Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
- निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
- बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
- आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
Author: admin
सागर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का आगामी 8 जनवरी का खुरई दौरा लगभग साढ़े तीन घंटे का होगा जिसमें उनका एतिहासिक स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेलीपेड से नेहरू स्टेडियम स्थित सभास्थल तक रैली के रूप में पहुंचेंगे। यह जानकारी पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा यादव के खुरई आगमन की तैयारियों हेतु आयोजित बैठकों में दी। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने फूल मालाओं, पुष्प गुच्छों, शाल आदि से स्वागत करवाना बंद करके उसके एवज में बच्चों की शिक्षण सामग्री, गरीबों को कंबल,फल आदि सामग्री से स्वागत कराने की परंपरा की खुरई में आज शुरुआत कर…
सागर । विधायक शैलेन्द्र जैन ने निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं निगमायुक्त राजकुमार खत्री की उपस्थिति में नगर निगम सभाकक्ष में नगर निगम द्वारा किए जा रहे नगर विकास एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक कर बिंदुवार जानकारी ली। बैठक में सीवर प्रोजेक्ट, टाटा, अमृत 2.0 एवं अमृत 3 योजना के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। विधायक श्री जैन ने संजय ड्राइव स्थित छोटे तालाब में किये जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों की जानकारी ली और सभी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के…
सागर । शहर में गली-मोहल्ले की सड़के, नाले-नालियाँ हों या शहर में पार्क, मैदान और मुख्यमार्ग प्रत्येक सार्वजनिक जगह पर विशेष सफाई अभियान चलाकर संबंधित नगर निगम सफाईमित्र साफ-सफाई सुनिश्चित करें। शहरवासियों को स्वच्छता बनाये रखने हेतु लगातार प्रेरित कर उनके साथ मिलकर ऐसे प्रयास करें की शहर में दूर-दूर तक देखने पर स्वच्छता ही नजर आये। उक्त निर्देश निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने सोमवार को सुबह शहर का निरीक्षण करते हुए दिये। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर को अब्बल बनाने हेतु विजिबल क्लीनलीनेस घटक को विशेष ध्यान में रखते हुए छोटे छोटे पहलुओं पर मुस्तैदी से कार्य कर शहर को…
सागर । सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखते हुए क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम किल्लाई, सेमराघाट, देवलचोरी एवं भैंसा में 15करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “मेरा परिवार वर्षों से सुरखी की सेवा करता आया है। मैंने यहां नेता की तरह नहीं, बल्कि एक बेटे की तरह क्षेत्र की सेवा की है और आगे भी विकास का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।” राजपूत ने कहा कि एक समय था जब सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गांव में लोग आने…
सागर। रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आगामी 31 जनवरी से 6 फरवरी तक आयोजित श्रीराम कथा एंव नवनिर्मित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन के आमंत्रण पत्र वितरित करने के उद्देश्य से युवा नेता अविराज सिंह ने यहां की बाघराज बार्ड स्थित सनराइज मेगासिटी कालोनी एवं गिरधारी पुरम पहुंचे। उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में सागर जिले के प्रत्येक परिवार को आमंत्रण पत्रिका दे कर आयोजन में आमंत्रित करने के लक्ष्य पर तेजी से वितरण कार्य हो रहा है। युवा नेता अविराज सिंह ने सागर की सनराइज मेगा सिटी पहुंच कर सबसे पहले मंदिर में भगवान श्री राम…
सागर । शहर की वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने एवं धूल प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने विभिन्न क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने सफाई कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सड़कों की सफाई से पूर्व अनिवार्य रूप से पानी का छिड़काव किया जाए, ताकि सफाई के दौरान उड़ने वाली धूल को रोका जा सके और वायु की गुणवत्ता प्रभावित न हो। निगमायुक्त ने कहा कि सड़कों की ड्राई स्वीपिंग से धूल के कण हवा में घुल जाते हैं, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य…
सागर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु संचालित LAQSHYA, NQAS एवं कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत संभागीय स्तर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला सागर, दमोह एवं पन्ना के वे शासकीय स्वास्थ्य संस्थान शामिल रहे, जिनका LAQSHYA अथवा NQAS सर्टिफिकेशन हेतु निरीक्षण आगामी माह में प्रस्तावित है। कार्यक्रम में संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा अधिकारी एवं नर्सिंग अधिकारी सहित लगभग 60 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं सागर संभाग, डॉ नीना गिडीयन की अध्यक्षता में किया गया। प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 5:30…
सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह 2025 महाकवि पद्माकर सभागार में संपन्न हुआ। समारोह में शैक्षणिक सत्र के दौरान 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति की सबसे मजबूत नींव है। विद्या से बढ़कर कोई धन नहीं। विद्वान सर्वत्र पूजा जाता है। हमारे प्रदेश-देश के विद्वानों का सम्मान देश के बाहर सात समंदर पार भी होता…
सागर । बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर में चिकित्सकों की तत्परता और समन्वित प्रयास से एक माह के नवजात शिशु की जान बचाई गई। 12 दिसंबर को गंभीर अवस्था में शिशु को भर्ती कराया गया था। बच्चे को लगातार उल्टियाँ हो रही थीं। जाँच के दौरान एक्स-रे में पाया गया कि उसकी आंतें उलझ गई हैं तथा उसे अवरोधित (ऑब्सट्रक्टेड) इन्गुआइनल हर्निया था। चिकित्सकों के अनुसार यदि समय पर सर्जरी नहीं की जाती, तो आंतों में गैंग्रीन व सेप्टिसीमिया जैसी घातक स्थिति उत्पन्न हो सकती थी, जिससे शिशु की जान को गंभीर खतरा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए…
सागर। केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नई श्रम संहिताएं लागू किए जाने के विरोध में लेबर बार एसोसिएशन सागर ने कड़ा एतराज जताया है। एसोसिएशन ने श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सागर में श्रम न्यायाधिकरण की स्थापना की मांग करते हुए कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा। लेबर बार एसोसिएशन ने बताया कि नई श्रम संहिताओं को लागू करने से पूर्व न तो प्रस्तावित न्यायाधिकरणों का गठन किया गया और न ही उनकी कार्यप्रणाली स्पष्ट की गई। श्रम न्यायालयों को समाप्त किए जाने से लंबित मामलों…
