेहतर और तेज़ राहत मिल सकेगी। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ पी एस ठाकुर ने कहा कि,आईएमए सागर का यह कदम न केवल चिकित्सा सुविधाओं को सशक्त बनाएगा, बल्कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए गुणवत्तापूर्ण इलाज की नई उम्मीद जगाएगा। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद…

Read More

सागर । जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विकासखंड के ग्राम धनौरा, सुमरेरी और बरौदिया नौनागिर में कुल 59.27 लाख रूपये लागत के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें ग्राम धनोरा में 19.62 लाख 62 रुपये, ग्राम सुमरेरी में 19.76 लाख तथा ग्राम बरौदिया नौनागिर में 19.89 लाख रूपये लागत के सुदूर सड़क निर्माण शामिल हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह सड़कें ग्रामीणों के लिए एक बड़ी सौगात हैं, जो क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। ग्राम धनौरा, सुमरेरी…

Read More

सागर । नगर निगम द्वारा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने डाॅ. हरीसिंह गौर एवं इंद्रानगर वार्ड से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य शहर के हर वार्ड तक पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उनका स्थल पर ही निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आपकी महापौर आपके द्वार…

Read More

सागर।समाज सेवा को समर्पित राम सरोज समूह ने सागर केंद्रीय जेल में कैदियों के लिए सकारात्मक विचारधारा की पुस्तके भेंट की। पुस्तकें फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव,रामसरोज समूह के सदस्य समाजसेवी शैलेश केशरवानी,समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने सागर जेल अधीक्षक मानवेंद्र परिहार को भेंट की। जेल के पुस्तकालय भेंट दी गई इन पुस्तकों में गीता,कहानी, उपन्यास, लेख,जीवनियों के साथ-साथ देश भर में छपने वाली प्रतिष्ठित पत्रिकाओं के अंक भी शामिल हैं। इनमें भीमराव अंबेडकर की अस्पृश्यता,सामाजिक आर्थिक विचार दर्शन, कृष्ण गोपाल की भारत की संत परंपरा,श्रीमद्भागवत में विज्ञान, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, योगासन और प्राणायाम, मैथिली शरण गुप्त की साकेत जयशंकर…

Read More

सागर । कठवा पुल हनुमान मंदिर में संकल्प फाउंडेशन द्वारा खीर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कठवा सरकार के दर्शन किए और उनके आशीर्वाद के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। उनके प्रेरणा और मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, एकता और भक्ति के भाव को बढ़ावा देना था। फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप खीर वितरित की । कार्यक्रम के अवसर पर अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा सेवा ही सच्चा धर्म है। जब हम दूसरों…

Read More

सागर। संत रविदास वार्ड, बामनखेड़ी में विधायक शैलेंद्र जैन के प्रयासों से स्वीकृत 10 लाख रुपये की लागत वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास उनके मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। शिलान्यास से पूर्व परिसर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सभी अतिथियों ने हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना की । विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि बामनखेड़ी संत रविदास वार्ड शहर का सबसे पिछड़ा हुआ क्षेत्र है और यहां के निवासियों की लंबे समय से सामुदायिक भवन की मांग थी, सभी के सहयोग से आज यह मांग पूरी हुई है। इस क्षेत्र में अब एक सुंदर और सुविधाजनक सामुदायिक भवन तैयार…

Read More

सागर । शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के प्रयास नगर निगम प्रशासन द्वारा प्राथमिकता के साथ किये जा रहे हैं ऐसे में शहर के किसी भी क्षेत्र को गंदा या कचरायुक्त बनाकर शहर की स्वच्छता में लापरवाही बरतने वालों को बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उक्त कथन नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने सुबह शहर के शास्त्री वार्ड संत कबरराम वार्ड और भाग्योदय रोड का निरीक्षण करते समय कहे। उन्होंने संतकबर राम वार्ड में होटल संचालक नवीन पटैल द्वारा दुकान के बाहर सड़क पर अतिक्रमण करने और गंदगी फैलाने पर 10 हजार रूपये का जुर्माना कराया। उक्त होटल…

Read More