Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विशेष संयुक्त अभियान में फर्जी टीटीई गिरफ्तार, यात्रियों से अवैध वसूली का मामला उजागर, पमरे की बड़ी कार्यवाही

    July 22, 2026

    सागर में चिड़ियाघर, वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर की स्थापना की दिशा में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने विस में उठाया मामला

    July 22, 2026

    महापौर ने नागरिकों की समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण, पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल का चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड का संयुक्त शिविर संपन्न

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विशेष संयुक्त अभियान में फर्जी टीटीई गिरफ्तार, यात्रियों से अवैध वसूली का मामला उजागर, पमरे की बड़ी कार्यवाही
    • सागर में चिड़ियाघर, वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर की स्थापना की दिशा में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने विस में उठाया मामला
    • महापौर ने नागरिकों की समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण, पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल का चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड का संयुक्त शिविर संपन्न
    • शासन ने बीएमसी को स्वीकृत की 2 करोड़ की राशि, ब्लड बैंक हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण, भूपेंद्र सिंह की पहल पर हुई कार्यवाही विस में सरकार ने दी जानकारी
    • एल.पी.जी. गैस किट की 01 मारूति वेन 01 स्कूल बस 01 टाटा मैजिक वाहन जप्त स्कूलों में संचालित मारूति वेन, स्कूल बस के विरुद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही
    • रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
    • सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
    • खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का 8 जनवरी को खुरई की विशेष परंपरा से ऐतिहासिक स्वागत होगा- भूपेन्द्र सिंह फूल मालाओं की जगह शिक्षण सामग्री, कंबलों से स्वागत कराया, एकत्रित सामग्री स्कूली बच्चों और गरीबों में बांट दी
    ताजा ख़बरें

    मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का 8 जनवरी को खुरई की विशेष परंपरा से ऐतिहासिक स्वागत होगा- भूपेन्द्र सिंह फूल मालाओं की जगह शिक्षण सामग्री, कंबलों से स्वागत कराया, एकत्रित सामग्री स्कूली बच्चों और गरीबों में बांट दी

    admin By adminDecember 22, 2025No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का आगामी 8 जनवरी का खुरई दौरा लगभग साढ़े तीन घंटे का होगा जिसमें उनका एतिहासिक स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेलीपेड से नेहरू स्टेडियम स्थित सभास्थल तक रैली के रूप में पहुंचेंगे। यह जानकारी पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा यादव के खुरई आगमन की तैयारियों हेतु आयोजित बैठकों में दी।

    पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने फूल मालाओं, पुष्प गुच्छों, शाल आदि से स्वागत करवाना बंद करके उसके एवज में बच्चों की शिक्षण सामग्री, गरीबों को कंबल,फल आदि सामग्री से स्वागत कराने की परंपरा की खुरई में आज शुरुआत कर दी जिसके तहत हुए पहले ही आयोजन में स्वागत कर्ताओं की ओर से लगभग 50 हजार की शिक्षण सामग्री, कंबल आदि सामान मंच पर एकत्रित हुआ जिसे उन्होंने स्कूली बच्चों और गरीब महिलाओं के बीच मौके पर ही वितरित कर दिया। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने यहां आयोजित सांसद खेल महोत्सव के विकासखण्ड खंड स्तरीय समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे, साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तथा नगरपालिका सभाकक्ष में पार्षदों की बैठक ली। उनकी ओर से स्वागत परंपरा में उक्त बदलाव की सूचना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में प्रेषित कर दी गई थी।
    मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी बैठक में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 11 बजे आरंभ हो जाएगा। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव गल्लामंडी के नजदीक स्थित मैदान में बने हेलीपेड पर उतरेंगे जहां से रैली के रूप में नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, महाकाली, झंडा चौक होते हुए सभास्थल पहुंचेंगे। नगर के मुख्य मार्गों पर खुरई की परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री जी का भव्य और एतिहासिक स्वागत किया जाएगा। उन्होंने सभी पार्षदों से अपने वार्डों में कार्यक्रम की सूचना एवं स्वागत के फ्लेक्स , दीवार लेखन आदि के साथ सभी को स्वागत और सूचित करने का काम प्रारंभ करें। पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों से बैठक में कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में चल रहे अपने विभाग से संबंधित ऐसे सभी विकास कार्यों की सूची बना कर एसडीएम मनोज चौरसिया के पास प्रस्तुत करें। जो भी कार्य पूर्णता की ओर हैं उन्हें 15 दिवस के भीतर पूर्ण करते हुए लोकार्पण सूची में शामिल करें। साथ ही जो कार्य स्वीकृत हैं उनकी शासकीय प्रक्रिया पूर्ण करते हुए भूमिपूजन हेतु प्रस्तावित करें। हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ दिलाने हेतु सूचीबद्ध करें। उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के आगमन का विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आगे से किसी भी सरकारी कार्यक्रम में बाहर से आने वाले मुख्य अतिथियों यथा मुख्यमंत्री जी के स्वागत कार्यक्रमों में ही फूल मालाओं, पुष्प गुच्छों आदि का उपयोग किया जाए, मेरे स्वागत के लिए फूलमालाओं, पुष्प गुच्छों, पटाखों आदि के स्थान पर चंदन तिलक से ही स्वागत किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे फिजूलखर्ची रुकेगी और स्वागत में खर्च हो रहे धन का सदुपयोग जनकल्याण में किया जा सके ।
    बैठकों के पूर्व पं केसी शर्मा स्कूल प्रांगण में आयोजित विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव प्रतिस्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि यदि आप लक्षित, संकल्पित होकर परिश्रम कर रहे हैं तो शिक्षा के अलावा खेलों जैसी विधाओं में भी अपना शानदार कैरियर बना सकते हैं। खुरई विधानसभा क्षेत्र में खेल सुविधाओं के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य हुआ है जिससे यहां खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर सभी संसदीय क्षेत्रों में आयोजित सांसद खे महोत्सव में खुरई विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अनेक खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा होती है लेकिन उस प्रतिभा को निखारने और बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचाने के लिए अच्छी खेल सुविधाओं, स्टेडियमों की व्यवस्था करने का काम खुरई विधानसभा क्षेत्र में योजनाबद्ध ढंग से संकल्पित होकर किया है। उन्होंने जानकारी दी कि खुरई के आडिटोरियम के निकट 18 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुरूप तरण ताल एवं वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण मार्च तक पूरा हो जाएगा। गूलर रोड पर बन रहा आधुनिक खेल सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कार्य भी जल्दी ही संपन्न हो जाएगा। खुरई में पिछले आठ सालों में ही अनेक इंडोर व आउटडोर स्टेडियमों, बेडमिंटन कोर्टों, अनेक जिमों का निर्माण किया गया है। लगातार खेल स्पर्धाओं के कारण यहां खेलों के लिए अनुकूल प्रतिस्पर्धी वातावरण बना है। खुरई की एक बेटी जयश्री पंत को झारखंड में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भेजा गया है जिसे उन्होंने व्यक्तिगत रूप से 25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी है। पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक श्री सिंह इस अवसर पर 9 खेलों के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। खेल महोत्सव के मंच पर स्वागत के लिए फूल मालाओं के स्थान पर एकत्रित हुए कापी, पेन, कंपासबाक्स, वाटर बाटल आदि शिक्षण सामग्री को पं केबी शर्मा स्कूल प्रांगण में ही बच्चों को वितरित कर दिया गया। एकत्रित हुए कंबलों को नगर की गरीब महिलाओं को वितरित कर दिया गया। उनके इस कदम की नगरवासियों ने सराहनीय की और यह चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार,एसडीएम मनोज चौरसिया,मंडल भाजपा अध्यक्ष राजपाल सिंह व रवीन्द्र सिंह, सभी पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्राचार्य, शिक्षकगण, खेल शिक्षक, बड़ी संख्या में खिलाड़ी, स्कूली छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    विशेष संयुक्त अभियान में फर्जी टीटीई गिरफ्तार, यात्रियों से अवैध वसूली का मामला उजागर, पमरे की बड़ी कार्यवाही

    July 22, 2026

    सागर में चिड़ियाघर, वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर की स्थापना की दिशा में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने विस में उठाया मामला

    July 22, 2026

    महापौर ने नागरिकों की समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण, पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल का चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड का संयुक्त शिविर संपन्न

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    विशेष संयुक्त अभियान में फर्जी टीटीई गिरफ्तार, यात्रियों से अवैध वसूली का मामला उजागर, पमरे की बड़ी कार्यवाही

    By adminJuly 22, 20265

    जबलपुर । यात्रियों की सुरक्षा, रेल सेवाओं की विश्वसनीयता तथा टिकट जांच व्यवस्था की पारदर्शिता…

    सागर में चिड़ियाघर, वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर की स्थापना की दिशा में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने विस में उठाया मामला

    July 22, 2026

    महापौर ने नागरिकों की समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण, पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल का चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड का संयुक्त शिविर संपन्न

    July 22, 2026

    शासन ने बीएमसी को स्वीकृत की 2 करोड़ की राशि, ब्लड बैंक हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण, भूपेंद्र सिंह की पहल पर हुई कार्यवाही विस में सरकार ने दी जानकारी

    July 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    विशेष संयुक्त अभियान में फर्जी टीटीई गिरफ्तार, यात्रियों से अवैध वसूली का मामला उजागर, पमरे की बड़ी कार्यवाही

    July 22, 2026

    सागर में चिड़ियाघर, वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर की स्थापना की दिशा में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने विस में उठाया मामला

    July 22, 2026

    महापौर ने नागरिकों की समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण, पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल का चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड का संयुक्त शिविर संपन्न

    July 22, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.